फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA20 League: डिविलियर्स ने जताई भारतीय खिलाड़ियों के एसए20 में खेलने की उम्मीद, बोले- बीसीसीआई देगा स्वीकृति

Tue, 07 Jan 2025 05:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई अपने सक्रिय खिलाड़ियों को विदेशी लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं देता है और अभी तक भारत से बाहर की प्रतियोगिताओं में खेलने का एकमात्र तरीका स्वदेश में अपने करियर को विराम देना है।
विज्ञापन
एबी डिविलियर्स-विराट कोहली - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) निकट भविष्य में भारतीय खिलाड़ियों को एसए20 में भाग लेने की अनुमति देगा। उनका मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों के एसए20 में खेलने से इस लीग की लोकप्रियता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

दिनेश कार्तिक लेंगे एसए20 में भाग
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक एसए20 में भाग लेने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। वह जल्द ही इस लीग में खेलते नजर आएंगे। हालांकि, यह तभी संभव हो पाया जब उन्होंने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

डिविलियर्स ने जताई भारतीय खिलाड़ियों के इस लीग में खेलने की उम्मीद
बीसीसीआई अपने सक्रिय खिलाड़ियों को विदेशी लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं देता है और अभी तक भारत से बाहर की प्रतियोगिताओं में खेलने का एकमात्र तरीका स्वदेश में अपने करियर को विराम देना है। डिविलियर्स ने नौ जनवरी से शुरू होने वाले एसए20 के तीसरे सत्र से पहले कहा- मैं और अधिक भारतीय खिलाड़ियों को इसमें शामिल होते देखना पसंद करूंगा। हम जानते हैं कि दिनेश कार्तिक इस साल यहां होंगे जो शानदार है और यह टूर्नामेंट के लिए बहुत अच्छा है। और उम्मीद है कि बीसीसीआई भविष्य में और अधिक भारतीय खिलाड़ियों को एसए20 में शामिल होने की अनुमति देगा।

डिविलियर्स अच्छी तरह से जानते हैं कि बीसीसीआई निकट भविष्य में सक्रिय भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी लीग के लिए उपलब्ध नहीं कराने जा रहा है। उनका मानना है कि किसी लीग को प्रतिद्वंद्वियों से आगे रखने का एकमात्र तरीका सर्वश्रेष्ठ विदेशी प्रतिभाओं को आकर्षित करना है जैसा कि आईपीएल ने पिछले कुछ वर्षों में किया है।
विज्ञापन

इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर क्या बोले डिविलियर्स?
इस दौरान डिविलियर्स ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि वह इसके प्रशंसक नहीं हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह नियम एसए20 में लागू किया जाना चाहिए तो उन्होंने कहा- ईमानदारी से कहूं तो मैं कभी भी इसका बड़ा प्रशंसक नहीं रहा हूं और मैंने पिछले सत्र में आईपीएल में इसके बारे में बात की थी। मुझे लगता है कि यह थोड़ा भ्रमित करने वाला है, यह ऑलराउंडर और टीम में उनकी भूमिका पर थोड़ा दबाव भी डालता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें