फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs RR Final Live Streaming: जबरदस्त फॉर्म में चल रही गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से, जानें कब, कहां और कैसे देखें फाइनल मैच

Sun, 29 May 2022 08:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

राजस्थान की टीम 14 साल बाद फाइनल में पहुंची है। राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में पहले आईपीएल सीजन में खिताब अपने नाम किया था। तब राजस्थान के कप्तान दिवंगत लेग स्पिनर शेन वॉर्न थे।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स फाइनल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 के खिताबी मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। गुजरात की टीम का यह पहला आईपीएल है और अपने पहले ही सीजन में टीम फाइनल में पहुंच गई है। गुजरात की टीम शानदार फॉर्म में है और टीम ने अब तक 15 में से 11 मैच जीते हैं। इसमें 10 मैच लीग राउंड के और एक क्वालिफायर शामिल है।
विज्ञापन

वहीं, राजस्थान की टीम 14 साल बाद फाइनल में पहुंची है। राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में पहले आईपीएल सीजन में खिताब अपने नाम किया था। तब राजस्थान के कप्तान दिवंगत लेग स्पिनर शेन वॉर्न थे। ऐसे में राजस्थान की टीम खिताब जीतकर उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहेगी।

 

इस सीजन गुजरात और राजस्थान के बीच दो मैच हुए हैं और दोनों मैच गुजरात ने जीते हैं। ऐसे में राजस्थान की टीम गुजरात से बदला लेने उतरेगी। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला? 
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला 29 मई यानी रविवार को खेला जाएगा।

 

कहां खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच?
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला?
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे होगा और पहली गेंद आठ बजे फेंकी जाएगी। इसके अलावा शाम साढ़े छह बजे से क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत होगी। इसमें एआर रहमान और रणवीर सिंह जैसे फिल्मी सितारे परफॉर्म करते दिखेंगे।

 

विज्ञापन

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें