सच साबित हुई अश्विन की भविष्यवाणी
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक दिन पहले ही कॉर्बिन बॉश की तारीफ की थी। उन्होंने बॉश की गेंदबाजी के कसीदे पढ़ते हुए कहा था कि, 'कॉर्बिन बॉश तीन साल पहले राजस्थान रॉयल्स में थे और वह ऐसे व्यक्ति थे जो उत्कृष्टता का पीछा कर रहे थे। गेंद से अच्छी शुरुआत की है लेकिन वह बल्ले से भी असरदार हो सकते हैं। मुझे याद है कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह 40+ के औसत से बल्लेबाजी करते रहे हैं।' अब अश्विन की यह भविष्यवाणी सत्य साबित हुई है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 87.09 के औसत से पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी की।