फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs SA WTC Final: भारत में कितने बजे शुरू होगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, कैसे और कहां देख पाएंगे मैच

Wed, 11 Jun 2025 08:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

दोनों ने ही स्क्वॉड का एलान कर दिया है और खिताब के लिए पूरी जोर लगाएंगी। ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस संभालेंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान तेम्बा बावुमा संभालेंगे।
विज्ञापन
तेम्बा बावुमा और कमिंस डब्ल्यूटीसी फाइनल मेस के साथ - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जून से लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल मुकाबले की शुरुआत हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के पास लगातार दो खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का मौका है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। 2019 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी और 2021 में पहले फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत क हराकर खिताब जीता था। 2021-23 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। अब डिफेंडिंग चैंपियन के पास इसे दूसरी बार जीतने का मौका है। दोनों ने ही स्क्वॉड का एलान कर दिया है और खिताब के लिए पूरी जोर लगाएंगी। ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस संभालेंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान तेम्बा बावुमा संभालेंगे।
विज्ञापन

आइए जानते हैं ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मुकाबला 11 जून यानी बुधवार से खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मुकाबला कब शुरू होगा?
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 11 जून को दोपहर तीन बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर ढाई बजे होगा। 

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मुकाबले के प्रसारण अधिकार हैं।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

विजेता को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?
इस साल विजेता टीम को 3.6 मिलियन यूएस डॉलर यानी 30.81 करोड़ रुपये मिलेंगे। फाइनल में हारने वाली टीम यानी रनर अप को 2.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (17.96 करोड़ रुपये) मिलेंगे।
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार हैं...

दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी जोर्जी, रयान रिकेल्टन, एडन माक्ररम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी।

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें