महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों और खिलाड़ियों के चहेते हैं लेकिन अपने कॅरिअर में कई रिकॉर्ड कायम करने वाले मास्टर ब्लास्टर वीवीएस लक्ष्मण की बल्लेबाजी के कायल है। तेंदुलकर ने 1999-2000 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अपने पूर्व टीम के ‘पसंदीदा साथी वीवीएस लक्ष्मण की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, आप प्रतिभा के धनी है। आप गेंद को मुझसे एक सेकंड पहले देख सकते हैं।
इस वाकये का जिक्र तेंदुलकर की जीवन पर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएसके प्रसाद की नई किताब 'सचिन: सेलिब्रेटिंग ए मेस्ट्रो' में जिक्र किया है । इस किताब में तेंदुलकर को 'क्रिकेट का भगवान' बताया गया है। पुस्तक में पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएसके प्रसाद ने तेंदुलकर, द्रविड़, गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण से उस ऑस्ट्रेलिया दौरे (1999-2000) पर की गई बातचीत का जिक्र किया है। इस दौरे पर तेंदुलकर भारतीय टीम के कप्तान थे।