राजस्थान रॉयल्स के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शानदार शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह पुरुष टी20 में सबसे कम पारियों में चार शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IANS
वैभव ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए आईपीएल मुकाबले में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव ने 36 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 15 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा। वह पुरुष टी20 में सबसे कम पारियों में चार शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 26 टी20 पारियों में चार शतक जड़े। इस मामले में उन्होंने उस्मान खान (33 पारियां), साई सुदर्शन (72 पारियां), क्रिस गेल (77 पारियां) और माइकल क्लिंगर (88 पारियां) को पीछे छोड़ा।
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IANS
वैभव के रिकॉर्ड्स
- इस मैच में वैभव का बल्ला जमकर गरजा। इस दौरान उन्होंने 278.37 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
- उन्होंने 81 गेंदों में पांच चौके और 12 छक्कों की मदद से 103 रनों की आतिशी पारी खेली।
- उन्होंने 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 15 गेंदों में तीन बार 50 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए।
- इसके अलावा वैभव ने 1000 टी20 रन भी पूरे कर लिए।
- उन्होंने यह कारनामा 473 गेंदों में किया और सबसे तेज 1000 टी20 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने।
- वैभव 40 से कम गेंदों में दो बार शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए।