फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग-कैफ की विस्फोटक पारियों पर फिरा पानी, 200 रन बनाकर भी हार गई टीम

Sat, 10 Feb 2018 09:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग
विज्ञापन

जैक्स कैलिस (90*), ग्रीम स्मिथ (58) और ओवेस शाह (43*) की धमाकेदार पारियों की बदौलत रॉयल्स ने शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के सैंट मोरिट्ज में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 8 विकेट से हरा दिया। 

विज्ञापन


वीरेंद्र सहवाग के नेतृत्व वाली पैलेस डायमंड्स ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में रॉयल्स ने 20 गेंदें शेष रहते सिर्फ दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को सिर्फ 37 गेंदों में 13 चौको और चार छक्को की मदद से नाबाद 90 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अनोखे तरीके के क्रिकेट में शाहिद अफरीदी के नेतृत्व वाली रॉयल्स ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। बता दें कि रॉयल्स ने पहला मैच 6 विकेट से जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहवाग, कैफ और साइमंड्स की पारियों पर भारी पड़े कैलिस

वीरेन्द्र सहवाग
पैलेस डायमंड्स द्वारा मिले 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स को जहीर खान ने शुरुआती झटका दिया। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर मैट प्रायर (11) को मलिंगा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी जोड़ी ग्रीम स्मिथ (57) और जैक्स कैलिस ने दूसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की।

टीम इंडिया के पूर्व ऑफस्पिनर रोमेश पोवार ने स्मिथ को कैफ के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 36 गेंदों में 7 चौको और दो छक्को की मदद से 58 रन बनाए। 

इससे पहले पैलेस डायमंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 205 रन बनाए। डायमंड्स टीम के लिए एंड्रयू साइमंड्स ने शानदार पारी खेलते हुए 42 गेंदों में चार चौके और पांच छक्को की मदद से शानदार 67 रन बनाए।

इसके अलावा मोहम्मद कैफ ने 30 गेंदों में तीन चौके व पांच छक्को की मदद से 57 रन बनाए। विस्फोटक वीरेंद्र सहवाग ने 22 गेंदों में 9 चौको और एक छक्के की मदद से 46 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अफरीदी रॉयल्स की तरफ से अब्दुल रज्जाक ने 3 विकेट चटकाए जबकि ग्रांट इलियट और डेनियल विटोरी ने 1-1 विकेट झटके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें