फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA vs WI: टी20 विश्वकप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बने रबादा, स्टेन को पछाड़ा

Thu, 26 Feb 2026 04:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
कगिसो रबादा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गेंदबाज कगिसो रबादा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। रबादा ने वेस्टइंडीज को शुरुआती झटके दिए। रबादा इसके साथ ही टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। रबादा ने इस मामले में डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है और अब उनसे आगे एनरिच नॉर्त्जे हैं। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज को दिए शुरुआती झटके
दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को शुरुआती झटके दिए जिसमें रबादा की भूमिका अहम रही। रबादा ने पहले शाई होप को आउट किया जो छह गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रबादा ने शिमरॉन हेटमारय को पवेलियन की राह दिखाई। 

नॉर्त्जे को पीछे छोड़ने के करीब
रबादा के टी20 विश्व कप में अब 32 विकेट हो गए हैं और वह इस वैश्विक टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। रबादा इस मामले में नॉर्त्जे को पीछे छोड़ने के करीब हैं। नॉर्त्जे के नाम टी20 विश्व कप में 37 विकेट हैं। यानी रबादा अगर छह विकेट और ले लेते हैं तो वह टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। इस सूची में डेल स्टेन 30 विकेटों के साथ तीसरे, मोर्ने मोर्कल 24 विकेट के साथ चौथे और 23 विकेट लेकर तबरेज शम्सी पांचवें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज विकेट
एनरिच नॉर्त्जे 37
कगिसो रबादा 32*
डेल स्टेन  30
मोर्ने मोर्कल 24
तबरेज शम्सी 23

शम्सी की बराबरी पर पहुंचे एनगिडी
तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी टी20 में संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। एनगिडी ने इस मामले में शम्सी की बराबरी कर ली है। शम्सी और एनगिडी दोनों के नाम खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 89 विकेट हैं। इसके बाद रबादा का नंबर आता है जिन्होंने टी20 में अब तक 83 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें