फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक में 'महामुकाबला', आयोजकों ने कराया 200 करोड़ में बीमा

Fri, 18 Mar 2016 06:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुरक्षा दस्ता
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच कहीं पर भी मुकाबला हो और आयोजकों को तनाव न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। अब ऐसी खबर है कि आयोजकों ने इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए भारी-भरकम स्तर पर बीमा कराया है।
विज्ञापन


टी-20 वर्ल्ड कप में पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार भारत-पाक के बीच महामुकाबला धर्मशाला में होना था लेकिन स्थानीय स्तर पर भारी विरोध और प्रदेश सरकार का मेहमान टीम को सुरक्षा देने से इंकार करने के बाद इस मैच को आनन-फानन में कोलकाता शिफ्ट कर दिया गया।

अब कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में यह महामुकाबला होने जा रहा है, वैसे यहां पर सुरक्षा के जबर्दस्त इंतजाम किए गए हैं लेकिन कुछ अतिवादियों ने मैच से पहले ईडन की पिच खोद डालने की धमकी दी है।
विज्ञापन


इस लिहाज से आयोजक इस मैच से कोई नुकसान नहीं चाहते और उन्होंने इसका बीमा करवा लिया है। टीओआई में छपी खबर के अनुसार आयोजकों ने इस महामुकाबले के लिए करीब 200 करोड़ रुपए का बीमा कराया है। हालांकि कहा ऐसा भी जा रहा है कि बीमा की वास्तविक राशि इससे भी ज्यादा हो सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

और भी अधिक हो सकती है IND-PAK मैच की बीमा राशि

महेंद्र सिंह धोनी
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के लिए 200 करोड़ रुपए का बीमा बंगाल में अब तक के हुए किसी भी आयोजन के लिहाज से सबसे बड़ा बीमा कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर 200 करोड़ की कवर्ड बीमा राशि कम करके बताई जा रही है जबकि वास्तविक रूप से इसकी कीमत करीब 500 करोड़ रुपए तक भी हो सकती है।

यह मैच काई हाई-फाई भी होने वाला है। इस मैच मे कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने के आसार हैं और यही कारण है कि इतनी बड़ी राशि में इस मैच का बीमा कराया गया है। मैच में अगर आतंकी हमला होता है या अतिवादियों की ओर से इस मैच में कोई बाधा डाली जाती है तो इस बीमा से आयोजकों को आर्थिक नुकसान से भरपाई हो सकती है।

नाम न छापने की शर्त पर बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के एक अधिकारी ने दावा किया कि कई वजहों से यह मैच बेहद खास है और हम इस मामले में कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। बीसीसीआई खिलाड़ी और मैच के रद्द होने की सूरत में बीमा करवाती है जबकि राज्य के क्रिकेट संघ को स्टेडियम और दर्शकों को लेकर बीमा कवर लेना होता है।

बारिश से मैच रद्द होने की सूरत में भी इसे कवर कराया गया है। वैसे भी शनिवार को होने वाला इस मैच में भारी बारिश के आसार लग रहे हैं। एक सरकारी कंपनी बीसीसीआई को टी-20 वर्ल्ड कप का कवर कर रही है जिसमें आतंकी हमले से हुए नुकसान को भी कवर्ड कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें