फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: सांस थाम देने वाले आखिरी ओवर में जीता KXIP, अंतिम गेंद में हुआ मैच का फैसला

Thu, 15 Oct 2020 11:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Royal Challengers Bangalore vs Kings XI Punjab Live IPL Score:  कप्तान केएल राहुल और खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल के अर्धशतकों के बूते गुरुवार रात किंग्स इलेवन पंजाब ने रोमांचक जीत दर्ज की। मैच का फैसला आखिरी गेंद में हुआ, जहां पंजाब को जीत के लिए एक रन की दरकार थी और पहली ही गेंद खेल रहे निकोलस पूरन ने युजवेंद्र चहल को छक्का मारकर आठ विकेट से मैदान मारा। किंग्स इलेवन ने अब तक कुछ करीबी मैच गंवाए थे, लेकिन आज अंत सुखद रहा। आठ मैचों में से छह हारे हैं और दो जीत के साथ पंजाब अब भी अंकतालिका में आखिरी पायदान पर ही है और उसकी प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार है। किंग्स इलेवन ने टूर्नामेंट की दोनों जीत आरसीबी के खिलाफ ही हासिल की।
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:05 PM, 15-Oct-2020

आखिरी ओवर का रोमांच

सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे क्रिस गेल ने मैच में 45 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर की शुरुआती दो गेंदों में डॉट खेलने के बाद तीसरी बॉल पर गेल ने सिंगल लेकर राहुल को मैच जिताने की जिम्मेदारी सौंपी। मैच टाई हो चुका था। यानी तीन गेंदों में सिर्फ एक रन की दरकार थी। चौथी गेंद डॉट खेलने के बाद राहुल ने पांचवीं गेंद में सिंगल चुराना चाहा और गेल रन आउट हो गए। अब एक गेंद में एक रन की जरूरत थी और नए बल्लेबाज निकोलस पूरन ने गेंदबाज युजवेंद्र चहल के सिर के ऊपर छक्का मारकर मैच अपनी टीम के नाम किया।
 

11:01 PM, 15-Oct-2020

8 विकेट से जीता पंजाब

कप्तान केएल राहुल और खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल के अर्धशतकों के बूते गुरुवार रात किंग्स इलेवन पंजाब ने रोमांचक जीत दर्ज की। मैच का फैसला आखिरी गेंद में हुआ, जहां पंजाब को जीत के लिए एक रन की दरकार थी और पहली ही गेंद खेल रहे निकोलस पूरन ने युजवेंद्र चहल को छक्का मारकर आठ विकेट से मैदान मारा। किंग्स इलेवन ने अब तक कुछ करीबी मैच गंवाए थे, लेकिन आज अंत सुखद रहा। आठ मैचों में से छह हारे हैं और दो जीत के साथ पंजाब अब भी अंकतालिका में आखिरी पायदान पर ही है और उसकी प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार है। किंग्स इलेवन ने टूर्नामेंट की दोनों जीत आरसीबी के खिलाफ ही हासिल की।
 

10:55 PM, 15-Oct-2020

आखिरी ओवर में 2 रन चाहिए

उडाना के इस ओवर से सिर्फ पांच रन आए। दोनों बल्लेबाज किसी हड़बड़ी में नहीं दिखे। 19 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 170/1 केएल राहुल (59) और क्रिस गेल (51)

विज्ञापन
10:52 PM, 15-Oct-2020

2 ओवर में 7 रन चाहिए

क्या इस ओवर में मैच खत्म हो जाएगा? 18 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 165/1 केएल राहुल (59) और क्रिस गेल (51)

10:49 PM, 15-Oct-2020

तीन ओवर में महज 11 रन चाहिए

18वें ओवर से सिर्फ चार रन आए। क्रिस मॉरिस का कड़ा ओवर।
 

विज्ञापन
10:46 PM, 15-Oct-2020

गेल का रौद्र रूप

17वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर की पहली और तीसरी गेंद में क्रिस गेल ने छक्का मारा। इस ओवर से 15 रन आए। 17 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 161/1 केएल राहुल (58) और क्रिस गेल (50)

10:42 PM, 15-Oct-2020

क्रिस गेल का अर्धशतक

सीजन के पहले ही मैच में गेल की फिफ्टी
 

10:39 PM, 15-Oct-2020

16वें ओवर में 20 रन आए

क्रिस गेल ने मोहम्मद सिराज की पहली गेंद में चौका, दूसरी में छक्का ठोका फिर चौथी गेंद में केएल राहुल ने गेंद स्टेडियम के पार भेजा। अब 24 गेंदों में 26 रन चाहिए।
 

10:34 PM, 15-Oct-2020

अब 30 गेंदों में 46 रन चाहिए

15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 126/1 केएल राहुल (51) और क्रिस गेल (24)

10:30 PM, 15-Oct-2020

36 गेंदों में 49 रन चाहिए

बिना विकेट लिए आरसीबी यह मैच नहीं जीत पाएगी। गेल और राहुल की साझेदारी तोड़ी जानी बेहद जरूरी। नवदीप सैनी अपने स्पैल का आखिरी ओवर फेंक रहे हैं।

10:26 PM, 15-Oct-2020

राहुल का चौथा शतक

शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान केएल राहुल ने सीजन का चौथा पचासा जड़ा। 37 गेंदों में यह शानदार पारी आई। 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 123/1 केएल राहुल (50) और क्रिस गेल (22)

10:22 PM, 15-Oct-2020

गेल ने दो छक्के मारे

वाशिंगटन सुंदर की तीसरी और आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को क्रिस गेल ने छक्का मारा। 16वीं गेंद पर गेल ने पहला सिक्स उड़ाया था। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 119/1 केएल राहुल (48) और क्रिस गेल (20)

10:18 PM, 15-Oct-2020

12वें ओवर से 15 रन

मोहम्मद सिराज की पांचवीं और छठी गेंद पर केएल राहुल के दो लगातार छक्के। 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 103/1 केएल राहुल (46) और क्रिस गेल (6)

10:13 PM, 15-Oct-2020

नौ ओवर में 84 रन चाहिए

11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 88/1 केएल राहुल (33) और क्रिस गेल (4)

10:09 PM, 15-Oct-2020

क्रिस गेल का बल्ला अब तक खामोश

दसवें ओवर में सिर्फ दो रन। वाशिंगटन सुंदर ने क्रिस गेल को बांधे रखा है। 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 84/1 केएल राहुल (31) और क्रिस गेल (2)
 

10:05 PM, 15-Oct-2020

क्रिस गेल नए बल्लेबाज

करियर में छठी बार तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने पहुंचे गेल। नौ ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 82/1 केएल राहुल (30) और क्रिस गेल (2)
 

10:00 PM, 15-Oct-2020

मयंक अग्रवाल 25 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट। छक्का खाने के बाद युजवेंद्र चहल ने अगली ही गेंद में क्लीन बोल्ड किया। आठ ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 78/1 केएल राहुल (28) और क्रिस गेल (0)

09:55 PM, 15-Oct-2020

आरसीबी को विकेट की तलाश

मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर में नौ रन दिए। सात ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 65/0 केएल राहुल (26) और मयंक अग्रवाल (38)

09:50 PM, 15-Oct-2020

पावरप्ले में KXIP का स्कोर: 56/0

इसुरु उडाना को उनके पहले और पारी के छठे ओवर में 10 रन देने को मजबूर होना पड़ा। पांचवीं गेंद पर मयंक अग्रवाल ने छक्का मारा। छह ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 56/0 केएल राहुल (25) और मयंक अग्रवाल (30)
 

09:44 PM, 15-Oct-2020

पांचवें ओवर से 13 रन आए

नवदीप सैनी की पहली गेंद पर राहुल ने छक्का मारा तो आखिरी बॉल पर मयंक अग्रवाल का चौका। पांच ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 46/0 केएल राहुल (23) और मयंक अग्रवाल (22)

09:39 PM, 15-Oct-2020

चहल ने पहले ओवर में 15 रन लुटाए

तीसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने छक्का तो पांचवीं और आखिरी गेंद पर चौका मारा। चार ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 33/0 केएल राहुल (15) और मयंक अग्रवाल (17)

09:34 PM, 15-Oct-2020

तीसरे ओवर से 13 रन आए

पांचवीं गेंद पर कप्तान केएल ने क्रिस मॉरिस को छक्का मारा। तीन ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 18/0 केएल राहुल (14) और मयंक अग्रवाल (3)

09:30 PM, 15-Oct-2020

दो ओवर के बाद स्कोर: 5/0

यह ओवर नवदीप सैनी फेंक रहे थे। दूसरी गेंद पर कप्तान केएल ने चौका मारा। दो ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 5/0 केएल राहुल (5) और मयंक अग्रवाल (0)

09:25 PM, 15-Oct-2020

पहले ओवर से सिर्फ एक रन

09:21 PM, 15-Oct-2020

पंजाब पलटवार को तैयार

09:13 PM, 15-Oct-2020

09:08 PM, 15-Oct-2020

KXIP को 172 रन का लक्ष्य

विराट कोहली के 48 और अंतिम ओवर्स में क्रिस मॉरिस और इसुरु उडाना की छोटी लेकिन तेज पारियों के बूते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 171 रन बनाए। मुरुगन अश्विन और आखिरी ओवर में 24 रन लुटाने वाले मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और क्रिस जॉर्डन ने एक-एक विकेट लिया।
 

09:06 PM, 15-Oct-2020

20 वें ओवर में 24 रन

मोहम्मद शमी की जमकर पिटाई। मॉरिस ने दो छक्के और एक चौका तो उडाना ने एक छक्का मारा। RCB का स्कोर: 171/6 इसुरु उडाना (10) और क्रिस मॉरिस (25)

09:03 PM, 15-Oct-2020

19वें ओवर में 10 रन आए

RCB का स्कोर: 147/6 इसुरु उडाना (3) और क्रिस मॉरिस (8)

08:57 PM, 15-Oct-2020

18वें ओवर में चार रन और दो विकेट

RCB का स्कोर: 137/6 इसुरु उडाना (1) और क्रिस मॉरिस (0)
 

08:55 PM, 15-Oct-2020

विराट कोहली आउट

कोहली अपने अर्धशतक से सिर्फ दो रन से चुके। डीविलियर्स को तीसरी गेंद में आउट करने के बाद पांचवीं बॉल पर विराट भी आउट।
 

08:52 PM, 15-Oct-2020

एबी डीविलियर्स आउट

आरसीबी को पांचवां झटका मोहम्मद शमी ने दिया। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए एबी
 

08:48 PM, 15-Oct-2020

डीविलियर्स क्रीज पर पहुंचे

16 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 133/4  विराट कोहली (45) और एबी डीविलियर्स (2)

08:41 PM, 15-Oct-2020

शिवम दुबे के लगातार छक्के

15वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर शिवम दुबे के दो लगातार छक्के। नए खिलाड़ी कुलदीप बिश्नोई को रिमांड पर लिया। ओवर से 19 रन आए। 15 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 122/3  विराट कोहली (40) और शिवम दुबे (21)
 

08:37 PM, 15-Oct-2020

14 ओवर में 103 रन

08:30 PM, 15-Oct-2020

8 ओवर का खेल शेष



12 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 94/3  विराट कोहली (31) और शिवम दुबे (5)

08:26 PM, 15-Oct-2020

शिवम दुबे नए बल्लेबाज

11 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 88/3  विराट कोहली (29) और शिवम दुबे (1)

08:23 PM, 15-Oct-2020

वाशिंगटन सुंदर आउट

11वें ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विन ने सुंदर को फंसाया। इस बल्लेबाज ने ओवर में पांच रन खर्च किए और एक विकेट भी लिया।
 

08:20 PM, 15-Oct-2020

10 ओवर का खेल खत्म

08:16 PM, 15-Oct-2020

अगले दो ओवर में सिर्फ 12 रन आए

आठवें ओवर में मैक्सवेल ने छह रन तो नौवें ओवर में अश्विन ने भी इतने ही रन खर्च किए। दोनों बल्लेबाजों को बांध कर रखा गया है। 9 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 75/2  विराट कोहली (23) और वाशिंगटन सुंदर (7)

08:07 PM, 15-Oct-2020

विराट का साथ देने पहुंचे वाशिंगटन सुंदर

7 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 63/2  विराट कोहली (17) और वाशिंगटन सुंदर (1)

08:04 PM, 15-Oct-2020

RCB का दूसरा विकेट गिरा

आरोन फिंच क्लीन बोल्ड। 18 गेंदों में 20 रन की पारी का अंत। मुरुगन अश्विन ने 62 रन पर आरसीबी के दोनों ओपनर्स पवेलियन भेज दिए।

08:00 PM, 15-Oct-2020

पावरप्ले में बढ़िया खेली RCB

07:55 PM, 15-Oct-2020

बतौर कप्तान विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

इस मैच से पहले यह कीर्तिमान चेन्नई और पुणे की की कमान संभाल चुके महेंद्र सिंह धोनी के नाम था

07:52 PM, 15-Oct-2020

पहला विकेट गिरा, पडीक्कल आउट

अर्शदीप ने ओवर की पहली गेंद पर निकोलस पूरन के हाथों देवदत्त पडीक्कल को निपटाया। देवदत्त ने 12 गेंदों में 18 रन की छोटी लेकिन तेज पारी खेली। नए बल्लेबाज विराट कोहली ने चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार दो चौके मारे। ओवर से 11 रन और एक विकेट। पांच ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 49/1 आरोन फिंच (16) और विराट कोहली (10)
 
 

07:49 PM, 15-Oct-2020

चौथे ओवर से 11 रन आए

पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शमी को देवदत्त पडीक्कल ने डीप स्क्वैयर पर छक्का मारा। चार ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 38/0 आरोन फिंच (15) और देवदत्त पडीक्कल (18)

07:43 PM, 15-Oct-2020

तीन ओवर के बाद स्कोर: 27/0

युवा पेसर अर्शदीप का यह पहला ओवर था। पांचवीं गेंद पर पडीक्कल ने चौका मारा। तीन ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 27/0 आरोन फिंच (13) और देवदत्त पडीक्कल (9)

07:39 PM, 15-Oct-2020

दूसरे ओवर में 10 रन आए

इस बार जिम्मेदारी मोहम्मद शमी के कंधों में थी। दो ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 18/0 आरोन फिंच (12) और देवदत्त पडीक्कल (2)

07:35 PM, 15-Oct-2020

पहले ओवर में छक्का

शुरुआती पांच गेंदों में सिर्फ दो रन आए थे। आखिरी बॉल पर फिंच ने छक्का मारा। एक ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 8/0 आरोन फिंच (7) और देवदत्त पडीक्कल (1)

07:31 PM, 15-Oct-2020

पहला ओवर पार्ट टाइम स्पिनर ग्लेन मैक्सवेल फेंक रहे हैं

आज मोहम्मद शमी नहीं फेंक रहे पहला ओवर

07:28 PM, 15-Oct-2020

मैच शुरू होने वाला है

कप्तान राहुल अपने खिलाड़ियों के साथ मैदान पर पहुंचे

07:25 PM, 15-Oct-2020

विराट 200 टी-20 खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

07:21 PM, 15-Oct-2020

RCB की प्लेइंग XI

इस टीम में कोई बदलाव नहीं
 

07:17 PM, 15-Oct-2020

KXIP की प्लेइंग XI

07:14 PM, 15-Oct-2020

क्रिस गेल खेल रहे पहला मैच

07:10 PM, 15-Oct-2020

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

07:05 PM, 15-Oct-2020

07:00 PM, 15-Oct-2020

RCB ने जीता टॉस

विराट ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, किंग्स इलेवन पंजाब की गेंदबाजी

06:50 PM, 15-Oct-2020

पंजाब की गेंदबाजी चिंता का विषय

मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई को छोड़कर कोई भी गेंदबाज विशेषकर डेथ ओवरों में प्रभावशाली गेंदबाजी नहीं कर पाया है। सही संतुलन तैयार करने के प्रयास में लगातार बदलाव भी टीम की खराब स्थिति का कारण है।

06:45 PM, 15-Oct-2020

क्रिस गेल खेलेंगे आज का मैच

पिछली बार 13 मैचों में 40.83 की औसत से गेल ने 490 रन बनाए थे
 

06:42 PM, 15-Oct-2020

06:38 PM, 15-Oct-2020

06:34 PM, 15-Oct-2020

प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए अब उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। किंग्स इलेवन ने टूर्नामेंट में अपनी एकमात्र जीत आरसीबी के खिलाफ ही हासिल की थी। टीम 24 सितंबर की उस जीत से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी। हालांकि यह इतना आसान नहीं है क्योंकि कोहली एंड कंपनी ने तब से अपने खेल में काफी सुधार कर दिया है।

06:30 PM, 15-Oct-2020

अब तक ऑलराउंड खेल दिखाने में नाकाम रहा किंग्स इलेवन पंजाब विस्फोटक क्रिस गेल के सहारे जीत की राह पर लौटा चाहेगा। राहुल की किंग्स इलेवन आज विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की कठिन चुनौती का सामना कर रहा है। किंग्स इलेवन ने अब तक कुछ करीबी मैच गंवाए हैं। उसने जो सात मैचों में से छह हारे हैं और सिर्फ एक जीत दर्ज की है।

06:27 PM, 15-Oct-2020

IPL 2020: सांस थाम देने वाले आखिरी ओवर में जीता KXIP, अंतिम गेंद में हुआ मैच का फैसला

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। लगातार हार झेल रही किंग्स इलेवन पंजाब आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें