फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs PBKS Live Streaming: आरसीबी का किला भेदने के लिए पंजाब तैयार, जानें कैसे देख पाएंगे फ्री में लाइव मैच

Mon, 25 Mar 2024 12:40 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

Royal Challengers Bangalore vs Punjab Kings (RCB vs PBKS) IPL Live Streaming, Telecast: आरसीबी को पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने छह विकेट से हराया था जबकि पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। अब दोनों टीमों की नजर आज खेले जाने वाले मैच पर होगी। शिखर धवन के नेतृत्व में पंजाब दो अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि आरसीबी नौवें स्थान पर बनी हुई है।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स लाइव प्रसारण - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 का छठा मैच सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में आरसीबी अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी जबकि पंजाब की टीम इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी। यह मुकाबला 25 मार्च को शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


आरसीबी को पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने छह विकेट से हराया था जबकि पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। अब दोनों टीमों की नजर आज खेले जाने वाले मैच पर होगी। शिखर धवन के नेतृत्व में पंजाब दो अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि आरसीबी नौवें स्थान पर बनी हुई है। फाफ डुप्लेसिस की अगुवाई में टीम इस मुकाबले में जीत के साथ अपने नेट रनरेट को सुधारना चाहेगी। 

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के छठे मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच छठा मुकाबला?
आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का छठा मुकाबला 25 मार्च यानी सोमवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच  छठा मैच?
आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच लीग का छठा मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मैच?
आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस 07:00 बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
विज्ञापन


फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, रीस टॉपले/अल्जारी जोसेफ, कर्ण शर्मा, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: यश दयाल।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें