फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs CSK Playing 11: पुरानी टीम के खिलाफ भावनाओं पर काबू रख पाएंगे सैमसन-जडेजा? चेन्नई की राजस्थान से टक्कर

Mon, 30 Mar 2026 12:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

RR vs CSK Playing 11 Prediction Today Match : आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सीजन का अहम मुकाबला खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा अपनी-अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ उतरेंगे, जबकि महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण इस मैच से बाहर रहेंगे।

विज्ञापन
चेन्नई बनाम राजस्थान - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल का 19वां संस्करण दिन प्रतिदिन रोमांचक मोड़ लेने के लिए तैयार है। सोमवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से होगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें दोनों ही टीमें जीत के साथ अपना अभियान शुरू करना चाहेंगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RR vs CSK Live Streaming: जीत के साथ अभियान का आगाज करने उतरेंगी राजस्थान और चेन्नई, गुवाहाटी में होगी भिड़ंत

सैमसन और जडेजा पर रहेंगी नजरें
इस मुकाबले में संजू सैमसन पर सभी की निगाहें होंगी, जो उस टीम के विरुद्ध खेलने उतरेंगे, जिसकी कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स साल 2022 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन आज ये खिलाड़ी सीएसके की जर्सी में है। संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की खिताबी जीत के हीरो रहे थे। उन्होंने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन मुकाबलों में अर्धशतक जड़े थे। दूसरी ओर, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी पुरानी टीम के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आने वाले हैं। 

धोनी - फोटो : PTI
धोनी की खलेगी कमी
पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से महेंद्र सिंह धोनी कम से कम दो हफ्तों तक टीम से बाहर हैं। इससे सैमसन और गायकवाड़ पर अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ती है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में उभरते हुए खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जिनमें 20 वर्षीय स्पिन-गेंदबाज ऑलराउंडर प्रशांत वीर और घरेलू क्रिकेट में अपनी पावर हिटिंग के दम पर सुर्खियां बटोरने वाले, अनकैप्ड खिलाड़ी कार्तिक शर्मा शामिल हैं।

आरआर के खिलाफ नहीं खेलेंगे ब्रेविस
सीएसके की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बाद डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है। ब्रेविस 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले मैच में सीएसके की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। डेवाल्ड ब्रेविस के आरआर के खिलाफ मैच न खेलने की पुष्टि सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने की। ब्रेविस में पसली में खिंचाव की वजह से सीजन का पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे। 

रियान पराग के नेतृत्व में नई शुरुआत को तैयार राजस्थान
राजस्थान के लिए, सैमसन का टीम से जाना एक अहम अध्याय के समापन और रियान पराग के नेतृत्व में एक नए दौर की शुरुआत का संकेत है। रियान पराग अपने घरेलू मैदान पर टीम की कप्तानी करेंगे। जडेजा के जुड़ने से टीम को और मजबूती और अनुभव मिलेगा। रॉयल्स की बल्लेबाजी मुख्य रूप से यशस्वी जायसवाल के इर्द-गिर्द ही घूमेगी, जो अब टीम के ऊपरी क्रम में एक वरिष्ठ खिलाड़ी के तौर पर ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्हें होनहार युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और शानदार फॉर्म में चल रहे शिमरॉन हेटमायर का साथ मिलेगा। ये दोनों ही विस्फोटक शुरुआत देने में सक्षम हैं।

हालांकि, राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी यूनिट अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले साल की मुश्किलों के बाद टीम में काफी बदलाव किए गए थे, लेकिन अब भी उनकी गेंदबाजी में निरंतरता पर सवाल बना हुआ है, खासकर जोफ्रा आर्चर की अगुवाई वाले तेज गेंदबाजी विभाग में। स्पिन गेंदबाजी की मुख्य जिम्मेदारी जडेजा और रवि बिश्नोई के कंधों पर होगी।
विज्ञापन

चेन्नई बनाम राजस्थान - फोटो : ANI
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे/उर्विल पटेल, सरफराज खान, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, नूर अहमद, खलील अहमद। (इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा)

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा/दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे। (इम्पैक्ट प्लेयर: नांद्रे बर्गर/एडम मिल्ने)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें