फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन की जर्सी पहनने पर शार्दुल और BCCI पर भड़के फैन्स, ट्विटर पर जमकर कोसा 

Fri, 01 Sep 2017 04:32 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में चौथे वन डे में टीम इंडिया की ओर से शार्दुल ठाकुर ने वन डे में पदार्पण किया। ठाकुर इस मैच में सचिन तेंदुलकर की जर्सी को पहन कर उतरे। वन डे में सचिन का जर्सी नंबर 10 था। मैच में उतरे ठाकुर की जर्सी का नंबर 10 देखने के बाद सोशल मीडिया में सचिन तेंदुलकर के फैन्स भड़क उठे। सचिन के मुरीद लोगों ने बीसीसीआई और शार्दुल ठाकुर को ट्विटर पर जमकर कोसा। फैन्स कह रहे हैं कि सचिन की जर्सी कोई और पहने यह हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं।   
विज्ञापन


@BCCI Jersey no 10 belongs to one and only @sachin_rt We cant accept anyone wearing that Jersey no.. pic.twitter.com/ybb4oqzpBb — sachin_tendulkar_fc (@akshusachinist) August 31, 2017 

10 नंबर की जर्सी रिटायर होनी चाहिए

शार्दुल ठाकुर - फोटो : SELF
नाराज लोगों ने कहा कि बीसीसीआई को 10 नंबर की जर्सी किसी और को नहीं देनी चाहिए। इसे लीजेंड सचिन रमेश तेंदुलकर के साथ ही रिटायर कर देनी चाहिए। फैन्स ने कहा कि शार्दुल ठाकुर से सचिन की जर्सी वापस ले ली जाए। @BCCI please retire Jersey no. 10 from ODI cricket,we don't want anyone else other than @sachin_rt  to wear the same number. — Dhairyasheel Patil (@AProudSachinist) August 31, 2017 

दस नंबर की जर्सी पर सिर्फ सचिन का हक

शार्दुल ठाकुर
फैन्स इतने गुस्से में थे कि उन्होंने कहा कि शार्दुल ठाकुर इतने बड़े प्लेयर नहीं हैं कि उन्हें लीजेंड सचिन तेंदुलकर की जर्सी सौंप दी जाए। लोगों ने कहा कि दस नंबर की जर्सी पर सिर्फ सचिन का हक है। हम इसे किसी दूसरे के लिए स्वीकार नहीं कर सकते।  @imShard Jersey no. 10 always belonged to Sachin Tendulkar. Take it off. Find another jersey. Wtf BCCI?! — Vinitha Nair (@94vinitha) August 31, 2017 

ठाकुर इस जर्सी को पहनने से पहले मीलों लंबा चलना है

शार्दुल ठाकुर
लोगों ने यह भी कहा कि ठाकुर को किसी दूसरे नंबर की जर्सी दी जाए। एक ने कहा कि ठाकुर तुम्हे अभी इस जर्सी को पहनने से पहले मीलों लंबा चलना है। शुरुआत में ही महान प्लेयर की जर्सी तुम्हें नहीं मिलनी चाहिए। लोगों ने कहा कि यह नंबर कोई दूसरा कैसे ले सकता है। एक फैन्स ने कहा कि बीसीसीआई ने क्या अपना माइंड खो दिया है। उसे इस तरह का कदम नहीं उठाना चाहिए।  कुछ ने कहा कि सचिन तेंदुलकर के फैन्स की भावनाओं का  सम्मान करते हुए बीसीसीआई को 10 नंबर की जर्सी ठाकुर से वापस ले लेनी चाहिए और उसे रिटायर कर देना चाहिए।  @imShard you still have a long way to go to get that no.10.@BCCI it's too early to give away that jersey no.10.#RetireJerseyno10 — Phanindra Reddy (@phanindrareddi) August 31, 2017 
विज्ञापन

ठाकुर ने कोलंबो में 7 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया

शार्दुल ठाकुर
उल्लेखनी है कि ठाकुर ने इस मैच में 7 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया। ठाकुर ने अब तक प्रथम श्रेणी में 222 विकेट ले चुके हैं। 2016 में वेस्टइंडीज के दौरे में गए ठाकुर को वहां पदार्पण का मौका नहीं मिला था। सचिन की जर्सी पहनने के पीछे की वजह यह है कि शार्दुल का जन्म 16 अक्टूबर 1991 को हुआ है। उनकी जन्मतिथी का कुल योग 10 होता है। जिसके चलते शार्दुल ने यह नंबर चुना। इसके अलावा उनके नाम का भी शॉर्ट फॉर्म भी एसटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें