फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ruturaj Gaikwad: अब काउंटी क्रिकेट खेलेंगे ऋतुराज गायकवाड़, यॉर्कशायर ने किया एलान; जुलाई में खेलेंगे मुकाबला

Tue, 10 Jun 2025 08:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गायकवाड़ इस समय इंग्लैंड दौरे पर भारत ए टीम का हिस्सा हैं जिसने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनधिकृत चार दिवसीय टेस्ट खेले। अब भारत ए टीम 13 से 16 जून तक भारतीय सीनियर टीम के खिलाफ बेकेनहम में चार दिवसीय मैच खेलेगी।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : ruutu.131
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अब यॉर्कशायर के लिए क्रिकेट खेलेंगे। इसका एलान क्रिकेट क्लब की तरफ से मंगलवार को किया गया। यॉर्कशायर ने गायकवाड़ को काउंटी सत्र के शेष भाग और वनडे कप के लिए शामिल किया है। वह जुलाई में सरे के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप का मुकाबला खेलते नजर आएंगे। 
विज्ञापन

यॉर्कशायर ने किया एलान, गायकवाड़ ने जताई खुशी
गायकवाड़ इस समय इंग्लैंड दौरे पर भारत ए टीम का हिस्सा हैं जिसने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनधिकृत चार दिवसीय टेस्ट खेले। अब भारत ए टीम 13 से 16 जून तक भारतीय सीनियर टीम के खिलाफ बेकेनहम में चार दिवसीय मैच खेलेगी। यॉर्कशर ने अपनी वेबसाइट पर लिखा- इंडियन प्रीमियर लीग की चेन्नई सुपर किंग्स और रणजी ट्रॉफी की महाराष्ट्र टीम के कप्तान पुणे के रहने वाले ऋतुराज गायकवाड़ छह वनडे और 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। दाहिने हाथ का यह बल्लेबाज शीर्ष चार में कहीं भी उतर सकता है और भारत के लिये पारी का आगाज भी कर चुका है।

इस मौके पर ऋतुराज गायकवाड़ ने भी खुशी जताई। उन्होंने कहा- मैं हमेशा से यहां काउंटी क्रिकेट खेलना चाहता था और यॉर्कशर से बड़ा इंग्लैंड का कोई क्लब नहीं होगा।

विज्ञापन

आईपीएल में नहीं खेल पाए थे पूरा सीजन
ऋतुराज इससे पहले आईपीएल 2025 में खेलते नजर आए थे। हालांकि, वह चोट के कारण पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे और बाहर हो गए थे। उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान नियुक्त किया गया था। चेन्नई के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा। 14 मैचों में 10 हार के साथ टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें