फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: आरसीबी को रौंदते हुए अंकतालिका में चौथे स्थान पर SRH और रोचक हुई प्लेऑफ की जंग

Sat, 31 Oct 2020 11:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

RCB vs SRH Live IPL Score: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का इंतजार और बढ़ गया क्योंकि शारजाह में शनिवार रात डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच विकेट से आसान जीत हासिल की। यह आरसीबी की लगातार तीसरी हार थी। करो या मरो के मैच में विराट सेना को हराते हुए ऑरेंज आर्मी अंकतालिका में बेहतर रनरेट के आधार पर चौथे स्थान पर पहुंच गई और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:53 PM, 31-Oct-2020

फ्लॉप रही RCB की बल्लेबाजी

बैंगलोर की ओर से सलामी बल्लेबाज जोश फिलिप (32) के अलावा कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाया। एबी डीविलियर्स ने 24 रन की पारी खेली। सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे संदीप ने बिलकुल सही साबित किया। संदीप ने अच्छी फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडीक्कल (05) को बोल्ड करने के बाद विरोधी टीम के कप्तान विराट कोहली (07) को शॉर्ट एक्सट्रा कवर पर केन विलियमसन के हाथों कैच कराया। टीम के रनों का शतक 17वें ओवर में पूरा हुआ।
 

10:48 PM, 31-Oct-2020

SRH के गेंदबाजों ने बनाया मैच

संदीप शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन से सनराइजर्स बैंगलोर को सात विकेट पर 120 रन के स्कोर पर रोका था। संदीप ने 20 जबकि जेसन होल्डर ने 27 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। राशिद खान, शाहबाज नदीम और टी नटराजन ने एक-एक विकेट हासिल किया। नटराजन ने चार ओवर के अपने स्पैल में सिर्फ 11 रन दिए।

10:44 PM, 31-Oct-2020

छक्का मारकर होल्डर ने जिताया मैच

सनराइजर्स हैदराबाद ने 35 गेंद पहले पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करते हुए SRH ने पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को महज 120 रन पर रोक दिया फिर 14.1 ओवर में मैच जीतकर अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई। अब अपने आखिरी मैच में मुंबई को हराते हुए SRH प्लेऑफ में जगह बना लेगी।
 

विज्ञापन
10:42 PM, 31-Oct-2020

छह ओवर में सिर्फ छह रन चाहिए

14 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 115/5 जेसन होल्डर (20) और अब्दुल समद (0)

10:40 PM, 31-Oct-2020

बड़ा ओवर और एक विकेट

नवदीप सैनी के ओवर में दो छक्के, एक चौका और एक विकेट आया। होल्डर के हाथ खोलने के बाद अभिषेक शर्मा ने भी छक्का मारा, लेकिन अपना विकेट भी फेंक बैठे। ओवर से 19 रन और एक विकेट।

विज्ञापन
10:30 PM, 31-Oct-2020

होल्डर का छक्का

विकेट के साथ ओवर से 9 रन आए। 42 गेंदों में 25 रन चाहिए। 13 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 96/4 अभिषेक शर्मा (2) और जेसन होल्डर (9)

10:27 PM, 31-Oct-2020

केन विलियमसन आउट

इसुरु उडाना ने कप्तान कोहली को निराश नहीं किया। धीमी ऑफ कटर को ऊपर से मारने के चक्कर में शॉर्ट एकस्ट्रा कवर में विलियमसन धरे गए। 14 गेंद में 8 रन बनाकर आउट होने वाले कीवी कप्तान को विराट कोहली ने ही लपका।

10:23 PM, 31-Oct-2020

48 गेंद में 34 रन चाहिए

वाशिंगटन सुंदर ने अपने तीसरे ओवर में पांच सिंगल दिए। 12 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 87/3 केन विलियमसन (8) और अभिषेक शर्मा (2)

10:19 PM, 31-Oct-2020

चहल ने तीसरा विकेट लिया

ऋधिमान साहा चहल के चंगुल में फंसे। 11वें ओवर की आखिरी बॉल में बड़ा शॉट मारने के चक्कर में स्टंपिंग हुए। 32 गेंद में 39 रन की पारी का अंत। यहां जोखिम लेने का कोई सवाल ही नहीं था। 11 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 82/3 केन विलियमसन (5)

10:13 PM, 31-Oct-2020

अब 10 ओवर में 47 रन चाहिए

10 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 74/2 ऋधिमान साहा (33) और केन विलियमसन (3)
 

10:08 PM, 31-Oct-2020

RCB ने लगाया रनों पर अंकुश

नौ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 67/2 ऋधिमान साहा (27) और केन विलियमसन (2)

10:03 PM, 31-Oct-2020

उडाना के पहले ओवर से सिर्फ चार रन

बेहद सुलझे हुए बल्लेबाज केन विलियमसन यहां से अंत तक रूक कर टीम को जीत दिलाना चाहेंगे। आठ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 64/2 ऋधिमान साहा (25) और केन विलियमसन (0)

09:58 PM, 31-Oct-2020

मनीष पांडेय आउट

अच्छी लय में नजर आ रहे मनीष का खराब शॉट। युजवेंद्र चहल ने अपने पहले ही ओवर में फंसाया। लॉन्ग ऑन के ऊपर से शॉट मारने की फिराक में बल्ले का मोटा किनारा लेते हुए गेंद क्रिस मॉरिस के हाथों में। 19 गेंदों में 26 रन की पारी का अंत, जिसमें तीन चौके और एक छक्का था। ओवर से भी विकेट के साथ सिर्फ 2 ही रन आए।

सात ओवर के बाद SRH का स्कोर: 60/2 ऋधिमान साहा (22) और केन विलियमसन (0)
 

09:51 PM, 31-Oct-2020

12 रन का आया ओवर

मोहम्मद सिराज को ऋधिमान साहा ने एक छक्का और एक चौका मारा। पावरप्ले में एक विकेट गिरा। छह ओवर के बाद SRH का स्कोर: 58/1 ऋधिमान साहा (21) और मनीष पांडेय (25)

09:46 PM, 31-Oct-2020

15 रन का बड़ा ओवर

ऐसे ही ओवर की तलाश SRH को थी। तीन अतिरिक्त के अलावा ओवर में मनीष पांडेय ने दो चौके मारे। पांच ओवर के बाद SRH का स्कोर: 46/1 ऋधिमान साहा (9) और मनीष पांडेय (25)

09:42 PM, 31-Oct-2020

चौथे ओवर में 9 रन आए

साहा ने वाशिंगटन सुंदर की तीसरी गेंद में चौका मारा। चार ओवर के बाद SRH का स्कोर: 31/1 ऋधिमान साहा (6) और मनीष पांडेय (16)

09:37 PM, 31-Oct-2020

यहां से साझेदारी करनी होगी

पांडेय ने नवदीप सैनी को दूसरी गेंद में चौका और चौथी गेंद में छक्का मारा। तीन ओवर के बाद SRH का स्कोर: 22/1 ऋधिमान साहा (1) और मनीष पांडेय (12)

09:33 PM, 31-Oct-2020

डेविड वार्नर आउट

सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे बड़ा विकेट गिरा। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान आउट। दो ओवर के बाद SRH का स्कोर: 11/1 ऋधिमान साहा (1) और मनीष पांडेय (1)

09:29 PM, 31-Oct-2020

क्रिस मॉरिस ने पहला ओवर फेंका

एक ओवर के बाद SRH का स्कोर: 4/0 ऋधिमान साहा (1) और डेविड वार्नर (2)

09:25 PM, 31-Oct-2020

SRH लक्ष्य का पीछा करने उतरी

09:13 PM, 31-Oct-2020

SRH की घातक गेंदबाजी

09:09 PM, 31-Oct-2020

नटराजन ने आखिरी ओवर में चार रन दिए। 20 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 120/7 गुरकीरत सिंह मान (15) और मोहम्मह सिराज (2)
 

09:04 PM, 31-Oct-2020

होल्डर को एक ही ओवर में दो विकेट

क्रिस मॉरिस 3 तो इसुरु उडाना पहली ही गेंद में बिना खाता खोले आउट। 19 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 116/7 गुरकीरत सिंह मान (14) और मोहम्मह सिराज (1)

09:01 PM, 31-Oct-2020

ओवर से पांच रन और एक विकेट

18 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 111/5 गुरकीरत सिंह मान (12) और क्रिस मॉरिस (1)

08:56 PM, 31-Oct-2020

नटराजन को मिला विकेट

वाशिंगटन सुंदर 18 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट
 

08:52 PM, 31-Oct-2020

सिर्फ तीन ओवर का खेल बचा

17 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 106/4 गुरकीरत सिंह मान (8) और वाशिंगटन सुंदर (21)

08:48 PM, 31-Oct-2020

राशिद के शानदार स्पैल का अंत

राशिद खान ने अपने अंतिम ओवर में 6 रन दिए। एक विकेट लेकर स्पैल ने 24 रन दिए। 16 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 99/4 गुरकीरत सिंह मान (5) और वाशिंगटन सुंदर (18)

08:43 PM, 31-Oct-2020

तीन ओवर के बाद बाउंड्री आई

होल्डर के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर सुंदर का चौका। ओवर से कुल सात रन आए। 15 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 93/4 गुरकीरत सिंह मान (4) और वाशिंगटन सुंदर (13)

08:37 PM, 31-Oct-2020

नटराजन ने सिर्फ तीन रन दिए

पहले ओवर में सिर्फ एक रन खर्च करने के बाद नटराजन की एक बार और कसी गेंदबाजी। कोई बाउंड्री नहीं आई। 14 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 86/4 गुरकीरत सिंह मान (3) और वाशिंगटन सुंदर (7)

08:28 PM, 31-Oct-2020

सिर्फ सात ओवर का खेल बचा

शाहबाज नदीम के शानदार स्पैल का अंत। अंतिम ओवर से बिना किसी बाउंड्री के सात रन आए। स्पैल में 35 रन देकर एक विकेट चटकाया। 13 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 83/4 गुरकीरत सिंह मान (2) और वाशिंगटन सुंदर (5)

08:22 PM, 31-Oct-2020

RCB को लगातार झटके

राशिद खान ने चलाया जादू। डीविलियर्स के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में जोश फिलिप भी आउट। शॉर्ट लैंथ बॉल पर डीप मिड विकेट पर उन्हें मनीष पांडेय ने लपका। 31 गेंद में 32 रन की पारी का अंत। 12 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 76/4 गुरकीरत सिंह मान (0) और वाशिंगटन सुंदर (0)

08:17 PM, 31-Oct-2020

एबी डीविलियर्स आउट

विराट के बाद एबी डीविलियर्स के रूप में बैंगलोर को करार झटका। 23 गेंद में 24 रन बनाकर खेल रहे एबी डीविलियर्स को शाहबाज नदीम ने अपनी फिरकी में फंसाया। अभिषेक शर्मा ने कैच लपका।
 

08:13 PM, 31-Oct-2020

अब सिर्फ 11 ओवर का खेल बचा

08:07 PM, 31-Oct-2020

राशिद खान की धारदार गेंदबाजी

08:01 PM, 31-Oct-2020

पावरप्ले में स्कोर 30/2

जोश फिलिप और एबी डीविलियर्स के बीच साझेदारी की दरकार

07:56 PM, 31-Oct-2020

संदीप को विराट का विकेट पसंद है

विराट को सबसे ज्यादा सात बार संदीप शर्मा ने अपना शिकार बनाया है, इसके बाद आशीष नेहरा (छह बार) का नाम आता है।
 

07:51 PM, 31-Oct-2020

विराट भी आउट

संदीप शर्मा ने विराट को भी आउट किया, 28 रन पर RCB को दूसरा और करारा झटका।

07:48 PM, 31-Oct-2020

चार ओवर में RCB का स्कोर: 24/1 जोश फिलिप (13) और विराट कोहली (4)

07:44 PM, 31-Oct-2020

संदीप शर्मा ने तीसरे ओवर में दिया झटका

देवदत्त पडीक्कल पांच रन बनाकर क्लीन बोल्ड। तीन ओवर में RCB का स्कोर: 13/1 जोश फिलिप (8) और विराट कोहली (0)
 

07:39 PM, 31-Oct-2020

दूसरे ओवर की आखिरी बॉल में पडीक्कल का चौका। दो ओवर में RCB का स्कोर: 8/0 जोश फिलिप (3) और देवदत्त पडीक्कल (5)

07:36 PM, 31-Oct-2020

पहले ओवर में तीन रन आए। गेंदबाज संदीप शर्मा थे। एक ओवर में RCB का स्कोर: 3/0 जोश फिलिप (2) और देवदत्त पडीक्कल (1)
 

07:31 PM, 31-Oct-2020

क्रीज पर पहुंचे RCB के बल्लेबाज

07:25 PM, 31-Oct-2020

दोनों टीम तैयार

07:20 PM, 31-Oct-2020

नवदीप सैनी की प्लेइंग इलेवन में एंट्री

07:15 PM, 31-Oct-2020

विलियमसन खेल रहे SRH के लिए 50वां मैच

07:10 PM, 31-Oct-2020

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

07:05 PM, 31-Oct-2020

RCB बल्लेबाजी ही करना चाहती थी

07:00 PM, 31-Oct-2020

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस

डेविड वार्नर ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला करते हुए विराट की RCB को बल्ला थमाया।

06:56 PM, 31-Oct-2020

सनराइजर्स के अभी 12 मैचों में 10 अंक हैं। उसे नॉकआउट में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे। सनराइजर्स को आरसीबी के बाद मुंबई का सामना करना है। सनराइजर्स के लिए दोनों मैचों में जीत भी पर्याप्त नहीं है, उसे यह उम्मीद करनी होगी कि आरसीबी, दिल्ली (दोनों 14) और किंग्स इलेवन पंजाब (12 अंक) में से कोई 16 अंक तक नहीं पहुंच पाए। ऐसी स्थिति में सनराइजर्स बेहतर रन रेट पर प्लेऑफ में पहुंच सकता है।

06:52 PM, 31-Oct-2020

बेहद रोमांचक है प्लेऑफ की दौड़

अभी केवल चेन्नई सुपरकिंग्स ही एकमात्र ऐसी टीम है जो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई है, उसने गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स पर आखिरी गेंद पर जीत दर्ज करके उसके समीकरण भी बिगाड़ दिए। अब तक केवल मुंबई इंडियंस ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर पाई है। चेन्नई को छोड़कर बाकी छह टीमें दौड़ में बनी हुई हैं। इनमें आरसीबी और सनराइजर्स भी शामिल हैं।

 

06:47 PM, 31-Oct-2020

IPL 2020: आरसीबी को रौंदते हुए अंकतालिका में चौथे स्थान पर SRH और रोचक हुई प्लेऑफ की जंग

लगातार दो हार से परेशान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) शारजाह में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह सुरक्षित करने की कोशिश करेगी, लेकिन विराट कोहली की टीम के लिए यह काम आसान नहीं होगा क्योंकि सनराइजर्स मैच जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देगी। अगर उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो आज जीतना ही होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें