फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA vs PAK: पाकिस्तान ने पहले वनडे में द. अफ्रीका को तीन विकेट से हराया, सलमान का ऑलराउंड प्रदर्शन, अयूब का शतक

Wed, 18 Dec 2024 10:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ विकेट पर 239 रन ही बना सकी थी। पाकिस्तान ने 240 रन के लक्ष्य के जवाब में 20वें ओवर में चार विकेट 60 रन पर गंवा दिए थे। हालांकि, तीन गेंद रहते टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान आगा के ऑलराउंड प्रदर्शन और सैम अयूब के बेहतरीन शतक की बदौलत पाकिस्तान ने पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले गए पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला 19 दिसंबर को केप टाउन में खेला जाएगा। सलमान ने गेंदबाजी में चार विकेट लिए, जबकि बल्लेबाजी में नाबाद 82 रन बनाए। इसके अलावा सैम अयूब ने 109 रन की पारी खेली। पाकिस्तान ने तीन गेंद शेष रहते जीत हासिल की।
विज्ञापन

मार्करम ने जीता था टॉस

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ विकेट पर 239 रन ही बना सकी थी। टीम को टोनी डि जोर्जी और रियान रिकेलटन ने अच्छी शुरूआत दी और पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 70 रन बना लिए थे। हालांकि, इसके चार ओवर बाद ही दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 88 रन था। सलमान ने शीर्षक्रम की बखिया उधेड़ दी।

सलमान की घातक गेंदबाजी

सलमान ने टोनी (33), रिकेलटन (36) और वान डर डुसेन (8) को आउट किया। कप्तान मार्करम 35 रन बनाकर सैम अयूब का शिकार बने। ट्रिस्टन स्टब्स भी एक रन बनाकर सलमान आगा का शिकार बने। मार्को यानसेन 10 रन, फेहलुकवायो एक रन और कगिसो रबाडा 11 रन बनाकर आउट हुए। ओटनील बार्टमैन 10 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 97 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 86 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से सलमान ने चार विकेट लिए। वहीं, अबरार अहमद को दो विकेट मिले। सैम अयूब और शाहीन अफरीदी को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

पाकिस्तान की पारी

पाकिस्तान ने 240 रन के लक्ष्य के जवाब में 20वें ओवर में चार विकेट 60 रन पर गंवा दिए थे। सलमान को एडेन मार्करम की गेंद पर विकेट के पीछे जीवनदान मिला जब वह छह रन पर थे। इसके बाद उन्होंने कोई मौका नहीं दिया। वहीं, सैम ने दूसरा वनडे शतक लगाते हुए 119 गेंद में 109 रन बनाए। वह कगिसो रबाडा को पुल शॉट खेलने के प्रयास में फाइन लेग में कैच दे बैठे। उन्होंने सलमान के साथ 141 रन की साझेदारी की।

इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज खास नहीं कर सका। अब्दुल्ला शफीक और शाहीन अफरीदी खाता नहीं खोल सके। वहीं, बाबर आजम 23 रन, कप्तान मोहम्मद रिजवान एक रन और कामरान गुलाम चार रन बनाकर आउट हुए। इरफान खान एक रन बना सके। नसीम शाह नौ रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, सलमान ने 90 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 82 रन की नाबाद पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से रबाडा और बार्टमैन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, यानसेन और शम्सी को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें