फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA20: दक्षिण अफ्रीका ने नई टी20 लीग के नाम की घोषणा की, 19 सितंबर को नीलामी, आईपीएल का यह नियम होगा लागू

Wed, 31 Aug 2022 10:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

टूर्नामेंट की शुरुआत अगले साल 23 जनवरी को होगी। इसमें केपटाउन, डरबन, जोहानिसबर्ग, पार्ल, पोर्ट एलिजाबेथ और सेंचुरियन की टीमें खेलेंगी।
विज्ञापन
ग्रीम स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका की नई टी20 प्रतियोगिता को एसए20 (SA20) के नाम से जाना जाएगा।  इसकी जानकारी क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार (31 अगस्त) को दी। छह टीमों ने कुछ खिलाड़ियों को ड्राफ्ट के जरिए अपने साथ जोड़ लिया है। वहीं, 19 सितंबर को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा लेंगी। सभी फ्रेंचाइजी को आईपीएल के मालिकों ने खरीदा है।
विज्ञापन


लीग के आयुक्त दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा कि टीमों को प्रति मैच अधिकतम चार विदेशियों को मैदान में उतारने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि यह नियम आईपीएल में भी लागू है। टूर्नामेंट की शुरुआत अगले साल 23 जनवरी को होगी। इसमें केपटाउन, डरबन, जोहानिसबर्ग, पार्ल, पोर्ट एलिजाबेथ और सेंचुरियन की टीमें खेलेंगी।

स्मिथ ने कहा, "हमारे पास अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की एक सूची है जिसे हम नीलामी के लिए छांट रहे हैं। हम अभी भी नीलामी की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहे हैं और बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के कारण हम खिलाड़ियों के पंजीकरण को सुलझा रहे हैं।" इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोईन अली, जोस बटलर, सैम करन और लियाम लिविंगस्टोन को वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर और काइल मेयर्स के साथ पहले ही साइन किया जा चुका है।
विज्ञापन


एसए20 को बिग बैश के अंतिम चरणों से टक्कर मिलेगी। जब यह टूर्नामेंट शुरू होगा उस समय ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश अपने अंतिम दौर में होगी। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बीबीएल की टीमों के साथ भी करार है। ऐसे में एसए20 की टीमों को शुरू में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


सीएसए टी20 लीग में आईपीएल की किस टीम को कौन सा शहर मिला
मुंबई इंडियंस- केपटाउन।
चेन्नई सुपर किंग्स- जोहानिसबर्ग।
दिल्ली कैपिटल्स- सेंचुरियन।
लखनऊ सुपर जायंट्स- डरबन।
सनराइजर्स हैदराबाद- पोर्ट एलिजाबेथ।
राजस्थान रॉयल्स- पार्ल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें