फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: पूर्व चयनकर्ता ने की अर्शदीप सिंह की आलोचना, बॉलिंग एक्शन को ही बताया खराब, जानें पूरा मामला

Sat, 07 Jan 2023 05:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो ओवर में अर्शदीप ने बिना कोई विकेट लिए 18.50 की इकोनॉमी रेट से 37 रन लुटाए। दूसरे टी20 में भारत को 207 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 190 रन ही बना सकी थी।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व चयनकर्ता सबा करीम को लगता है कि अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी में कुछ "तकनीकी कमी" है।  अर्शदीप ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी 20 आई में पांच नो-बॉल फेंकीं थीं। नो-बॉल ने कप्तान हार्दिक पांड्या को मैच में अर्शदीप का कम उपयोग करने के लिए मजबूर किया। इसी वजह से भारत पुणे के एमसीए स्टेडियम में 16 रन से हार गया। एक टीवी चैनल से बात करते हुए करीम ने अर्शदीप को टी20 विश्व कप के बाद लंबा ब्रेक देने के टीम प्रबंधन के फैसले पर सवाल उठाया और कहा कि उनके जैसे गेंदबाज को अपनी लय बनाए रखने के लिए नियमित खेल समय की जरूरत है।
विज्ञापन

करीम ने कहा- हां, उनमें तकनीकी खामी है। यह पारस म्हाम्ब्रे (गेंदबाजी कोच) पर निर्भर है कि अर्शदीप क्यों बार-बार ओवरस्टेप कर रहे हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। यह आम तौर पर तब होता है जब आप रन अप में लय खो देते हैं। उसे इतना लंबा ब्रेक देने की क्या जरूरत थी? वह बांग्लादेश में मैच खेलने क्यों नहीं पहुंचे? क्या उन्होंने वापस आने के बाद कोई घरेलू क्रिकेट खेला? उन्हें जितना संभव हो सके उतने मैच खेलने की जरूरत है।

हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
करीम ने सुझाव दिया कि अर्शदीप को बेसिक्स पर वापस जाने की जरूरत है, जो अंततः उन्हें अपनी खोई हुई लय हासिल करने में मदद करेगा। करीम ने कहा- एक बार जब आप मैदान पर होते हैं, तो आपको शीर्ष पर होना होता है। आप कठोर नहीं हो सकते, लेकिन अर्शदीप के साथ ऐसा नहीं हुआ। उसे रन अप में लय का पता लगाने की जरूरत है। एक टी-20 खेल में, आप छह-सात नो बॉल नहीं फेंक सकते। उसे बेसिक्स पर वापस जाने की जरूरत है और मुझे यकीन है कि वह बेहतर लय के साथ आ सकता है।
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में अर्शदीप ने सिर्फ दो ओवर फेंके। दो ओवर में अर्शदीप ने बिना कोई विकेट लिए 18.50 की इकोनॉमी रेट से 37 रन लुटाए। दूसरे टी20 में भारत को 207 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 190 रन ही बना सकी थी। इस तरह सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई। अब दोनों टीमों के बीच निर्णायक मुकाबला आज राजकोट में खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें