virat kohli sourav ganguly
भारत को सावधान रहना होगा, उन्हें मैच में यह सोच कर नहीं जाना चाहिए कि वे जीत के दावेदार है। मुझे लगता है कि उन्होंने 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को कम आंकने की गलती की थी और पाकिस्तान ने उन्हें हरा दिया था। यह शानदार मुकाबला होने वाला है।’-सौरव गांगुली
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
‘पाकिस्तान की टीम हमेशा से अप्रत्याशित रही है और वे एक खतरनाक टीम है। ऐसे में भारतीय टीम उन्हें हल्केमें नहीं लेगी। भारतीय टीम जो भी कदम उठाएगी उसके लिए पूरी तरह आश्वस्त होना होगा। पूरी योजना और तैयारी के साथ मैच के लिए जाना होगा।’-सचिन तेंदुलकर
अनिल कुंबले और विराट कोहली
दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ बहुत कम खेलते हैं इसलिए इस मुकाबले को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ जाती है। भारत-पाकिस्तान के मैच हमेशा से सबसे बड़ा मुकाबला होता है। आईसीसी को भी यह पता है, उन्होंने मैच के लिए जैसे ही टिकट बिक्री शुरू की 15 मिनट के अंदर सारे टिकट बिक गए।-अनिल कुंबले