फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की राजस्थान पर शाही जीत, विराट-पडीक्कल के अर्धशतक

Sat, 03 Oct 2020 07:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

RCB vs RR Live IPL Score: युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल (63) और कप्तान विराट कोहली की नाबाद (72) अर्धशतकीय पारी के बूते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने न सिर्फ राजस्थान रॉयल्स (RR) को 8 विकेट से हराया बल्कि पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पोजिशन भी हासिल कर ली। यह आरसीबी की चार मैच में तीसरी जीत थी।
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:33 PM, 03-Oct-2020

टॉस जीतकर पहले बैटिंग पर उतरी राजस्थान रॉयल्स ने महिपाल लमलोर (47) और राहुल तेवतिया की नाबद 24 रन की छोटी मगर उपयोगी पारी की बदौलत 154 रन बनाए। रॉयल्स के खिलाफ युजवेंद्र चहल ने तीन, इसरु उडाना ने दो और नवदीप सैनी ने 1 विकेट लिया।
 

07:19 PM, 03-Oct-2020

RCB की शाही जीत, पॉइंट्स टेबल में किया टॉप

युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल (63) और कप्तान विराट कोहली की नाबाद (72) अर्धशतकीय पारी के बूते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने न सिर्फ राजस्थान रॉयल्स (RR) को 8 विकेट से हराया बल्कि पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पोजिशन भी हासिल कर ली। यह आरसीबी की चार मैच में तीसरी जीत थी।
 

07:14 PM, 03-Oct-2020

विराट 5500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

विज्ञापन
07:10 PM, 03-Oct-2020

दूसरे मैच में KKR ने जीता टॉस

आज शाम के दूसरे मैच में KKR ने टॉस जीतकर, दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया है
 
 

07:07 PM, 03-Oct-2020

दो ओवर में 8 रन चाहिए

विराट ने 18वें ओवर में टॉम करन को तीन चौके मारे। छह गेंदों में 16 रन आए। स्कोर 147/2। अब आसान जीत की ओर बैंगलोर

विज्ञापन
07:04 PM, 03-Oct-2020

RCB को जीत के लिए 18 गेंदों में 24 रन चाहिए

18वां ओवर टॉम करन फेंक रहे हैं।

07:01 PM, 03-Oct-2020

चार ओवर में 31 रन चाहिए

कोहली का साथ देने के लिए एबी डीविलियर्स अब मैदान पर पहुंचे।

06:56 PM, 03-Oct-2020

देवदत्त पडीक्कल क्लीन बोल्ड

45 गेंदों में 63 रन बनाकर देवदत्त पडीक्कल क्लीन बोल्ड। 15.5 ओवर में जोफ्रा आर्चर ने उन्हें क्लीन बोल्ड करते हुए 99 रन की साझेदारी को तोड़ा। 16 ओवर से छह रन आए। RCB का स्कोर: 124/2
 

06:53 PM, 03-Oct-2020

30 गेंदों में 37 रन चाहिए

9 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 118/1 विराट कोहली (50) और देवदत्त पडीक्कल (58)

06:51 PM, 03-Oct-2020

विराट कोहली का 37वां अर्धशतक

06:46 PM, 03-Oct-2020

जोफ्रा आर्चर का अच्छा ओवर। सिर्फ तीन रन दिए। 36 गेंदों में 48 रन चाहिए

06:41 PM, 03-Oct-2020

42 गेंदों में 51 रन चाहिए

रियान पराग के 13वें ओवर से 13 रन आए। विराट कोहली (40) और देवदत्त पडीक्कल (54)

06:34 PM, 03-Oct-2020

देवदत्त पडीक्कल की चार मैच में तीसरी फिफ्टी

महज 20 वर्षीय पडीक्कल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और हर मैच में खुद को साबित भी कर रहे हैं। 
 

06:32 PM, 03-Oct-2020

आसानी से जीत की ओर बढ़ती RCB?

06:28 PM, 03-Oct-2020

10 ओवर में RCB का स्कोर: 77/1

अगली 60 गेंदों में 78 रन चाहिए। विराट कोहली अगर इसी तरह क्रीज पर टिके रहे तो यह लक्ष्य आसानी से पार कर लेंगे।
 

06:24 PM, 03-Oct-2020

राजस्थान को अब यहां विकेट की जरूरत है

9 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 71/1 विराट कोहली (21) और देवदत्त पडीक्कल (42)

06:18 PM, 03-Oct-2020

06:13 PM, 03-Oct-2020

13 ओवर में 100 रन चाहिए

06:09 PM, 03-Oct-2020

पहले पावरप्ले में स्कोर: 50/1

टॉम करन ने अपने पहले और पारी के छठे ओवर में 11 रन दे दिए। तीसरी और पांचवीं गेंद पर पडीक्कल ने चौका मारा। छह ओवर का खेल खत्म: 50/1 देवदत्त पडीक्कल (36) और विराट कोहली (6)

06:04 PM, 03-Oct-2020

15 ओवर में 116 रन चाहिए

श्रेयस गोपाल का अच्छा ओवर। पांच ओवर का खेल खत्म: 39/1 देवदत्त पडीक्कल (25) और विराट कोहली (6)

06:00 PM, 03-Oct-2020

चार ओवर में RCB का स्कोर: 32/1

देवदत्त पडीक्कल (23) और विराट कोहली (1)
 

05:53 PM, 03-Oct-2020

RCB का पहला विकेट गिरा, आऱोन फिंच आउट

तीन ओवर के बाद RCB का स्कोर: 27/1 देवदत्त पडीक्कल (18) और विराट कोहली (1)
 

05:50 PM, 03-Oct-2020

दूसरे ओवर में उनादकट ने 15 रन लुटा दिए

जयदेव की पहली गेंद पर छक्का और तीसरी बॉल पर चार रन आए, दोनों बार बल्लेबाज पडीक्कल ही थे। दो ओवर के बाद RCB का स्कोर: आरोन फिंच (4) और देवदत्त पडीक्कल (16)

05:44 PM, 03-Oct-2020

पहले ओवर में पांच रन आए

जोफ्रा आर्चर का अच्छा ओवर, आखिरी गेंद में फिच ने चौका मरा। आरोन फिंच (4) और देवदत्त पडीक्कल (1)
 

05:40 PM, 03-Oct-2020

RCB की बल्लेबाजी शुरू

जोफ्रा आर्चर का सामना करने के लिए देवदत्त पडीक्कल और आरोन फिंच तैयार

05:34 PM, 03-Oct-2020

अब राजस्थान के गेंदबाजों की बारी

05:29 PM, 03-Oct-2020

155 रन का लक्ष्य

05:24 PM, 03-Oct-2020

राजस्थान ने 20 ओवर में 154 रन बनाए

20वें ओवर से 15 रन आए। राहुल तेवतिया ने नवदीप सैनी को लगातार दो छक्के मारे। राहुल तेवतिया (24) और जोफ्रा आर्चर (16) नाबाद रहे। दिग्गजों के फेल हो जाने के बाद महिपाल लोमरोर ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। आरबीसी के लिए चहल ने महज 24 रन देते हुए सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।
 

05:23 PM, 03-Oct-2020

तेवतिया का लगातार दूसरा छक्का

05:21 PM, 03-Oct-2020

नो बॉल की वजह से प्री हिट में मिला छक्का

05:19 PM, 03-Oct-2020

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर तेवतिया चोटिल

नवदीप सैनी की बीमर सीधे जाकर राहुल तेवतिया के सीने पर जाकर लगी।
 

05:15 PM, 03-Oct-2020

19वें ओवर में सैनी ने दिए 10 रन दिए

19 ओवर के बाद RR का स्कोर: 139/6 राहुल तेवतिया (10) और जोफ्रा आर्चर (15)

05:08 PM, 03-Oct-2020

18वें ओवर में सैनी ने दिए 13 रन

18 ओवर के बाद RR का स्कोर: 129/6 राहुल तेवतिया (10) और जोफ्रा आर्चर (6)
 

05:01 PM, 03-Oct-2020

महिपाल लोमरोर आउट

ओवर की पहली गेंद पर छक्का लोमरोर से छक्का खाने के बाद चौथी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने उनका विकेट लिया। सीजन में पहला मैच खेल रहे लोमरोन ने 39 गेंदों में 47 रन बनाए। 17 ओवर के बाद RR का स्कोर: 116/6 राहुल तेवतिया (2) और जोफ्रा आर्चर (1)
 

04:55 PM, 03-Oct-2020

पांचवां विकेट गिरा, पराग आउट

16 रन के स्कोर पर रियान पराग उडाना की गेंद पर फिंच द्वारा धरे गए। 16 ओवर के बाद RR का स्कोर: 106/5 महिपाल लोमरोर (37) और राहुल तेवतिया (0)

04:50 PM, 03-Oct-2020

15वें ओवर में 10 रन आए

चहल को पांचवीं गेंद पर महिपाल लोमरोर ने लंबा छक्का मारा। 15 ओवर के बाद RR का स्कोर: 99/4 महिपाल लोमरोर (37) और रियान पराग (13)

04:45 PM, 03-Oct-2020

14वें ओवर में सुंदर ने चार रन दिए

14 ओवर के बाद RR का स्कोर: 89/4 महिपाल लोमरोर (30) और रियान पराग (11)

04:40 PM, 03-Oct-2020

सात ओवर का खेल शेष

13 ओवर के बाद RR का स्कोर: 85/4 महिपाल लोमरोर (28) और रियान पराग (9)

04:35 PM, 03-Oct-2020

04:30 PM, 03-Oct-2020

11 ओवर का खेल खत्म

11 ओवर के बाद RR का स्कोर: 73/4 महिपाल लोमरोर (24) और रियान पराग (1)

04:26 PM, 03-Oct-2020

चहल ने चटकाया राजस्थान का चौथा विकेट

गलत समय पर रॉबिन उथप्पा ने अपना विकेट फेंका। 10 ओवर का खेल अभी भी बचा था।
 

04:23 PM, 03-Oct-2020

10 ओवर में राजस्थान का स्कोर: 70/3

बिखरती नजर आ रही राजस्थान की पारी को रॉबिन उथप्पा (17) और महिपाल लोमरोर (22) का सहारा।

04:18 PM, 03-Oct-2020

9वें ओवर से 11 रन आए

नौ ओवर के बाद RR का स्कोर: 61/3 रॉबिन उथप्पा (15) और महिपाल लोमरोर (15)

04:12 PM, 03-Oct-2020

आठ ओवर का खेल खत्म

04:07 PM, 03-Oct-2020

सातवें ओवर से आठ रन आए

04:03 PM, 03-Oct-2020

पहले पावरप्ले का खेल खत्म

छह ओवर के बाद RR का स्कोर: 38/3 रॉबिन उथप्पा (5) और महिपाल लोमरोर (2)

03:58 PM, 03-Oct-2020

चहल ने चौथे ओवर में दो रन देकर एक विकेट भी लिया

पांच ओवर के बाद RR का स्कोर: 33/3 रॉबिन उथप्पा (1) और महिपाल लोमरोर (1)

03:52 PM, 03-Oct-2020

संजू सैमसन भी आउट

शुरुआती दो झटकों से टीम अभी उबरी भी नहीं थी कि फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन भी आउट हो गए। विराट ने पांचवां ओवर स्पिनर युजवेंद्र चहल को थमाया और अपनी ही गेंद पर उन्होंने दर्शनीय कैच लपका।
 

03:46 PM, 03-Oct-2020

राजस्थान को दूसरा झटका, बटलर भी लौटे

चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर नवदीप सैनी ने जोस बटलर का बड़ा विकेट लिया। यह नवदीप सैनी के स्पैल का पहला ही ओवर था। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर ड्राइव मारने के चक्कर में जोस बटलर के बल्ले का बाहरी किनारा लेने वाली गेंद को पहले स्लिप में खड़े नवदीप सैनी ने बेहद खूबसूरती से लपका। चार ओवर के बाद RR का स्कोर: 31/2 संजू सैमसन (4) और रॉबिन उथप्पा (0)
 

03:42 PM, 03-Oct-2020

राजस्थान का पहला विकेट गिरा, स्टीव स्मिथ आउट

तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर उडाना ने स्मिथ (5) को क्लीन बोल्ड किया।
 

03:38 PM, 03-Oct-2020

दूसरे ओवर में सिर्फ सात रन

स्पिनर वाशिंगटन सुंदर का कसा ओवर। दो ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 16/0 स्टीव स्मिथ (5) और जोस बटलर (11)

03:35 PM, 03-Oct-2020

पहले ओवर में 9 रन आए

श्रीलंकाई पेसर इसुरु उडाना ने पहले ओवर में 9 रन दिए। दूसरी गेंद में बटलर तो आखिरी बॉल पर कप्तान स्टीव स्मिथ ने चौका मारा। एक ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 9/0 स्टीव स्मिथ (4) और जोस बटलर (5)

03:34 PM, 03-Oct-2020

क्रीज पर पहुंचे बटलर-स्मिथ

03:22 PM, 03-Oct-2020

मैच शुरू होने वाला है

03:05 PM, 03-Oct-2020

दोनों टीम की प्लेइंग XI

03:00 PM, 03-Oct-2020

राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस

विराट कोहली की टीम गर्मी में पहले क्षेत्ररक्षण करेगी क्योंकि राजस्थान ने बल्लेबाजी का फैसला लिया है
 

02:55 PM, 03-Oct-2020

टॉस के लिए तैयार स्टीव स्मिथ

02:50 PM, 03-Oct-2020

पिछला मैच हारकर आ रही राजस्थान रॉयल्स

अपने पहले दो मैच शारजाह के अपेक्षाकृत छोटे मैदान पर खेल थे राजस्थान ने धमाकेदार जीत दर्ज की, लेकिन दुबई में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बदली परिस्थितियों से उसके खिलाड़ी सामंजस्य बिठाने में नाकाम रहे और उसे हार का सामना करना पड़ा। अबुधाबी का मैदान भी बड़ा है और रॉयल्स दुबई के अनुभव का यहां फायदा उठाना चाहेगा।

02:46 PM, 03-Oct-2020

दुबई की पिच का हाल

  • औसत स्कोर: 170
  • पहली बैटिंग जीत: 3
  • दूसरी बैटिंग जीत: 2

02:42 PM, 03-Oct-2020

आमने-सामने को तैयार दोनों टीम

02:37 PM, 03-Oct-2020

जीत के लिए बेकरार RCB

02:34 PM, 03-Oct-2020

RR के खिलाफ RCB की सबसे बड़ी जीत

02:31 PM, 03-Oct-2020

RR के खिलाफ सर्वाधिक रन स्कोरर बन जाएंगे एबी डीविलियर्स

02:27 PM, 03-Oct-2020

राजस्थान के खिलाफ जमकर बोलता है एबी का बल्ला

02:23 PM, 03-Oct-2020

राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी दोनों ने अब तक तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है। स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली राजस्थान अंकतालिका में पांचवें क्रम पर है तो विराट की कप्तानी वाली आरसीबी छठे पर।

02:18 PM, 03-Oct-2020

IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की राजस्थान पर शाही जीत, विराट-पडीक्कल के अर्धशतक

नमस्कार अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पहली बार दिन के उजाले में खेले जाने वाले मैच में ओस नहीं बल्कि खिलाड़ी यूएई की गर्मी और उमस से निपटेंगे। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें