इससे पहले रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने मंगलवार को आईपीएल 2018 के 31वें मुकाबले मुंबई इंडियंस के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। कोलिन डी ग्रांडहोम (23*) के साथ उमेश यादव नाबाद 1 रन बनाकर डगआउट लौटे।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर को मिचेल मैक्लेनाघन ने क्विंटन डी कॉक के रूप में पहला झटका दिया। वह केवल 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पहले विकेट के लिए डी कॉक और मनन वोहरा के बीच 38 रन की साझेदारी हुई। दूसरे विकेट के तौर पर युवा बल्लेबाज मनन वोहरा (45) को डगआउट लौटना पड़ा, उन्हें मयंक मार्केंड ने LBW आउट किया। अब बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली के साथ ब्रैंडन मैकुलम ने तीसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। मगर खतरनाक दिख रहे मैकुलम दुर्भाग्यशाली रहे जो 37 रन बनाकर रन आउट हो गए।
वहीं, 18वें मुंबई के ऑसराउंडर हार्दिर पांड्या ने बैंगलोर को तीन झटका दिया। उन्होंने पहले मनदीप सिंह (14), उसके बाद कप्तान विराट कोहली (32) और वॉशिंगटन सुंदर को आउट किया। मुंबई की तरफ से हार्दिक पांड्या ने 3, जबकि मयंक मार्कंडे, मिचेल मैक्लेनाघ और जसप्रीत बुमराह ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : file photo
इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2018 के 31वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किया गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुरुगन अश्विन की जगह वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया, जबकि मुंबई इंडियंस ने एविन लेविस की जगह किरोन पोलार्ड को अपनी टीम में जगह दी।
टीमेंः-
आरसीबी: क्विंटन डि कॉक, ब्रैंडन मैकुलम, मनन वोहरा, विराट कोहली (कप्तान), मनदीप सिंह, कोलिन डी ग्रांडहोम, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, टीम साउदी, युजवेन्द्र चहल।
मुंबई इंडियंस- सुर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड, जेपी डुमिनी, कृणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, मिचेल मैक्लेनाघन, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह।