फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: सुपर ओवर में MI से जीता RCB, विराट का आखिरी गेंद में चौका, नवदीप की कसी गेंदबाजी

Tue, 29 Sep 2020 12:21 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

RCB vs MI Live IPL Score: RCB vs MI, IPL 2020: सोमवार रात आईपीएल के 12वें सीजन का दूसरा सुपर ओवर देखने को मिला, जिसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने नाम किया। आखिरी गेंद पर चौका मारकर जिताने वाले कप्तान कोहली के सामने सर्वाधित चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस थी। टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरूआत करने वाली आसीबी इस मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही थी। आरोन फिंच (52), देवदत्त पडीक्कल (54) और एबी डीविलियर्स ने नाबाद 55 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने तीन छक्के जड़कर टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर्स में 201/3 रन तक पहुंचाया। जवाब में ईशान किशन (99) और कीरोन पोलार्ड (24 गेंद में 60) के तूफानी अर्धशतकों के बूते मुंबई ने भी निर्धारित 20 ओवर्स में 201/5 स्कोर बना लिया, लेकिन सुपर ओवर ओवर में मुंबई सात रन नहीं बचा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:10 AM, 29-Sep-2020

पहली बार 200+ रन बनाने के बावजूद कोई मैच टाई

आईपीएल इतिहास में पहली बार 200+ रन बनाने के बावजूद कोई मैच टाई हुआ है, इससे पहले 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 191 रन बनाकर न सिर्फ मैच टाई कर दिया था, बल्कि सुपर ओवर भी जीता था।

12:03 AM, 29-Sep-2020

IPL 2020 का दूसरा सुपर ओवर

इस मैच से पहले सीजन के दूसरे ही मुकाबले में सुपर ओवर देखने को मिला था, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब पर रोमांचक जीत दर्ज की थी।

11:59 PM, 28-Sep-2020

RCB के तीन बल्लेबाजों ने ठोका अर्धशतक

आरोन फिंच (35 गेंदों पर 52 रन, सात चौके एक छक्का)
देवदत्त पडीक्कल (40 गेंदों पर 54 रन, पांच चौके, दो छक्के)
एबी डीविलियर्स (24 गेंदों पर नाबाद 55 रन, चार चौके, चार छक्के)

शिवम दुबे ने भी दो छक्कों की मदद से दस गेंदों पर नाबाद 27 रन का अमूल्य योगदान दिया और आखिरी ओवर में तीन छक्के मारे। 
 

11:48 PM, 28-Sep-2020

सुपर ओवर में जीता RCB

सुपर ओवर में MI के जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की

  • पहली गेंद में एबी डीविलियर्स ने 1 रन बनाए
  • दूसरी गेंद में विराट कोहली ने 1 रन बनाए
  • तीसरी गेंद में कोई रन नहीं, DRS से डीविलियर्स बचे
  • चौथी गेंद में डीविलियर्स ने चौका मारा
  • पांचवीं गेंद में डीविलियर्स ने 1 रन लिया
  • छठी गेंद में कोहली ने चौका मारा

7 के जवाब में RCB ने 11 रन बनाकर मैच जीत लिया

विज्ञापन
11:35 PM, 28-Sep-2020

सुपर ओवर में MI ने RCB को दिया 8 रन का लक्ष्य

सुपर ओवर में RCB के नवदीप सैनी गेंद फेंक रहे

  1. पहली गेंद में कीरोन पोलार्ड ने 1 रन बनाए
  2. दूसरी गेंद में हार्दिक पांड्या ने 1 रन बनाए
  3. तीसरी गेंद में कीरोन पोलार्ड ने डॉट खेला
  4. चौथी गेंद में कीरोन पोलार्ड ने चौका मारा
  5. पांचवीं गेंद में कीरोन पोलार्ड आउट
  6. छठी गेंद में बाई का एक रन मिला
 

11:25 PM, 28-Sep-2020

सुपर ओवर में मैच

आखिरी गेंद में जीत के लिए पांच रन चाहिए थे। पोलार्ड ने चौका मारकर मैच टाई कर दिया। मुबई इंडियंस ने आखिरी 5 ओवर में रिकॉर्ड 89 रन बनाए, कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन ने हारा हुआ मैच पलटा। यह मौजूदा टूर्नामेंट का दूसरा सुपर ओवर है। इससे पहले दिल्ली और पंजाब का मैच भी सुपरओवर में खत्म हुआ था, जिसे दिल्ली ने जीता था।
 

11:24 PM, 28-Sep-2020

ईशान किशन आउट, अब एक गेंद में पांच रन चाहिए

11:20 PM, 28-Sep-2020

दो गेंदों में पांच रन चाहिए

ईशान किशन आउट

11:20 PM, 28-Sep-2020

लगातार दो गेंदों में दो छक्का

ईशान किशन ने मैच पलट कर रख दिया।

11:17 PM, 28-Sep-2020

4 ओवर में 17 रन चाहिए

शुरुआती दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने इसरु उडाना के खिलाफ 1-1 रन लिए

11:15 PM, 28-Sep-2020

मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन चाहिए

19 ओवर में नवदीप सैनी ने 12 रन दे दिए। अब आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन के पास होगी स्ट्राइक
 

11:07 PM, 28-Sep-2020

कीरोन पोलार्ड का 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा

11:04 PM, 28-Sep-2020

अब 12 गेंदों में 31 रन चाहिए

18वें ओवर में 22 रन आए। युजवेंद्र चहल के इस ओवर में कीरोन पोलार्ड ने तीन छक्के मारे।

10:58 PM, 28-Sep-2020

3 ओवर में 53 रन चाहिए

17वें ओवर में 27 रन आए एडम जंपा की कीरोन पोलार्ड ने जमकर पिटाई कर दी।
 

10:56 PM, 28-Sep-2020

17वें ओवर में मुंबई की जबदरस्त शुरुआत

कीरोन पोलार्ड ने एडम जंपा को लगातार तीन गेंदों में तीन छक्के मारे

10:52 PM, 28-Sep-2020

मुंबई को 4 ओवर में 80 रन चाहिए

10:50 PM, 28-Sep-2020

ईशान किशन का IPL में सर्वोच्च स्कोर

10:45 PM, 28-Sep-2020

5 ओवर्स में 90 रन चाहिए

चहल ने 15 ओवर में 14 रन लुटाए। मुंबई का स्कोर: 112/4 ईशान किशन (61) और कीरोन पोलार्ड (10)

10:39 PM, 28-Sep-2020

मुंबई को 6 ओवर में 104 रन चाहिए

14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 98/4 ईशान किशन (52) और कीरोन पोलार्ड (5)

10:38 PM, 28-Sep-2020

ईशान किशन की फिफ्टी

10:33 PM, 28-Sep-2020

13वें ओवर से सिर्फ 6 रन आए

13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 89/4 ईशान किशन (43) और कीरोन पोलार्ड (1)
 

10:27 PM, 28-Sep-2020

12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 83/4 ईशान किशन (43) और कीरोन पोलार्ड (1)

10:22 PM, 28-Sep-2020

मुंबई का चौथा विकेट गिरा, हार्दिक 15 रन बनाकर आउट

10:19 PM, 28-Sep-2020

11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 77/3 ईशान किशन (38) और हार्दिक पांड्या (15)
 

10:14 PM, 28-Sep-2020

9 ओवर में 125 रन चाहिए

10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 63/3 ईशान किशन (25) और हार्दिक पांड्या (15)
 

10:08 PM, 28-Sep-2020

मुंबई को 11 ओवर्स में 144 रन चाहिए

9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 58/3 ईशान किशन (22) और हार्दिक पांड्या (13)
 

09:57 PM, 28-Sep-2020

चहल ने आते ही चटकाया विकेट

युजवेंद्र चहल ने अपने पहले और टीम के सातवें ओवर की चौथी गेंद पर क्विंटन डीकॉक को ललचाया और फिर पवेलियन भेजा। छह गेंदों में सिर्फ 6 रन दिए। सात ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 41/3 ईशान किशन (17) और हार्दिक पांड्या (1)
 

09:55 PM, 28-Sep-2020

14 ओवर्स में 167 रन चाहिए

09:52 PM, 28-Sep-2020

छठे ओवर में सुंदर ने सिर्फ चार रन दिए

छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 35/2 क्विंटन डीकॉक (11) और ईशान किशन (15)

09:47 PM, 28-Sep-2020

पांचवें ओवर में सात रन आए

नवदीप सैनी का यह पहला ओवर था। दूसरी गेंद पर ईशान किशन ने छक्का मारा। पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 31/2 क्विंटन डीकॉक (9) और ईशान किशन (13)

09:43 PM, 28-Sep-2020

सुंदर ने चौथे ओवर में सिर्फ एक रन दिया

चार ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 24/2 क्विंटन डीकॉक (9) और ईशान किशन (6)
 

09:40 PM, 28-Sep-2020

तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 23/2 क्विंटन डीकॉक (9) और ईशान किशन (5)
 

09:37 PM, 28-Sep-2020

मुंबई का दूसरा विकेट गिरा, सूर्यकुमार यादव भी आउट

09:34 PM, 28-Sep-2020

दो रन और बनाते ही IPL के तीसरे 5 हजारी बन जाते रोहित शर्मा

09:31 PM, 28-Sep-2020

मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा विकेट गिरा

रोहित शर्मा बने वाशिंगटन सुंदर के शिकार
 

09:26 PM, 28-Sep-2020

मुंबई की तेज शुरुआत, पहले ओवर में 14 रन आए

डेब्यू कर रहे पेसर इसरु उडाना ने पहले ओवर में 14 रन लुटा दिए। रोहित ने तीसरी गेंद में छक्का तो आखिरी गेंद में डीकॉक ने चौका मारा। एक ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 14/0, रोहित शर्मा (8) और क्विंटन डीकॉक (5)

09:22 PM, 28-Sep-2020

बड़े रिकॉर्ड पर रोहित शर्मा की नजर

09:19 PM, 28-Sep-2020

मुंबई इंडियंस के पास स्टार बल्लेबाज

09:11 PM, 28-Sep-2020

RCB ने MI को दिया 202 रन का लक्ष्य

09:08 PM, 28-Sep-2020

आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने तीन छक्के मारे

इस ओवर में 20 रन आए। शिवम दुबे ने 10 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। एबी डीविलियर्स ने 24 गेंदों में 55 रन की नाबाद पारी खेली।
 

 

09:05 PM, 28-Sep-2020

एबी डीविलियर्स का तूफानी अर्धशतक

09:03 PM, 28-Sep-2020

RCB का स्कोर 19 ओवर में 181/3

09:02 PM, 28-Sep-2020

18 ओवर में 164/3

टेंट बोल्ट ने पहली गेंद पर पडीक्कल को आउट करने के बावजूद ओवर में 10 रन दे दिए। 18 ओवर्स के बाद RCB का स्कोर: 164/3 एबी डीविलियर्स (44) और शिवम दुबे (2)
 

08:58 PM, 28-Sep-2020

टेंट बोल्ट ने पहली गेंद पर पडीक्कल को आउट करने के बावजूद ओवर में 10 रन दे दिए। 18 ओवर्स के बाद RCB का स्कोर: 164/3 एबी डीविलियर्स (44) और शिवम दुबे (2)

08:53 PM, 28-Sep-2020

RCB का तीसरा विकेट गिरा, देवदत्त पडीक्कल 54 रन बनाकर पोलार्ड का शिकार

08:49 PM, 28-Sep-2020

17वें ओवर में बुमराह ने 18 रन दिए

एबी डीविलियर्स ने बुमराह को पहली गेंद पर चौका, तीसरी और आखिरी गेंद में छक्का मारा। 17 ओवर्स के बाद RCB का स्कोर: 154/2 देवदत्त पडीक्कल (54) और एबी डीविलियर्स (37)

08:44 PM, 28-Sep-2020

16 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 136/2

देवदत्त पडीक्कल (54) और एबी डीविलियर्स (20)
 

08:41 PM, 28-Sep-2020

देवदत्त पडीक्कल ने ठोकी IPL की दूसरी फिफ्टी

अपना तीसरा ही मैच खेल रहे युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने 15.2 ओवर में कीरोन पोलार्ड को चौका जमाते हुए 37 गेंदों में अर्धशतक जमाया।
 

08:38 PM, 28-Sep-2020

अब सिर्फ पांच ओवर का खेल बचा

15 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 123/2 देवदत्त पडीक्कल (49) और एबी डीविलियर्स (12)
 

08:34 PM, 28-Sep-2020

14वें ओवर से 14 रन आए

जेम्स पैटिंसन की चौथी और पांचवीं गेंद पर देवदत्त पडीक्कल के गगनचुंबी छक्के। 14 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 110/2 देवदत्त पडीक्कल (44) और एबी डीविलियर्स (4)
 

08:30 PM, 28-Sep-2020

RCB का सबसे बड़ा विकेट गिरा, विराट 3 रन बनाकर आउट

 

08:24 PM, 28-Sep-2020

12 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 91/1 देवदत्त पडीक्कल (29) और विराट कोहली (3)

08:20 PM, 28-Sep-2020

10 ओवर का खेल खत्म

08:17 PM, 28-Sep-2020

ट्रेंट बोल्ट ने लिया फिंच का विकेट

08:14 PM, 28-Sep-2020

RCB का पहला विकेट गिरा, आरोन फिंच आउट

08:11 PM, 28-Sep-2020

आरोन फिंच का RCB के लिए पहला, टूर्नामेंट का 14वां पचासा

08:08 PM, 28-Sep-2020

सातवें ओवर में सिर्फ 6 रन बने

08:01 PM, 28-Sep-2020

RCB ने पावरप्ले में 59 रन बनाए

छठे ओवर में सबसे पहली बार जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करने आए, लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों ने उन्हें आसानी से खेला। छह ओवर के बाद RCB का स्कोर: 59/0 आरोन फिंच (40) और देवदत्त पडीक्कल (14)
 

07:56 PM, 28-Sep-2020

चाहर को फिंच ने मारे लगातार तीन चौके

पांचवें ओवर में पहली बार मुंबई इंडियंस ने स्पिन आक्रमण लगाया। ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर आरोन फिंच ने राहुल चाहर को लगातार तीन चौके मारे। ओवर से 14 रन आए। पांच ओवर के बाद RCB का स्कोर: 49/0 आरोन फिंच (40) और देवदत्त पडीक्कल (9)
 

07:52 PM, 28-Sep-2020

चार ओवर के बाद RCB का स्कोर: 35/0

07:47 PM, 28-Sep-2020

तीन ओवर के बाद RCB का स्कोर: 26/0

07:41 PM, 28-Sep-2020

दूसरे ओवर में जेम्स पैटिंसन ने भी 8 रन दिए

पांचवी गेंद पर फिंच ने चौका मारा। दो ओवर के बाद RCB का स्कोर: 16/0 आरोन फिंच (9) और देवदत्त पडीक्कल (7)

07:35 PM, 28-Sep-2020

पहले ओवर में आठ रन आए

पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट ने फेंका। दूसरी गेंद पर पडीक्कल ने चौका जमाया। एक ओवर के बाद RCB का स्कोर: 8/0 आरोन फिंच (1) और देवदत्त पडीक्कल (7)

06:29 PM, 28-Sep-2020

IPL 2020: सुपर ओवर में MI से जीता RCB, विराट का आखिरी गेंद में चौका, नवदीप की कसी गेंदबाजी

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज सर्वाधिक चार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर की टक्कर है। टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरूआत करने वाली आसीबी इस मैच में तेज गेंदबाजी की कमियों को दूर करना चाहेगी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें