फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCBvKKR: कोहली को अपने ही घर में मिली करारी शिकस्त, DK की 'सेना' ने 6 विकेट से जीता मैच

Mon, 30 Apr 2018 03:23 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक
विज्ञापन

आईपीएल 2018 के 29वें मुकाबले में क्रिस लिन (62*) की शानदार अर्धशतकीय पारी और आंद्रे रसेल (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने सुपरसंडे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 6 विकेट से हरा दिया। केकेआर ने बैंगलोर को हराकर इस लीग में अपनी चौथी जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता ने 4 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते ही 176 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। केकेआर के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन को शानदार पारी खेलने के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। उन्होंने 52 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्कों की मदद से 62 रन की नाबाद पारी खेली।

इस जीत के साथ ही केकेआर अंक तालिका में 8 में से 4 मैच जीतकर चौथे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि 2 मैच जीतकर कप्तान विराट के नेतृत्व वाली बैंगलोर टीम सातवें स्थान पर मौजूद है।
विज्ञापन


आरसीबी द्वारा मिले 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स को सुनिल नरेन और क्रिस लिन की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 59 रन की साझेदारी हुई ही थी कि 7वें ओवर में अचानक बारिश आ जाने के कारण मैच करीब आधे घंटे से ज्यादा देर तक बाधित रहा। बारिश रुकने के बाद दोनों सलामी बल्लेबाजी बल्लबाजी करने क्रीज पर आए। इसके तुरंत बाद आठवें ओवर की पहली गेंद आईपीएल 2018 में अपना पहला मैच खेल रहे आरसीबी के गेंदबाज मुरुगन अश्विन ने सुनिल नरेन (27) को ग्रांडहोम के हाथों कैच आउट कराया।

13वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक बार फिर मुरुगन अश्विन ने रॉबिन उथप्पा को अपना शिकार बनाया। उन्होंने उथप्पा को साउदी के हाथों कैच आउट कराया। वह 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36 रन की शानदार पारी खेली।

दूसरे विकेट के लिए उथप्पा और लिन के बीच 49 रन की साझेदारी हुई। 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर नितीश राणा रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने 15 रन बनाए। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए बर्थडे ब्वॉय आंद्रे रसेल को मोहम्म्द सिराज ने विकेटकीपर डी कॉक के हाथों कैच आउट कराया। वह डगआउट लौटे।

वहीं, 19 ओवर की आखिरी गेंद मोहम्मद सिराज ने केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक (23) को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। कोहली ने कार्तिक का विराट कैच पकड़ा। आरसीबी की तरफ से मोहम्मद सिराज और मुरुगन अश्विन ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट लिए।

विज्ञापन

डी कॉक
इससे पहले विराट कोहली (68*) की बेहतरीन पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रविवार को आईपीएल 2018 के 29वें मुकाबले में जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य दिया है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। कोलिन डी ग्रांडहोम 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम को डी कॉक (29) और ब्रैंडन मैकुलम की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 67 रन की साझेदारी हुई ही थी कि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने उन्हें शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। वह 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 29 रन बनाए। इसके कुछ ही देर के बाद 74 रन के स्कोर पर आरसीबी का दूसरा विकेट ब्रैंडन मैकुलम (38) के रूप में गिरा। आंद्रे रसेल ने उन्हें विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान वह 4 चैके और 2 छक्के लगाए। 

मैकुलम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मनन वोहरा को आंद्रे रसेल ने दसवें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। वह डगआउट लौटे। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर रसेल ने आरसीबी को एक और झटका दिया। रसेल ने मनदीप सिंह (19) को शिवम मावी के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। चौथे विकेट के लिए विराट और मनदीप के बीच 65 रन की साझेदारी हुई। 

इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने रविवार को आईपीएल 2018 के 29वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए। एबी डीविलियर्स की जगह टीम साउदी, पवन नेगी की जगह मनन वोहरा और वॉशिंगटन सुंदर की जगह मुरुगन अंश्विन को टीम में शामिल किया। वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

टीमें:-

आरसीबी: क्विंटन डि कॉक, ब्रैंडन मैकुलम, मनन वोहरा, विराट कोहली (कप्तान), मनदीप सिंह, कोलिन डी ग्रांडहोम, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, टीम साउदी, युजवेन्द्र चहल।

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्रिस लिन, सुनिल नरेन, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शुभमन गिल, मिचेल जॉनसन, पीयूष चावला, शिवम मावी और कुलदीप यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें