फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs KKR IPL 2022 Live Streaming: राजस्थान और कोलकाता की निगाह चौथी जीत पर, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Mon, 18 Apr 2022 01:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राजस्थान और कोलकाता ने इस सीजन की शानदार शुरुआती की थी, लेकिन अब दोनों टीमें अपनी राह से भटक चुकी हैं। 
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 के 30वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। दोनों टीमें अब तक तीन-तीन मैच जीत चुकी हैं और अब चौथी जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। हालांकि, राजस्थान ने पांच में से तीन मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता छह मैच खेल चुकी है और तीन ही जीत पाई है। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन बाद में दोनों की लय बिगड़ी है।
विज्ञापन


राजस्थान के लिए जोश बटलर कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं टीम की गेंदबाजी शानदार है और राजस्थान को छोटे स्कोर पर रोकने की कोशिश करेगी। कोलकाता के लिए रसेल अच्छी लय में हैं। उनके अलावा गेंदबाजी में उमेश यादव कमाल कर रहे हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला? 
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला 18 अप्रैल यानी सोमवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच?
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला?
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे होगा और पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी। 
विज्ञापन

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।      

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान की संभावित टीम
जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रसी वैन डर डूसेन, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल। 

कोलकाता की संभावित टीम
एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), पैट कमिंस, सुनील नरेन, उमेश यादव, अमन हकीम खान, वरुण चक्रवर्ती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें