फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज ने फैंस को मैदान के बाहर जा कर जमकर पीटा

Fri, 29 Dec 2017 09:42 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
शब्बीर रहमान - फोटो : cricbuzz
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अपने युवा बल्लेबाज शब्बीर रहमान पर बड़ा जुर्माना लगा सकता है। नेशनल क्रिकेट लगी में राजशाही की ओर से खेल रहे रहमान पर आरोप है कि उन्होंने एक फैंन को अपने पास बुलाकर खूब पीटा है। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद बीसीबी के अनुशासनिक समिति के उपाध्यक्ष शेख सोहेल ने कहा कि बोर्ड खिलाड़ियों के इस तरह के व्यवहार को लेकर सतर्क है और पिछले हफ्ते हुए इस वारदात पर उनकी नजर है। उन्होंने कहा कि शब्बीर रहमान अगर दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि बोर्ड खिलाड़ियों के इस तरह के व्यवहार को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। शब्बीर ने अगर गलती है तो उनके ऊपर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। घटना के तुरंत बाद हमने शब्बीर को बुलाया और उनसे बात की है। फिलहाल मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मोर्तजा को हुई खून की उलटी, हॉस्पिटल में भर्ती किया

जानकारी के मुताबिक, मैच के दौरान एक फैन ने रहमान को गाली दी क्योंकि वो शून्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद रहमान ने अंपायर गाजी सोहेल और तनवीर अहमद से मैदान से बाहर जाने की इजाजत मांगी और उसके बाद उस फैन को अपने पास बुलाकर पीट दिया।

बता दें कि इससे पहले भी शब्बीर रहमान एक फैंस को पीट चुके हैं। रहमान ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में एक महिला फैंस से मारपीट कर चुके हैं। इसके बाद बीसीबी ने उन पर कार्रवाई करते हुए 13 लाख टका का जुर्माना लगाया था। रहमान ने एक बार फिर कुछ ऐसा ही किया है तो माना जा रहा है कि बोर्ड इस बार उन्हें सस्पेंड भी कर सकता है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें