फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs SRH: क्या हैदराबाद दिखाएगा नए कप्तान का दम? ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Sun, 02 May 2021 01:41 PM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज यानी दो मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच होने जा रहा है। इस मैच में डेविड वॉर्नर कप्तानी नहीं करेंगे बल्कि उनकी जगह केन विलियमसन कप्तान होंगे।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेविड वॉर्नर को कप्तानी के पद से हटाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को अपना नया कप्तान घोषित किया है। शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने इसकी घोषणा की। बता दें कि छह मैचों में से मात्र एक मैच जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद अंकतालिका में सबसे नीचे चल रही है। जिसके बाद डेविड वॉर्नर से कप्तानी छीनकर केन विलियमसन को दे दी गई है। 

विज्ञापन


हालांकि अब सवाल यह उठता है कि क्या डेविड वॉर्नर को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा या नहीं। ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर तेजी से रन तो बना रहा है लेकिन टी-20 फॉर्मेट के मुताबिक उनका बल्ला नहीं चल रहा है। पिछले छह मैचों का स्कोर देखा जाए तो डेविड वॉर्नर ने मात्र 193 रन बनाए है और दो अर्धशतक जड़े हैं। इसका स्ट्राइक रेट मात्र 110 है।

ये स्ट्राइक रेट एक ओपनिंग बल्लेबाज के लिए बहुत कम माना जा रहा है। यही वजह है कि आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद अच्छी शुरुआत नहीं दे पा रही है। बता दें कि आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में इन दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स के संभावित 11
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रियान पराग, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, राहुल तेवटिया, श्रेयस गोपाल/जयदेव, मुस्ताफिजुर रहमान और चेतन सकारिया।

सनराइजर्स हैदराबाद के संभावित 11
डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, केन विलियमसन, विजय शंकर, केदार जाधव/अब्दुल सामद, राशिद खान, जगदीश सुचित, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद और संदीप शर्मा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें