फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs RCB Highlights : राजस्थान ने आरसीबी को छह विकेट से हराया, बैंगलुरु की तीसरी हार, बटलर का शतक

Sat, 06 Apr 2024 11:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

RR vs RCB Indian Premier League 2024 : आईपीएल 2024 के 19वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से हुआ। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दो शतक देखने को मिले। पहले कोहली ने आरसीबी के लिए नाबाद शतक लगाया और इसके बाद राजस्थान के लिए जोस बटलर भी शतक जड़ने में सफल रहे। राजस्थान की टीम आरसीबी पर भारी पड़ी और इस सीजन में विजय अभियान जारी रखा। 
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु लाइव स्कोर - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:07 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live: राजस्थान की लगातार चौथी जीत, बटलर का नाबाद शतक

राजस्थान ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर नाबाद 100 की शानदार शतयकीय पारी के दम पर आरसीबी को छह विकेट से हरा दिया है। राजस्थान की इस टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी जीत है, जबकि आरसीबी ने हार की हैट्रिक लगाई है। आरसीबी ने विराट कोहली के नाबाद 113 रनों की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 183 रन बनाए थे, लेकिन राजस्थान ने बटलर के शतक और कप्तान संजू सैमसन की 69 रनों की पारी के दम पर पांच गेंद शेष रहते चार विकेट पर 189 रन बनाकर जीत दर्ज की। 

आरसीबी पर मिली इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में चार मैचों में चार जीत के साथ आठ लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हालांकि राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया था। यशस्वी खाता खोले बिना आउट हुए थे, लेकिन इसके बाद बटलर और कप्तान संजू सैमसन ने मिलकर पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी। सैमसन अर्धशतक लगाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे, लेकिन बटलर अंत तक टिके रहे और उन्होंने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया और टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। इसी के साथ कोहली का शतक बेकार गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए साहसिक पारी खेली थी।

11:00 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live: बटलर शतक के करीब

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर आरसीबी के खिलाफ शतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। बटलर 56 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 93 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ शिमरान हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:51 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live: जुरेल हुए आउट

राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई है और उसने सैमसन और रियान पराग के बाद ध्रुव जुरेल का विकेट भी गंवा दिया है। जुरेल तीन गेंदों पर दो रन बनाकर रीस टॉप्ले का शिकार बने। टॉप्ले का मैच का यह दूसरा विकेट है। हालांकि दूसरे छोर पर सलामी बल्लेबाज जोस बटलर टिके हुए हैं। बटलर 48 गेंदों पर 87 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ नए बल्लेबाज के तौर पर शिमरान हेटमायर मैदान पर उतरे हैं। 

विज्ञापन
10:43 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live रियान पराग हुए आउट

आरसीबी ने मैच में वापसी करते हुए सात रन के अंदर राजस्थान के दो विकेट झटक लिए हैं। मोहम्मद सिराज ने पहले संजू सैमसन को आउट किया, वहीं नए बल्लेबाज के रूप में उतरे रियान पराग यश दयाल की गेंद पर कोहली को आसान कैच दे बैठे। रियान पराग चार गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर हालांकि 46 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 80 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:37 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live सैमसन पवेलियन लौटे

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को मोहम्मद सिराज ने आउट कर आरसीबी को दूसरी सफलता दिलाई। सैमसन 42 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ बटलर के साथ उनकी दूसरी विकेट के लिए हुई 148 रनों की साझेदारी टूट गई। क्रीज पर फिलहाल बटलर 44 गेंदों पर 77 रन बनाकर मौजूद हैं। उनके साथ रियान पराग नए बल्लेबाज के तौर पर उतरे हैं। 

विज्ञापन
10:27 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : सैमसन और बटलर टिके

राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन आरसीबी के गेंदबाजों के सामने टिके हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारी के दम पर राजस्थान शुरुआती झटके से उबरते हुए 13 ओवर की समाप्ति के बाद 136 रन बना लिए हैं। बटलर 38 गेंदों पर 69 रन और सैमसन 38 गेंदों पर 66 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:18 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : सैमसन ने भी जड़ा अर्धशतक

आरसीबी के खिलाफ जोस बटलर के बाद कप्तान संजू सैमसन ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। सैमसन इस सीजन लगातार अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने एक बार फिर टीम को मुसीबत से उबारा। सैमसन और बटलर के बीच इसी के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई है। 

10:14 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : बटलर ने जड़ा अर्धशतक

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने आरसीबी के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। बटलर ने 30 गेंदों पर पचाया जड़ा। यशस्वी जायसवाल के खाता खोले बिना आउट होने के बाद बटलर और कप्तान संजू सैमसन ने राजस्थान की पारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने 10 ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। बटलर के साथ सैमसन 28 गेंदों पर 44 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:10 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : बटलर अर्धशतक के करीब

राजस्थान के बल्लेबाज जोश बटलर आरसीबी के खिलाफ अर्धशतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। बटलर 28 गेंदों पर 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ संजू सैमसन 25 गेंदों पर 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:54 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live बटलर ने राजस्थान को संभाला

यशस्वी जायसवाल के खाता खोले बिना आउट होने के बाद जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन ने राजस्थान को संभाला। दोनों बल्लेबाजों की मदद से राजस्थान ने पॉवरप्ले खत्म होने तक एक विकेट पर 54 रन बनाए। बटलर 22 गेंदों पर 39 और सैमसन 12 गेंदों पर 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:49 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : बटलर-सैमसन क्रीज पर

पहला झटका लगने के बाद राजस्थान की पारी धीमी पड़ गई है। पांचवें ओवर की समाप्ति तक राजस्थान ने एक विकेट पर 34 रन बनाए हैं। सैमसन 12 गेंदों पर 15 रन और जोस बटलर 16 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

09:27 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : राजस्थान को लगा पहला झटका

राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल को रूप में पहला झटका लगा है। आरसीबी ने राजस्थान के सामने 184 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए हैं। यशस्वी को रीस टॉप्ले ने कैच आउट कराकर पवेलियन की राह दिखाई 

09:10 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : राजस्थान को मिला 184 रनों का लक्ष्य

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) ने विराट कोहली के नाबाद 113 रनों की पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स के सामने 184 रनों का लक्ष्य रखा है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने पहले विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी कर सैमसन का फैसला गलत साबित कर दिया। आरसीबी ने इन दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन पारियों की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 183 रन बनाए। राजस्थान के लिए स्पिनर युजवेंद्र चहल ने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट झटके और वह टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। 

कोहली-डुप्लेसिस की शानदार शुरुआत
आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली पारी का आगाज करने आए। सैमसन का फैसला उलटा पड़ा क्योंकि  विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस की सलामी जोड़ी ने आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए पॉवरप्ले खत्म होने तक अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। छह ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी ने बिना विकेट खोए 53 रन बना लिए थे। इस सीजन यह पहली बार हुआ है जब आरसीबी ने पॉवरप्ले के दौरान कोई विकेट नहीं गंवाया। वहीं, विराट कोहली इस सीजन पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। कोहली इस दौरान अबतक 121 रन बना चुके हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच जल्द ही यह शतकीय साझेदारी पूरी हुई। कोहली और डुप्लेसिस के बीच आईपीएल में पांचवी बार शतकीय साझेदारी हुई और वह आईपीएल में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी बनाने वाली संयुक्त रूप से दूसरी जोड़ी बन गई। 

कोहली ने जड़ा आठवां शतक
विराट कोहली ने राजस्थान के खिलाफ शानदार फॉर्म जारी रखते हुए आईपीएल के मौजूदा सीजन का अपना पहला शतक जड़ दिया। कोहली इस सीजन शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने। कोहली के आईपीएल करियर का यह आठवां शतक है। कोहली ने 67 गेंदों पर अपना सैकड़ा पूरा किया। हालांकि आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक से चूक गए। राजस्थान के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम को पहली सफलता दिलाई। डुप्लेसिस 33 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ कोहली और डुप्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी टूट गई। आईपीएल में आरसीबी के लिए यह 47वीं शतकीय साझेदारी थी जिसका अंत चहल ने किया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स को नांद्रे बर्गर ने दूसरी सफलता दिलाई। ग्लेन मैक्सवेल तीन गेंदों पर एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद चहल ने एक बार फिर अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और अपना डेब्यू मैच खेलने वाले सौरव चौहान को नौ रन के स्कोर पर आउट किया। कोहली हालांकि दूसरे छोर से टिके रहे और बेहतरीन शतक लगाकर नाबाद पवेलियन लौटे। कोहली ने 72 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके और चार छक्के जड़े। 

कोहली ने आईपीएल में पूरे किए 7500 रन
आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के दौरान इस टूर्नामेंट में 7500 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली 34 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली फिलहाल 32 गेंदों पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ फाफ डुप्लेसिस 22 गेंदों पर 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

09:04 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : कोहली ने जड़ा शतक

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जड़ दिया है। यह इस आईपीएल सीजन का पहला शतक है। कोहली ने 67 गेंदों पर आईपीएल का अपना आठवां शतक पूरा किया। कोहली अबतक अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के जड़ चुके हैं। कोहली के साथ फिलहाल क्रीज पर कैमरन ग्रीन पांच गेंदों पर चार रन बनाकर मौजूद हैं। 

08:54 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : सौरव चौहान आउट

राजस्थान के स्पिनर युजेंद्र चहल ने अपना डेब्यू मैच खेल रहे सौरव चौहान को आउट कर टीम को तीसरी सफलता दिलाई। चहल का इस मैच का यह दूसरा विकेट है। विराट कोहली हालांकि शतक के करीब पहुंच गए हैं। कोहली फिलहाल 62 गेंदों पर 91 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनके साथ नए बल्लेबाज के रूप में कैमरन ग्रीन उतरे हैं। 

08:52 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : कोहली शतक लगाने के करीब

आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। कोहली फिलहाल 62 गेंदों पर 91 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली की इस दमदार पारी से आरसीबी बड़ा स्कोर खड़ा करने के करीब पहुंच गया है। टीम ने 17 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। 

08:40 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : मैक्सवेल हुए आउट

राजस्थान रॉयल्स को नांद्रे बर्गर ने दूसरी सफलता दिलाई। ग्लेन मैक्सवेल तीन गेंदों पर एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अच्छी शुरुआत के बाद आरसीबी को दो झटके लग गए हैं। डुप्लेसिस को चहल ने आउट कराकर टीम को पहली सफलता दिलाई थी, जबकि नए बल्लेबाज के रूप में उतरे मैक्सवेल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। कोहली हालांकि क्रीज पर मौजूद है। कोहली 53 गेंदों पर 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ इस मैच से डेब्यू कर रहे सौरव चौहान क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:34 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : डुप्लेसिस अर्धशतक से चूके

आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक से चूक गए हैं। राजस्थान के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम को पहली सफलता दिलाई। डुप्लेसिस 33 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ कोहली और डुप्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी टूट गई। आईपीएल में आरसीबी के लिए यह 47वीं शतकीय साझेदारी थी जिसका अंत चहल ने किया। 

08:26 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : कोहली-डुप्लेसिस क्रीज पर मौजूद

विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने आरसीबी को तेज शुरुआत दिलाई है और 13 ओवर की समाप्ति के बाद स्कोर बिना किसी नुकसान के 115 रन हो गया है। राजस्थान के गेंदबाज अबतक एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके हैं। फिलहाल कोहली 47 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 65 रन और डुप्लेसिस 31 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:15 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : कोहली ने जड़ा अर्धशतक

विराट कोहली ने राजस्थान के खिलाफ शानदार फॉर्म जारी रखते हुए आईपीएल के मौजूदा सीजन का तीसरा अर्धशतक जड़ दिया है। कोहली का जयपुर में आईपीएल में पिछले नौ मैचों में यह पहला पचासा है। कोहली ने कप्तान फाफ डुप्लेसिस के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। 11 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी ने बिना किसी नुकसान के 98 रन बना लिए हैं। फिलहाल कोहली 40 गेंदों पर 53 रन और डुप्लेसिस 26 गेंदों पर 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:12 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : अर्धशतक के करीब पहुंचे कोहली

आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। कोहली अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। 10 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के 88 रन हो गया है। राजस्थान के गेंदबाजों को अबतक एक भी सफलता नहीं मिली है। फिलहाल कोहली 37 गेंदों पर 45 रन और डुप्लेसिस 23 गेंदों पर 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:08 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : कोहली ने आईपीएल में पूरे किए 7500 रन

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के दौरान इस टूर्नामेंट में 7500 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली 34 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली फिलहाल 32 गेंदों पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ फाफ डुप्लेसिस 22 गेंदों पर 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

07:56 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : कोहली-डुप्लेसिस की अर्धशतकीय साझेदारी

विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए पॉवरप्ले खत्म होने तक अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। छह ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी ने बिना विकेट खोए 53 रन बना लिए हैं। फिलहाल कोहली 25 गेंदों पर 32 रन और डुप्लेसिस 11 गेंदों पर 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इस सीजन यह पहली बार हुआ है जब आरसीबी ने पॉवरप्ले के दौरान कोई विकेट नहीं गंवाया है। वहीं, विराट कोहली इस सीजन पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली इस दौरान अबतक 121 रन बना चुके हैं। 

07:44 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : आरसीबी की सधी शुरुआत

विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस की सलामी जोड़ी ने आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने तीन ओवर की समाप्ति तक 29 रन बना लिए हैं। फिलहाल कोहली 12 गेंदों पर 16 रन और डुप्लेसिस छह गेंदों पर छह रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07:30 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : आरसीबी की पारी शुरू

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली पारी का आगाज करने आए हैं। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राजस्थान के लिए तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर डालने आए। 

07:06 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेस, शिमरान हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल। इंपैक्ट सबः रोवमैन पोवेल, तनुष कोटियान, कुलदीप सेन, शुभम दुबे, आबिद मुश्ताक

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरुः विराट कोहली. फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीन टॉप्ले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल। इंपैक्ट सबः सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, हिमांशु शर्मा, विजयकुमार विशाक, स्वप्निल सिंह

07:02 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : राजस्थान ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान ने इस मैच के लिए अपने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। आरसीबी के लिए सौरव चौहान ने डेब्यू किया है। 

06:36 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : गेंदबाजी में राजस्थान का पलड़ा भारी 

रॉयल्स की बल्लेबाजी की धुरी कप्तान संजू सैमसन (109 रन) और रियान पराग (181 रन) रहे हैं। दोनों को दूसरे बल्लेबाजों से भी सहयोग की जरूरत होगी। गेंदबाजी में राजस्थान का पलड़ा भारी है जिसके पास तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और नांद्रे बर्गर के अलावा अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल है। ये तीनों मिलकर 16 विकेट ले चुके हैं। अनुभवी रविचंद्रन अश्विन ने हालांकि तीन मैचों में एक ही विकेट लिया है। आरसीबी के गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज महंगे साबित हुए हैं जिन्होंने 10 से ऊपर की औसत से रन दिए हैं। अल्जारी जोसेफ और रीसे टॉपली भी अच्छा नहीं कर पाए हैं।

06:35 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Live : अच्छी फॉर्म में नहीं यशस्वी-बटलर की जोड़ी 

पाटीदार ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 29 रन बनाए, लेकिन उनसे इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आरसीबी के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम से मिलती जुलती है जिस पर बल्लेबाजों को शॉट्स खेलने में आसानी होगी। दूसरी ओर रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर अच्छी फॉर्म में नहीं हैं। यशस्वी अच्छी फॉर्म लेकर आईपीएल में आए थे, लेकिन तीन मैचों में 39 रन ही बना सके हैं। बटलर की भी यही कहानी है। इंग्लैंड के टी-20 कप्तान ने तीन मैचों में 35 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 85 का रहा है।

06:28 PM, 06-Apr-2024

RR vs RCB Highlights : राजस्थान ने आरसीबी को छह विकेट से हराया, बैंगलुरु की तीसरी हार, बटलर का शतक

IPL Live Cricket Score, RR vs RCB Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 के 19वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी के लिए इस सीजन अबतक प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और उसने अबतक चार में से सिर्फ एक मुकाबला जीता है, जबकि राजस्थान की टीम फिलहाल टूर्नामेंट में अजेय चल रही है और उसने अबतक अपने सभी तीन मैच जीते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें