फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: आरसीबी को लग सकता है झटका, हेजलवुड का शुरुआती मैचों में खेलना तय नहीं; SRH की भी बढ़ेंगी मुश्किलें!

Tue, 17 Mar 2026 07:33 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही आरसीबी को झटका लग सकता है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का शुरुआती मैचों में खेलना मुश्किल है क्योंकि वह चोट से उबर रहे हैं। 
विज्ञापन
जोश हेजलवुड - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है, लेकिन इससे पहले ही कई टीमों के लिए खिलाड़ियों की चोट चिंता का विषय बन गई है। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के बिना अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार नजर आ रही है, जो फिलहाल चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं। इस चोट की वजह से वह पूरी एशेज सीरीज और टी20 विश्व कप से बाहर रहे। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप में भी नहीं ले पाए थे हिस्सा
आरसीबी के स्टार गेंदबाज को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। जब वह ठीक हुए, तब उनकी एड़ी में तकलीफ शुरू हो गई। आईपीएल 2026 में वह अपनी फ्रेंचाइजी के लिए शुरुआती दो मैच नहीं खेल सकेंगे। आईपीएल में देर से आने वाले खिलाड़ियों की सूची में हेजलवुड के साथ एक और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का नाम भी जुड़ने की संभावना है। उम्मीद है कि कमिंस भी सनराइजर्स हैदराबाद के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। जुलाई में लगी पीठ की हल्की चोट से उबरने के लिए कमिंस रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने एशेज के दौरान सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला था। जोश हेजलवुड के साथ पैट कमिंस टी20 विश्व कप टीम से भी बाहर हो गए थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया रख रहा नजर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ ने पिछले कुछ महीनों से इन दोनों मुख्य खिलाड़ियों पर बारीकी से नजर बनाए रखी है। इससे दोनों खिलाड़ियों की अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। हालांकि, फिलहाल वे सीजन के एक बड़े हिस्से में खेलने की दौड़ में पूरी तरह से बने हुए हैं। आईपीएल में हिस्सा लेने वाले अधिकतर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस हफ्ते के आखिर में भारत के लिए रवाना होने वाले हैं, जिनमें से कुछ खिलाड़ी शनिवार को रवाना होंगे।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया अगस्त से करीब 16 महीनों के एक व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है, जिससे पहले कमिंस और हेजलवुड को पूरी तरह से फिट होना होगा। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के विदेशी टेस्ट दौरे करेगी। इस बीच दक्षिण अफ्रीका में वनडे विश्व कप 2027 भी खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें