फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs CSK: ऋतुराज ने बताया किन दो कारणों से हारी CSK, इन्हें ठहराया जिम्मेदार; रहाणे-रायुडू का भी किया जिक्र

Mon, 31 Mar 2025 11:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

183 रनों का पीछा करते हुए सीएसके ने रचिन रवींद्र का विकेट शून्य पर खो दिया था, जबकि राहुल त्रिपाठी पावरप्ले के बाद आउट हो गए थे। राहुल 23 रन बना सके और लगातार तीसरे मैच में फेल रहे। 
विज्ञापन
ऋतुराज और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी टीम के प्रदर्शन से नाखुश हैं। आईपीएल के 18वें संस्करण में रविवार को चेन्नई की टीम को लगातार दूसरी हार मिली। राजस्थान से पहले टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई को अपने घर में हार का सामना करना पड़ा था। अब कप्तान ऋतुराज ने हार के लिए खराब शुरुआत और खराब फील्डिंग को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

त्रिपाठी लगातार तीसरे मैच में फेल रहे
नीतीश राणा और वानिंदु हसारंगा की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को बारसापारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में छह रन से जीत दर्ज की। 183 रनों का पीछा करते हुए सीएसके ने रचिन रवींद्र का विकेट शून्य पर खो दिया था, जबकि राहुल त्रिपाठी पावरप्ले के बाद आउट हो गए थे। राहुल 23 रन बना सके और लगातार तीसरे मैच में फेल रहे। 

यह भी पढ़ें: RR vs CSK: चेन्नई के खिलाफ तूफानी पारी खेलने वाले नीतीश बने प्लेयर ऑफ द मैच, बताया- कैसे लिखी जीत की स्क्रिप्ट

राहुल त्रिपाठी - फोटो : IPL/BCCI
'हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही'
मैच के बाद ऋतुराज ने कहा, 'हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही है, लेकिन एक बार जब हम ऐसा करेंगे, तो चीजें अलग होंगी। हमने खराब फील्डिंग की वजह से आठ से 10 रन अतिरिक्त दिए और यह ऐसी चीज है जिसमें हमें सुधार करने की जरूरत है।' गायकवाड़ की 63 रनों की साहसी पारी ने सीएसके के लिए उम्मीद जगाई थी, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।

ओपनिंग छोड़ नंबर तीन पर क्यों कर रहे बल्लेबाजी?
नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने का कारण पूछे जाने पर चेन्नई के कप्तान ने बताया कि यह एक पूर्व नियोजित रणनीति थी। उन्होंने इसके लिए अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायुडू का उदाहरण भी दिया। ऋतुराज ने कहा, 'पिछले कुछ साल अजिंक्य ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी की थी, जबकि रायुडू ने बीच के ओवरों को संभाला था। हमने सोचा कि अगर मैं बाद में बल्लेबाजी करूं तो बेहतर होगा, जबकि त्रिपाठी शुरुआत में आक्रमण कर सकते हैं। यह नीलामी के दौरान ही तय किया गया था।

यह भी पढ़ें: Shane Warne: वॉर्न की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा, कमरे में मिली थी इस दवा की शीशी; छिपाने की रची गई थी साजिश

ओवरटन और विजय शंकर ने मिसफील्डिंग की थी - फोटो : IPL/BCCI
ऋतुराज ने खुद की टीम पर कसा तंज
ऋतुराज ने चेन्नई को मिली खराब ओपनिंग पर चुटकी लेते हुए और मुस्कुराते हुए कहा, 'मुझे इससे कोई समस्या नहीं है। वैसे भी मुझे हर मैच में जल्दी बल्लेबाजी करने का मौका मिल रहा है।' चेन्नई के लिए इस सीजन ओपनिंग बड़ी समस्या रही है। मुंबई के खिलाफ पहले मैच में रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी ने 11 रन और बेंगलुरु के खिलाफ दूसरे मैच में आठ रन की साझेदारी निभाई थी। त्रिपाठी पहले मैच में दो और दूसरे मैच में पांच रन बनाकर आउट हुए थे। रचिन ने हालांकि, पहले मैच में 65 और दूसरे मैच में 41 रन बनाए थे। तीसरे मैच में वह खाता नहीं खोल सके। चेन्नई का अगला मुकाबला पांच अप्रैल को दिल्ली से चेन्नई में है।

जीत से खुश हैं रियान पराग
वहीं, राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग गुवाहाटी में अपने अभियान को जीत के साथ समाप्त करने से राहत महसूस कर रहे हैं। पराग ने कहा, 'हमें लगा कि हम 20 रन कम बना पाए हैं। हम बीच के ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन हमने कुछ विकेट जल्दी खो दिए। हालांकि, हमारे गेंदबाजों ने हमारी योजनाओं को अच्छी तरह से अंजाम दिया।'

Miami Open: कोनर्स-फेडरर के क्लब में जगह बनाने से चूके जोकोविच, 19 साल के मेन्सिक ने जीता मियामी ओपन का खिताब

'हमने शानदार फील्डिंग कर 20 रन बचाए'
पराग ने कहा, 'हमारे दो मुश्किल मैच रहे हैं। एक में हमने 280 रन दिए और दूसरे में हम 180 रन का बचाव नहीं कर पाए। यह जीत बहुत जरूरी थी।' पराग ने शानदार फील्डिंग की और शिवम दुबे (18 रन) का बेहतरीन कैच लिया। वहीं शिमरोन हेटमायर ने 20वें ओवर में धोनी का बेहतरीन लो कैच पकड़ा। पराग ने कहा, 'जो 20 रन हमने कम बनाए थे, वह हमने फील्डिंग से मेकअप कर दिया। हम अपने फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक के साथ मिलकर काफी मेहनत कर रहे हैं।'
विज्ञापन

राजस्थान की टीम - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान का अगला मैच पंजाब से
राजस्थान की टीम का अब पांच अप्रैल को मुलनपुर में पंजाब किंग्स से सामना होगा। रविवार को हुए मैच की बात करें तो नीतीश राणा की 36 गेंद में 81 रन की पारी और लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा के चार विकेट की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को छह रन से हरा दिया। राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में 2019 के बाद एक भी बार 180 रन से ऊपर का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर नाकाम रही। टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 63 रन बनाए, लेकिन कोई और बल्लेबाज टिक नहीं सका जिससे टीम को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।

Miami Open: कोनर्स-फेडरर के क्लब में जगह बनाने से चूके जोकोविच, 19 साल के मेन्सिक ने जीता मियामी ओपन का खिताब

धोनी भी नहीं दिला सके टीम को जीत
एक समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर रहे महेंद्र सिंह धोनी टीम को जीत नहीं दिला सके। पिछले मैच में नौवें नंबर पर उतरने के बाद इस मैच में वह सातवें नंबर पर क्रीज पर आए। तब चेन्नई को 12 गेंद में 39 रन की जरूरत थी। उन्होंने तुषार देशपांडे को चौका और छक्का लगाया। हालांकि, आखिरी ओवर में जीत के लिए चाहिए 20 रन सीएसके की टीम नहीं बना सकी। धोनी आखिरी ओवर में संदीप शर्मा की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। शिमरोन हेटमायेर ने बाउंड्री के पास आगे की ओर डाइव लगाकर उनका कैच लपका। उन्होंने 11 गेंद में 16 रन बनाए। जडेजा 22 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें