फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs RCB IPL 2022 Live Streaming: कोहली के सामने चहल की चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें दूसरा क्वालीफायर मैच

Fri, 27 May 2022 01:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

राजस्थान और बैंगलोर दोनों टीमें जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाना चाहेंगी। दोनों टीमों में टी20 के धुरंधरों की भरमार है। ऐसे में यह मैच बहुत ही रोमांचक होने की उम्मीद है। 
 
विज्ञापन
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन और आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम तीसरी बार युजवेन्द्र चहल की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। आईपीएल में लंबे समय तक बैंगलोर के लिए खेलने वाले चहल अब राजस्थान की टीम का हिस्सा हैं और इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, कप्तानी छोड़ने के बाद विराट का पहला सीजन कुछ खास नहीं रहा है। वो इस साल सिर्फ दो अर्धशतक लगा पाए हैं। वहीं, चहल के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम है।
विज्ञापन


इस सीजन आरसीबी और राजस्थान के बीच दो मैच हुए हैं और दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा लखनऊ राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला? 
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला 27 मई यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच?
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला?
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे होगा और पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स की संभावित टीम
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबी मैकॉय।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित टीम
विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें