फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: आखिरी ओवर में जीती SRH, अब फाइनल के लिए दिल्ली से भिड़ंत, RCB टूर्नामेंट से बाहर

Fri, 06 Nov 2020 11:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

जेसन होल्डर के ऑलराउंड खेल, टी नटराजन की घातक गेंदबाजी और केन विलियमसन के नाबाद अर्धशतक के बूते सनराइजर्स हैदराबाद क्वालीफायर-2 में पहुंच गई। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने स्कोरबोर्ड पर महज 131/7 रन बनाए, जिसके जवाब में सनराइजर्स ने आखिरी ओवर में दो गेंद शेष रहते रोमांचक जीत दर्ज की। अब हैदराबाद का सामना फाइनल के लिए रविवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा तो विराट की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर इस सीजन यही खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:18 PM, 06-Nov-2020

कोहली की टीम लगातार 5वीं हार के साथ IPL से बाहर

11:10 PM, 06-Nov-2020

क्वालीफायर-2 में पहुंचा SRH

जेसन होल्डर के ऑलराउंड खेल, टी नटराजन की घातक गेंदबाजी और केन विलियमसन के नाबाद अर्धशतक के बूते सनराइजर्स हैदराबाद क्वालीफायर-2 में पहुंच गई। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने स्कोरबोर्ड पर महज 131/7 रन बनाए, जिसके जवाब में सनराइजर्स ने आखिरी ओवर में दो गेंद शेष रहते रोमांचक जीत दर्ज की। अब हैदराबाद का सामना फाइनल के लिए दिल्ली कैपिटल्स से होगा तो विराट की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर इस सीजन यही खत्म हुआ।

11:06 PM, 06-Nov-2020

छह विकेट से जीता SRH

19वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर सैनी को लगातार दो चौके मारते हुए जेसन होल्डर ने SRH को मैच जीता दिया। 
 

विज्ञापन
11:02 PM, 06-Nov-2020

विलियमसन की फिफ्टी

विपरित हालातों में कीवी कप्तान ने सूझबूझ भरी पारी खेली। 44 गेंदों पर आया यह पचासा। पहली गेंद में सिंगल के बाद अब SRH को पांच गेंद में आठ रन चाहिए।

11:00 PM, 06-Nov-2020

आखिरी छह गेंद में नौ रन चाहिए

सिराज ने अपने आखिरी ओवर में नौ रन दिए। विलियमसन ने दूसरी बॉल पर चौका मारा। 19 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 123/4 केन विलियमसन (49) और जेसन होल्डर (16)

विज्ञापन
10:54 PM, 06-Nov-2020

12 गेंद में 18 रन की दरकार

पारी के 18वें ओवर में नवदीप सैनी ने एक चौके के साथ 10 रन दिए। विलियमसन का एक मुश्किल कैच भी छूटा। 18 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 114/4 केन विलियमसन (45) और जेसन होल्डर (11)
 

10:48 PM, 06-Nov-2020

18 गेंद में 28 रन चाहिए

अपना पहला और पारी का 17वां ओवर फेंकने आए शिवम दुबे ने सात रन दिए। पांचवीं गेंद पर विलियमसन ने चौका मारा। 17 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 104/4 केन विलियमसन (37) और जेसन होल्डर (9)

10:41 PM, 06-Nov-2020

चार ओवर में 35 रन चाहिए

आखिरी गेंद पर विलियमसन ने छक्का मारा। चहल के स्पैल के आखिरी ओवर से 10 रन आ गए। RCB को हर हाल में अब एक विकेट चाहिए। 16 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 97/4 केन विलियमसन (32) और जेसन होल्डर (7)

10:36 PM, 06-Nov-2020

अंतिम पांच ओवर में 45 रन चाहिए

एडम जम्पा के स्पैल का अंत। चार ओवर में महज 12 रन देकर एक बहुमुल्य विकेट भी लिया। 15 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 87/4 केन विलियमसन (24) और जेसन होल्डर (5)
 

10:33 PM, 06-Nov-2020

अब 36 गेंद में 51 रन चाहिए

सात ओवर के बाद पहली बार SRH की ओर से बाउंड्री आई। 14वें की पांचवीं बॉल पर सुंदर को विलियमसन ने लंबा छक्का मारा। ओवर से कुल नौ रन। 14 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 81/4 केन विलियमसन (21) और जेसन होल्डर (2)
 

10:29 PM, 06-Nov-2020

अब 42 गेंदों में 60 रन चाहिए

मोईन अली के पहले ओवर से बिना बाउंड्री के चार रन आए। 13 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 72/4 केन विलियमसन (13) और जेसन होल्डर (1)

10:26 PM, 06-Nov-2020

8 ओवर में 64 रन चाहिए

पारी का 13वां और अपना पहला ओवर फेंकने मोईन अली आ गए। 12 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 68/4 केन विलियमसन (10) और जेसन होल्डर (0)

10:23 PM, 06-Nov-2020

SRH का चौथा विकेट गिरा

लो स्कोरिंग मैच में आरसीबी की जबरदस्त वापसी। लगातार दबाव का नतीजा यह हुआ कि बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में चहल को युजवेंद्र चहल ने अपने जाल में फंसा लिया। उन्होंने 14 गेंदों में सात रन बनाए। एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से मारने के चक्कर में जम्पा के हाथों लपके गए।
 

10:19 PM, 06-Nov-2020

पिछले पांच ओवर से कोई बाउंड्री नहीं

पिछली 30 गेंदों में सिर्फ 16 रन आए। युजवेंद्र चहल और एडम जम्पा मिलकर दोनों बल्लेबाजों को फंसा रहे हैं। जम्पा ने अपने तीसरे ओवर में चार रन दिए। 11 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 64/3 केन विलियमसन (7) और प्रियम गर्ग (6)
 

10:13 PM, 06-Nov-2020

अब अगली 60 गेंदों में 72 रन चाहिए

चहल ने अपने दूसरे ओवर में पांच रन दिए। 10 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 60/3 केन विलियमसन (6) और प्रियम गर्ग (4)
 

10:09 PM, 06-Nov-2020

मुश्किल में हैदराबाद, तीसरा विकेट गिरा

लो स्कोरिंग मैच में बड़ा ट्वीस्ट। एडम जम्पा ने क्रीज पर सेट हो चुके मनीष पांडेय को आउट किया। कट मारने के प्रयास में विकेट के पीछे डीविलियर्स के हाथों लपके गए। ओवर से एक रन और एक विकेट। नौ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 55/3 केन विलियमसन (5) और प्रियम गर्ग (0)
 

10:04 PM, 06-Nov-2020

एडम जम्पा के पहले ओवर से सिर्फ एक रन

सात ओवर के बाद SRH का स्कोर: 49/2 मनीष पांडेय (22) और केन विलियमसन (1)

09:58 PM, 06-Nov-2020

डेविड वार्नर का बड़ा विकेट गिरा

सिराज ने वार्नर का बड़ा विकेट चटकाया। अंपायर ने नॉटआउट करार दिया था, लेकिन थर्ड अंपायर ने रीव्यू लेने के बाद अपना फैसला सुनाया। वार्नर ने 17 गेंदों में 17 रन बनाए। यह बहुत बड़ा विकेट है। छह ओवर के बाद SRH का स्कोर: 48/2 मनीष पांडेय (22) और केन विलियमसन (1)
 

09:48 PM, 06-Nov-2020

सुंदर की पहले ओवर में पिटाई

स्पिनर आक्रमण पर वार्नर और मनीष दोनों ने एक-एक चौके मारे। ओवर से कुल 12 रन। पांच ओवर के बाद SRH का स्कोर: 35/1 डेविड वार्नर (9) और मनीष पांडेय (22)

09:43 PM, 06-Nov-2020

10 रन आए चौथे ओवर से

नवदीप सैनी को पहली और आखिरी गेंद में मनीष पांडेय ने चौके के लिए मारा। चार ओवर के बाद SRH का स्कोर: 23/1 डेविड वार्नर (3) और मनीष पांडेय (17)

09:37 PM, 06-Nov-2020

मनीष पांडेय का सिराज को छ्क्का

ओवर से दो वाइड भी आए। कुल नौ रन का ओवर। तीन ओवर के बाद SRH का स्कोर: 13/1 डेविड वार्नर (2) और मनीष पांडेय (8)

09:33 PM, 06-Nov-2020

सैनी के पहले ओवर से दो रन

दो ओवर के बाद SRH का स्कोर: 4/1 डेविड वार्नर (2) और मनीष पांडेय (1)

09:30 PM, 06-Nov-2020

09:24 PM, 06-Nov-2020

पहले ही ओवर में विकेट

मोहम्मद सिराज ने श्रीवत्स गोस्वामी को आउट कर RCB को ठीक वैसी ही शुरुआत दी, जैसा कप्तान कोहली चाहते थे। सीजन का पहला मैच खेल रहे गोस्वामी अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
एक ओवर के बाद SRH का स्कोर: 2/1 डेविड वार्नर (1) और मनीष पांडेय (0)
 

09:20 PM, 06-Nov-2020

लक्ष्य साधने उतरने वाली है SRH

09:14 PM, 06-Nov-2020

डीविलियर्स को छोड़कर सब फेल

लगातार अंतराल में गिरते विकेटों के बीच सिर्फ एबी डीविलियर्स ही क्रीज पर खड़े रहे। उन्होंने 43 गेंदों में 56 रन बनाए। अंत में जब मिस्टर 360 गेयर बदलने वाले थे, तभी 18वें ओवर में नटराजन ने एक बेहतरीन यॉर्कर में उन्हें बोल्ड कर मैच RCB से काफी दूर कर दिया। 
 

09:10 PM, 06-Nov-2020

SRH को 132 रन का लक्ष्य

एलिमिनेटर-2 में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 131 रन ही बना पाई। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने पूरे मैच में अपना दबदबा कायम रखा। जेसन होल्डर ने चार ओवर में 25 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। टी नटराजन ने चार ओवर में 33 रन खर्च कर दो विकेट चटकाए। नदीम ने इतने ही ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया। संदीप शर्मा और राशिद खान ने भी बेहद किफायती गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिल पाया।
 

09:08 PM, 06-Nov-2020

RCB ने 131 रन बनाए

अंतिम ओवर में दो चौके के साथ कुल 13 रन बने। 20 ओवर में RCB का स्कोर: 131/7 नवदीप सैनी (9) और मोहम्मद सिराज (10)
 

09:01 PM, 06-Nov-2020

19वें ओवर में पांच रन आए

19 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 118/7 नवदीप सैनी (4) और मोहम्मद सिराज (2)

शायद यह टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन यॉर्कर थी, जिस पर एबी का काम तमाम हुआ।
 

08:59 PM, 06-Nov-2020

डीविलियर्स यॉर्कर पर बोल्ड

युवा भारतीय पेसर टी. नटराजन की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम। पहली गेंद में सुंदर को निपटाने के बाद पांचवीं गेंद में एबी डीविलियर्स का काम तमाम किया। एबी ने 43 गेंद में 56 रन बनाए।
 

08:55 PM, 06-Nov-2020

RCB का छठा विकेट गिरा

18वें ओवर की पहली गेंद पर नटराजन ने सुंदर को कैच आउट करवाया।

08:51 PM, 06-Nov-2020

17वें ओवर से सात रन

संदीप शर्मा के बेहतरीन स्पैल का अंत। चार ओवर में महज 21 रन दिए। 17 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 111/5 एबी डीविलियर्स (55) और वाशिंगटन सुंदर (5)

08:46 PM, 06-Nov-2020

डीविलियर्स ने चौके से पूरी की फिफ्टी

एक ओर से गिरते विकेटों के बीच दूसरी छोर पर डीविलियर्स अंगद की तरह क्रीज पर जमे रहे। बेहद विषम हालामों में एबी ने 39 गेंदों में पचासा जड़ा। 16 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 104/5 एबी डीविलियर्स (52) और वाशिंगटन सुंदर (1)

 

08:43 PM, 06-Nov-2020

99 रन पर टीम को पांचवां झटका

शिवम दुबे के रूप में बैगलोर को पांचवां झटका लगा। जेसन होल्डर ने मैच में अपना तीसरा विकेट लिया।
 

08:40 PM, 06-Nov-2020

15 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 93/4 एबी डीविलियर्स (45) और शिवम दुबे (6)
 

08:35 PM, 06-Nov-2020

डीविलियर्स ही आखिरी उम्मीद

14 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 85/4 एबी डीविलियर्स (38) और शिवम दुबे (5)
 

08:27 PM, 06-Nov-2020

सात ओवर का खेल बचा

13 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 76/4 एबी डीविलियर्स (31) और शिवम दुबे (3)

08:22 PM, 06-Nov-2020

पूरी तरह बैकफुट में RCB

08:20 PM, 06-Nov-2020

फ्री हिट में रन आउट हुए मोईन अली

08:17 PM, 06-Nov-2020

फिंच 32 रन बनाकर आउट

एकबार फिर गलत समय पर आरसीबी का विकेट गिरा। क्रीज पर सेट बल्लेबाज फिंच 32 गेंद में 30 रन बनाकर लौटे।

08:15 PM, 06-Nov-2020

फिंच ने मारा राशिद को छक्का

इस ओवर से 9 रन आए। आधे ओवर खत्म हो चुके। अब एक-दो ओवर के भीतर या तो रनगति बढ़ेगी या फिर विकेट आएगा। 10 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 54/2 आरोन फिंच (32) और एबी डीविलियर्स (14)

08:10 PM, 06-Nov-2020

नदीम के दूसरे ओवर में छह सिंगल

नौ ओवर के बाद RCB का स्कोर: 45/2 आरोन फिंच (25) और एबी डीविलियर्स (12)
 

08:06 PM, 06-Nov-2020

दूसरी छोर से राशिद खान

सिर्फ दो रन का ओवर। राशिद खान को मारना आसान काम थोड़े ही न है। आठ ओवर के बाद RCB का स्कोर: 39/2 आरोन फिंच (22) और एबी डीविलियर्स (9)

08:01 PM, 06-Nov-2020

अब स्पिन अटैक शुरू

शाहबाज नदीम के पहले ओवर से बिना किसी बाउंड्री के पांच रन आए। सात ओवर के बाद RCB का स्कोर: 37/2 आरोन फिंच (21) और एबी डीविलियर्स (8)

07:57 PM, 06-Nov-2020

पावरप्ले में महज 32 रन और दो विकेट

फिलहाल आरसीबी की हालत दयनीय। हैदराबाद के गेंदबाज पूरी तरह हावी। छह ओवर के बाद RCB का स्कोर: 32/2 आरोन फिंच (19) और एबी डीविलियर्स (5)

07:51 PM, 06-Nov-2020

नए बल्लेबाज एबी डीविलियर्स

पांचवें ओवर से आठ रन। यहां से दोनों बल्लेबाजों के बीच अदद साझेदारी की दरकार। पांच ओवर के बाद RCB का स्कोर: 23/2 आरोन फिंच (13) और एबी डीविलियर्स (2)

07:46 PM, 06-Nov-2020

दूसरा विकेट गिरा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की घटिया शुरुआत। चौथे ओवर में दूसरा विकेट गिरा। विराट कोहली के बाद उनके ओपनिंग जोड़ीदार देवदत्त पडीक्कल भी पवेलियन लौटे। होल्डर ने अपने दूसरे ओवर में दूसरा विकेट लिया। पडीक्कल छह गेंदों में सिर्फ एक रन बनाकर आउट। चार ओवर के बाद RCB का स्कोर: 15/2 आरोन फिंच (7) और एबी डीविलियर्स (0)
 

07:42 PM, 06-Nov-2020

तीसरे ओवर से सिर्फ एक रन

सदीप शर्मा का जबदस्त ओवर। पांच डॉट गेंदें। तीन ओवर के बाद RCB का स्कोर: 10/1 देवदत्त पडीक्कल (1) और आरोन फिंच (2)

07:38 PM, 06-Nov-2020

विराट कोहली आउट

ओपनिंग करने आए कप्तान कोहली बुरी तरह फेल। दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर वापस लौटना पड़ा। लेग साइड की ओर जा रही जेसन होल्डर की गुड लेंथ बॉल को मारने की फिराक में ग्ल्व्स से संपर्क होकर पीछे विकेटकीपर के हाथों लपके गए। दो ओवर के बाद RCB का स्कोर: 9/1 देवदत्त पडीक्कल (1) और आरोन फिंच (1)
 

07:34 PM, 06-Nov-2020

पहले ओवर में पांच रन बने

संदीप शर्मा के खिलाफ कोहली ने कोई रिस्क नहीं लिया। सारे रन सिंगल-डबल से ही आए। एक ओवर के बाद RCB का स्कोर: 5/0 विराट कोहली (4) और देवदत्त पडीक्कल (1)

07:28 PM, 06-Nov-2020

विराट कोहली ओपनिंग करने पहुंचे

विराट का साथ देने के लिए देवदत्त पडीक्कल भी पूरी तरह तैयार। सामने संदीप शर्मा जिन्होंने इस टूर्नामेंट में कोहली को सर्वाधिक सात बार अपना शिकार बनाया।

07:25 PM, 06-Nov-2020

मैच शुरू होने में सिर्फ पांच मिनट का खेल बचा

07:21 PM, 06-Nov-2020

श्रीवत्स गोस्वामी को आज खुद को साबित करना होगा

07:17 PM, 06-Nov-2020

दोनों टीम की प्लेइंग XI

07:13 PM, 06-Nov-2020

SRH की टीम में एक बदलाव

टीम शानदार फॉर्म में थी। लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज कर उसके हौसले बुलंद थे। कप्तान डेविड वार्नर को ऋधिमान साहा का शानदार साथ मिल रहा था, लेकिन जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे साहा चोटिल होकर मैच से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह मजबूरन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी को खिलाना पड़ रहा है। मनीष पांडेय, केन विलियमसन रंग में हैं। गेंदबाजी में संदीप ने पावरप्ले में और नटराजन ने डेथ ओवर्स में शानदार प्रदर्शन किया है। राशिद बीच के ओवरों में काफी किफायती साबित हुए हैं।

बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर (कप्तान), केन विलियमसन, मनीष पांडेय, प्रियम गर्ग
विकेटकीपर: श्रीवत्स गोस्वामी
ऑलराउंडर: जेसन होल्डर, , अब्दुल समद, राशिद खान
गेंदबाज: संदीप शर्मा, टी नटराजन, शाहबाज नदीम।  

07:09 PM, 06-Nov-2020

RCB की प्लेइंग इलेवन

टीम के मुख्य पेसर और शानदार फिनिशर क्रिस मॉरिस चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए। गेंद और बल्ले दोनों से शानदार योगदान करने वाले इस दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर के बदले कंगारू लेगी एडम जम्पा आज को मौका मिला है। मगर एक अच्छी खबर भी है पिछले दो मैच से बाहर चल रहे पेसर नवदीप सैनी फिट होकर वापस आ चुके हैं, उन्होंने स्पिनर शाहबाज अहमद की जगह ली। श्रीलंकाई पेसर इसुरु उडाना को भी मौका नहीं मिला है। कप्तान कोहली ने इंग्लिश हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली पर दांव लगाया है।
  • बल्लेबाज: देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली (कप्तान)
  • विकेटकीपर: एबीडीविलियर्स
  • ऑलराउंडर: वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, मोईन अली
  • गेंदबाज: मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी

07:05 PM, 06-Nov-2020

SRH के लिए बुरी खबर, साहा बाहर

प्लेइंग इलेवन में आकर टीम को जीत की पटरी पर लौटाने वाले ऋधिमान साहा एलिमिनेटर-1 में नहीं खेल रहे।

07:01 PM, 06-Nov-2020

SRH ने टॉस जीता

अहम मुकाबले में टॉस हारकर विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले बल्लेबाजी करेगी। यानी SRH ने गेंदबाजी का फैसला लिया है।
 

06:55 PM, 06-Nov-2020

गेंदबाज भी फॉर्म में

गेंदबाजी में सनराइजर्स के पास संदीप शर्मा, होल्डर, शाहबाज नदीम, टी नटराजन और राशिद खान जैसे फार्म में चल रहे गेंदबाजी हैं। संदीप ने पावरप्ले में और नटराजन ने डेथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया है। राशिद बीच के ओवरों में काफी किफायती साबित हुए हैं।

06:51 PM, 06-Nov-2020

SRH के बल्लेबाजी फॉर्म में

इसका श्रेय डेविड वार्नर और ऋधिमान साहा की शुरूआती जोड़ी को जाता है। दोनों ने दिल्ली के खिलाफ 107 और मुंबई के खिलाफ 151 रन की साझेदारी की। वार्नर अभी तक 14 मैचों में 529 रन बना चुके हैं जबकि साहा ने तीन मैचों में 184 रन बनाकर साबित कर दिया कि शुरूआती मैचों में उन्हें नहीं उतारकर टीम प्रबंधन ने चूक की थी। वार्नर और साहा का प्रदर्शन इतना उम्दा रहा कि मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग और जेसन होल्डर को कुछ करना ही नहीं पड़ा।

06:48 PM, 06-Nov-2020

दोनों टीम के लिए आखिरी मौका

सनराइजर्स ने आखिरी तीन मैचों में दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी और शीर्ष पर रही मुंबई इंडियंस को हराया। 'करो या मरो' के आखिरी मुकाबले में मुंबई को दस विकेट से हराकर उसका हौसला बुलंदी के सातवें आसमान पर है।

06:44 PM, 06-Nov-2020

IPL 2020: आखिरी ओवर में जीती SRH, अब फाइनल के लिए दिल्ली से भिड़ंत, RCB टूर्नामेंट से बाहर

कठिन चुनौतियों से पार पाकर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद का सामना आईपीएल एलिमिनेटर में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा तो वह जीत की इस लय को कायम रखते हुए खिताब की ओर अगला कदम बढाने के इरादे से उतरेगी। टूर्नामेंट में धीमी शुरूआत के बाद दूसरे चरण में दमदार प्रदर्शन करके सनराइजर्स ने अंकतालिका में आरसीबी से ऊपर तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में जगह बनाई। आरसीबी लगातार चार मैच हारकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर रही जबकि सनराइजर्स ने जीत की हैट्रिक लगाई।



 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें