आखिरी ओवर में चार रन बने। 20 ओवर में KKR का स्कोर: 112/9 वरुण चक्रवर्ती (7) और प्रसिद्ध कृष्णा (2)
18 ओवर में KKR का स्कोर: 104/8 कमलेश नागरकोटी (2) और वरुण चक्रवर्ती (3)
कोलकाता नाइटराइडर्स की आखिरी उम्मीद राहुल त्रिपाठी भी आउट। 22 गेंदों में 16 रन बनाए। 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। कोलकाता के हार का अंतर सिर्फ राहुल त्रिपाठी ही कम कर सकते थे। 17 ओवर में KKR का स्कोर: 99/8 कमलेश नागरकोटी (1)
चहल के आखिरी ओवर से 5 रन आए। चार ओवर के कोटे में 12 रन देकर दिनेश कार्तिक का एक अहम विकेट। 16 ओवर में KKR का स्कोर: 95/7 राहुल त्रिपाठी (12) और कमलेश नागरकोटी (1)
शुरुआती तीन गेंदों में 14 रन (4,6,4) बनाने के बाद पांचवीं गेंद पर चूके आंद्रे रसेल। इसुरु उडाना की स्लोअर गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से पर लगी जिसे लपकने में मोहम्मद सिराज ने कोई चूक नहीं की। रसेल ने 10 गेंदों में 16 रन बनाए। 14 ओवर में KKR का स्कोर: 86/6 राहुल त्रिपाठी (5) और पैट कमिंस (0)
13 ओवर में KKR का स्कोर: 71/5 राहुल त्रिपाठी (5) और आंद्रे रसेल (2)
12वें ओवर की पहली गेंद पर मॉर्गन धराशायी हुए। सुंदर की गेंद को कट करने के प्रयास में थर्ड मैन पर अपना कैच इसुरु उडाना को थमाया। 12 गेंदों में 8 रन बनाए। पिछली 19 गेंदों में 13 रन और तीन विकेट।
दिनेश कार्तिक प्लेड ऑन हुए। बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई
10 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 61/3 इयोन मॉर्गन (6) और दिनेश कार्तिक (1)
अब कप्तान दिनेश कार्तिक और इयोन मॉर्गन को मिलकर इस पारी को बुनना होगा। गेंदबाज को चुनना होगा, फिर हवाई फायर करना होगा।
केकेआर को लगातार झटके। शुभमन गिल 25 गेंदों में 34 रन बनाकर रन आउट।
युजवेंद्र चहल का जबरदस्त ओवर। सिर्फ तीन रन दिए। नौ ओवर के बाद KKR का स्कोर: 54/2 शुभमग गिल (33) और इयोन मॉर्गन (1)
केकेआर का दूसरा विकेट गिरा। वाशिंगटन सुंदर ने अपने ओवर की आखिरी गेंद में 9 रन बनाकर खेल रहे राणा को क्लीन बोल्ड किया, उन्होंने 14 गेंदें भी खर्च की। आठ ओवर के बाद KKR का स्कोर: 51/1 शुभमग गिल (31) और इयोन मॉर्गन (0)
सात ओवर के बाद KKR का स्कोर: 46/1 शुभमग गिल (28) और नितीश राणा (7)
वॉशिंगटन सुंदर ने अपने पहले ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। छह ओवर के बाद KKR का स्कोर: 43/1 शुभमग गिल (26) और नितीश राणा (6)
मोहम्मद सिराज को नितीश राणा ने एक चौका तो शुभमन गिल ने एक चौका और एक छक्का लगाया। ओवर से कुल 16 रन आए। पांच ओवर के बाद KKR का स्कोर: 39/1 शुभमग गिल (24) और नितीश राणा (5)
मोहम्मद सिराज ने चार रन दिए। कोई बाउंड्री नहीं आई। तीन ओवर के बाद KKR का स्कोर: 16/0 शुभमग गिल (7) और टॉम बैंटन (7)
नवदीप सैनी ने आठ गेंदों का ओवर फेंका। दो अतिरिक्त के साथ ओवर से पांच रन ही आए। दो ओवर के बाद KKR का स्कोर: 12/0 शुभमग गिल (6) और टॉम बैंटन (4)
क्रिस मॉरिस को तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने चौका मारा। पहले ओवर में 7 रन आए। एक ओवर के बाद KKR का स्कोर: 7/0 शुभमग गिल (5) और टॉम बैंटन (2)
आंद्रे रसेल ने 20वें ओवर में 17 रन लुटा दिए। पहली ही गेंद में डीविलियर्स ने छक्का मारा था। 20 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 194/2 विराट कोहली (33) और एबी डीविलियर्स (73)
क्रीज में एबी डीविलियर्स और विराट कोहली बेखौफ बल्लेबाजी कर रहे
प्रसिद्द कृष्णा के आखिरी और पारी के 19वें से 12 रन आए। तीसरी गेंद में कोहली ने चौका मारा। 19 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 177/2 विराट कोहली (32) और एबी डीविलियर्स (58)
आंद्रे रसेल के इस ओवर से 17 रन आए। पहली गेंद में चौका और दूसरी में छक्का। 18 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 165/2 विराट कोहली (21) और एबी डीविलियर्स (57)
पैट कमिंस को एबी ने दो छक्के और एक चौके मारे। ओवर से 19 रन आए। 17 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 148/2 विराट कोहली (20) और एबी डीविलियर्स (43)
कमलेश नागरकोटी को उनके आखिरी और पारी के 16वें ओवर में पिटाई झेलनी पड़ी। डीविलियर्स ने गेयर शिफ्ट करते हुए दो लगातार छक्के और एक चौका मारा। 16 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 129/2 विराट कोहली (20) और एबी डीविलियर्स (26)
वरुण चक्रवर्ती ने ओवर से सिर्फ 4 रन आए, उनके चार ओवर का कोटा खत्म, विकेट नहीं मिला, लेकिन इस मिस्ट्री स्पिनर ने काफी प्रभावित किया। कोटे से महज 25 रन दिए। 15 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 111/2 विराट कोहली (20) और एबीडीविलियर्स (8)
ओवर से सिर्फ 8 रन आए। तीन ओवर में अब तक सिर्फ 17 रन दिए। 14 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 107/2 विराट कोहली (17) और एबीडीविलियर्स (7)
विकेट के साथ ओवर से नौ रन आए। पांचवीं गेंद पर डीविलियर्स ने चौका मारा। 13 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 99/2 विराट कोहली (11) और एबीडीविलियर्स (5)
कमलेश नागरकोटी का एक और बढ़िया ओवर। सिर्फ 4 रन दिए। 12 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 90/2 आरोन फिंच (42) और विराट कोहली (11)
वरुण चक्रवर्ती का एक और बढ़िया ओवर। सिर्फ 8 रन दिए। 11 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 86/1 आरोन फिंच (41) और विराट कोहली (9)
कमलेश नागरकोटी के ओवर से छह सिंगल। 10 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 78/1 आरोन फिंच (33) और विराट कोहली (3)
वरुण चक्रवर्ती का बढ़िया ओवर। सिर्फ तीन रन दिए। नौ ओवर के बाद RCB का स्कोर: 72/1 आरोन फिंच (33) और विराट कोहली (3)
देवदत्त पडीक्कल के आउट होने के बाद मैदान पर पहुंचे विराट कोहली पिछली मैच के फॉर्म को आगे बढ़ाना चाहेंगे। अभी 12 ओवर का खेल शेष है।
7वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई मिसफिल्ड पर फिंच का चौका मिला। ओवर से 11 रन भी आए। सात ओवर के बाद RCB का स्कोर: 58/0 आरोन फिंच (32) और देवदत्त पडीक्कल (25)
आंद्रे रसेल ने अपना पहला ओवर बढ़िया फेंका। पांच अच्छी गेंद के बाद आखिरी में फिंच चौका मार पाए। ओवर से कुल छह रन। छह ओवर के बाद RCB का स्कोर: 47/0 आरोन फिंच (23) और देवदत्त पडीक्कल (23)
अपने तीसरे और पारी के पांचवें ओवर में कमिंस ने सिर्फ चार रन दिए। पांच ओवर के बाद RCB का स्कोर: 41/0 आरोन फिंच (18) और देवदत्त पडीक्कल (22)
प्रसिद्ध कृष्णा की चौथी और पांचवीं गेंद पर देवदत्त पडीक्कल को लगातार चौके। ओवर से 10 रन आए। चार ओवर के बाद RCB का स्कोर: 37/0 आरोन फिंच (16) और देवदत्त पडीक्कल (21)
प्रसिद्ध कृष्णा को चौथी गेंद पर आरोन फिंच ने छक्का मारा। दो ओवर के बाद RCB का स्कोर: 19/0 आरोन फिंच (15) और देवदत्त पडीक्कल (4)
पैट कमिंस की दूसरी ही गेंद पर आरोन फिंच ने चौका मारा। एक ओवर के बाद RCB का स्कोर: 8/0 आरोन फिंच (7) और देवदत्त पडीक्कल (1)
आरोन फिंच और देवदत्त पडीक्कल शारजाह के छोटे मैदान पर अपनी टीम को बड़ी शुरुआत दिलवाना चाहेंगे
कोलकाता नाइटराइडर्स के फिल्डर मोर्चा संभाल रहे हैं
गेंदबाजी एक्शन रिपोर्ट होने के बाद सुनील नरेन आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। कैरेबियाई ऑलराउंडर की जगह इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज टॉम बैंटन आज अपना डेब्यू करेगे। बैंटन बड़े शॉट्स के लिए पहचाने जाते हैं।
टॉस गंवाकर दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली केकेआर लक्ष्य का पीछा करेगी।
शुरुआती मैचों में लचर बल्लेबाजी करने वाले कोहली के लय में आने से आरसीबी की बल्लेबाजी को बल मिला है। इस 31 साल के खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 43 और फिर चेन्नई के खिलाफ 90 रन की पारी खेली। आरोन फिंच और एबी डीविलियर्स लय हासिल करने के लिए जूझते दिख रहे है।
कोलकाता नाइटराइडर्स लगातार दो करीबी मैचों में जीत से आत्मविश्वास से भरी है तो विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर बैंगलोर भी अपने पिछले मैच में जीत कर आ रही है। दोनों टीमों के नाम छह मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक है, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण केकेआर तालिका में आरसीबी से एक स्थान ऊपर तीसरे पायदान पर है।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आमना-सामना शारजाह के छोटे मैदान में हो रहा है।