दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने से दक्षिण अफ्रीका ने इनकार कर दिया है। इससे रद्द हुए मैचों के अंक ऑस्ट्रेलिया को मिल सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका ने व्यस्त कार्यक्रम और उसके यहां शुरू हो रही घरेलू टी-20 चैंपियनशिप के कारण यह दौरा रद्द किया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2023 में होबार्ट, सिडनी और पर्थ में होने वाले अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम रद्द कर दिए है। अब नए सिरे से शेड्यूल तैयार किया जाएगा। यह सीरीज आईसीसी की सुपर लीग का हिस्सा थी, जिससे 2023 विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलता।
यह सीरीज अब मई तक नहीं हो सकती है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका ने सहमति दी है कि सीरीज होने तक प्रतियोगिता के अंक ऑस्ट्रेलिया को दिए जाएं। दक्षिण अफ्रीका जनवरी में नई घरेलू टी-20 लीग शुरू करने जा रहा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 17 दिसंबर से 8 जनवरी तक दक्षिण अफ्रीका से तीन टेस्ट मैच खेलेगा।