फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: गायकवाड़ की फिफ्टी से जीता CSK, प्लेऑफ के लिए RCB का इंतजार बढ़ा

Sun, 25 Oct 2020 06:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings Live IPL Score:
चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले अपनी कसी गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 145/6 रन पर रोका फिर आठ गेंद पहले आठ विकेट के विशाल अंतर से मैच अपने नाम किया। अंकतालिका में आखिरी पायदान पर मौजूद सीएसके की जीत के नायक सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ रहे, जिन्होंने नाबाद 65 रन बनाते हुए टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक भी बनाया। धोनी भी 19 गेंद में 21 रन बनाकर नॉटआउट रहे। चेन्नई की ओर से सैम करन ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन जबकि दीपक चाहर ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम आरसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:51 PM, 25-Oct-2020

आज जीतते ही प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाती RCB

इस हार के बावजूद 11 मैच में सात जीत के साथ 14 अंक लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अंकतालिका में तीसरे क्रम पर मजबूती से मौजूद है। अगर विराट सेना आज का मैच जीत जाती तो प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली टूर्नाेमेंट की पहली टीम होती।

06:47 PM, 25-Oct-2020

गायकवाड़ ने छक्का मारकर जिताया मैच

06:44 PM, 25-Oct-2020

चेन्नई सुपरकिंग्स ने आठ विकेट से जीता मैच

चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले अपनी कसी गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 145/6 रन पर रोका फिर आठ गेंद पहले आठ विकेट के विशाल अंतर से मैच अपने नाम किया। अंकतालिका में आखिरी पायदान पर मौजूद सीएसके की जीत के नायक सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ रहे, जिन्होंने नाबाद 65 रन बनाते हुए टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक भी बनाया। चेन्नई की ओर से सैम करन ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन जबकि दीपक चाहर ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिए।

विज्ञापन
06:39 PM, 25-Oct-2020

दो ओवर में महज छह रन चाहिए

नवदीप सैनी के ओवर की सारी गेंदें महेंद्र सिंह धोनी ने खेली। पहली गेंद पर चौका मारा और फिर सारी डॉट। 18 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 140/2 ऋतुराज गायकवाड़ (55) और महेंद्र सिंह धोनी (19)

06:35 PM, 25-Oct-2020

अब तीन ओवर में 10 रन चाहिए

युजवेंद्र चहल भी अपने आखिरी ओवर में कोई कमाल नहीं कर पाए। पांच रन दिए। चार ओवर का स्पैल 21 रन और एक सफलता के साथ पूरा किया। 17 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 136/2 ऋतुराज गायकवाड़ (55) और महेंद्र सिंह धोनी (15)

विज्ञापन
06:31 PM, 25-Oct-2020

चार ओवर में सिर्फ 15 रन चाहिए

नवदीप सैनी के दूसरे ओवर से चार रन आए। दोनों बल्लेबाज बिना कोई रिस्क लिए। सिंगल डबल्स के साथ लक्ष्य की ओर आसानी से बढ़ते हुए। 16 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 131/2 ऋतुराज गायकवाड़ (53) और महेंद्र सिंह धोनी (13)

06:25 PM, 25-Oct-2020

धोनी के लगातार चौके

क्रिस मॉरिस ने आखिरी दो गेंदों में माही को बाउंसर से डराने की असफल करने की कोशिश की। दोनों ही गेंदें महेंद्र सिंह ने बाउंड्री के पार कराई। 15 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 127/2 ऋतुराज गायकवाड़ (51) और महेंद्र सिंह धोनी (11)

06:22 PM, 25-Oct-2020

ऋतुराज गायकवाड़ का पहला अर्धशतक

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कोरोना पॉजिटिव होने उसके बाद मिले तीन में से दो मौकों पर बिना खाता खोले आउट हो जाने वाले इस बल्लेबाज ने आज खुद को साबित किया। पारी की शुरुआत करने आए और 42 गेंदों में पचासा जड़ा।
 

06:18 PM, 25-Oct-2020

आखिरकार विकेट गिरा

अंबाती रायुडू 27 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट। युजवेंद्र चहल की जबरदस्त गेंद समझ नहीं पाए। स्लॉग स्विप मारने की फिराक में क्लीन बोल्ड हुए। ओवर से पांच रन और एक विकेट। अब 36 गेंदों में 30 रन चाहिए।
 

06:13 PM, 25-Oct-2020

आसान जीत की ओर चेन्नई

ओवर में 6 रन आए। चेन्नई को अब 42 गेंदों में 35 रन चाहिए। 13 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 111/1 ऋतुराज गायकवाड़ (48) और अंबाती रायुडू (38)

06:09 PM, 25-Oct-2020

बैंगलोर की विकेट की सख्त दरकार

मोहम्मद सिराज अपने दूसरे ओवर में भी महंगे साबित हुए। गायकवाड़ ने दूसरी गेंद में चौका मारा तो आखिरी बॉल पर रायुडू ने छक्का मारा। 12 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 105/1 ऋतुराज गायकवाड़ (44) और अंबाती रायुडू (36)
 

06:05 PM, 25-Oct-2020

54 गेंदों में 55 रन चाहिए

सुंदर की पहली ही गेंद पर रायुडू का चौका। ओवर से 9 रन आए। 11 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 91/1 ऋतुराज गायकवाड़ (39) और अंबाती रायुडू (27)

06:00 PM, 25-Oct-2020

रायुडू ने सैनी को पीट दिया

10वें ओवर में पहली बार गेंदबाजी का जिम्मा संभालने वाले नवदीप सैनी ने 11 रन लुटा दिए। अंबाती ने तीसरी गेंद में छक्का तो पांचवीं गेंद में चौका मारा। 10 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 82/1 ऋतुराज गायकवाड़ (37) और अंबाती रायुडू (20)
 

05:55 PM, 25-Oct-2020

12 रन आए नौवें ओवर से

गायकवाड़ ने छक्के के साथ मोईन अली का स्वागत किया तो पांचवीं गेंद में रायुडू ने चौका मारा। नौ ओवर के बाद CSK का स्कोर: 71/1 ऋतुराज गायकवाड़ (37) और अंबाती रायुडू (9)
 

05:51 PM, 25-Oct-2020

चौथी गेंद पर गायकवाड़ का चौका

चहल के दूसरे ओवर से भी छह रन आए। आठ ओवर के बाद CSK का स्कोर: 59/1 ऋतुराज गायकवाड़ (30) और अंबाती रायुडू (4)

05:47 PM, 25-Oct-2020

स्कोर 50 रन के पार

सात ओवर के बाद CSK का स्कोर: 53/1 ऋतुराज गायकवाड़ (25) और अंबाती रायुडू (3)

05:43 PM, 25-Oct-2020

पावरप्ले में 48 रन

ओवर में विकेट के साथ सिर्फ दो रन। छह ओवर के बाद CSK का स्कोर: 48/1 ऋतुराज गायकवाड़ (23) और अंबाती रायुडू (0)
 

05:41 PM, 25-Oct-2020

चेन्नई का पहला विकेट गिरा

फाफ डुप्लेसिस आउट। 13 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट। क्रिस मॉरिस ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर किया चलता। 
 

05:39 PM, 25-Oct-2020

चहल के पहले ओवर से छह रन

पांच ओवर के बाद CSK का स्कोर: 46/1 ऋतुराज गायकवाड़ (21) और फाफ डुप्लेसिस (25)

05:35 PM, 25-Oct-2020

एक ओवर में दो चौके एक छक्का

पिछले मैच में दो मेडन ओवर फेंककर इतिहास रचने वाले मोहम्मद सिराज की पहले ओवर में जमकर पिटाई। गायकवाड़ और डुप्लेसिस ने मिलकर पीट दिया। ओवर से 17 रन। चार ओवर के बाद CSK का स्कोर: 40/0 ऋतुराज गायकवाड़ (17) और फाफ डुप्लेसिस (23)

05:30 PM, 25-Oct-2020

गायकवाड़ का छक्का

वाशिंगटन सुंदर की दूसरी गेंद मैदान से बाहर। तीन ओवर के बाद CSK का स्कोर: 25/0 ऋतुराज गायकवाड़ (12) और फाफ डुप्लेसिस (13)

05:26 PM, 25-Oct-2020

डुप्लेसिस ने क्रिस मॉरिस की पांचवीं गेंद पर चौका तो आखिरी बॉल पर छक्का मारा। ओवर से कुल 13 रन। दो ओवर के बाद CSK का स्कोर: 14/0 ऋतुराज गायकवाड़ (3) और फाफ डुप्लेसिस (11)

05:22 PM, 25-Oct-2020

पहले ओवर से सिर्फ एक रन

एक ओवर के बाद CSK का स्कोर: 1/0 ऋतुराज गायकवाड़ (1) और फाफ डुप्लेसिस (0)

05:20 PM, 25-Oct-2020

मैदान पर उतरे खिलाड़ी

पिछले मैच में शून्य पर आउट होने वाले ऋतुराज गायवाड़ और चेन्नई के सबसे सफल बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर पहुंच चुके हैं। बैंगलोर के लिए वाशिंगटन सुंदर पहला ओवर फेंक रहे हैं।

05:17 PM, 25-Oct-2020

क्या CSK कर पाएगा कमाल?

05:13 PM, 25-Oct-2020

चेन्नई की कसी गेंदबाजी

सैम करन सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने तीन ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। दो विकेट लेने के लिए दीपक चाहर ने चार ओवर में 31 रन खर्च किए।

05:09 PM, 25-Oct-2020

विराट के IPL में 200 छक्के पूरे

सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  1. क्रिस गेल 336
  2. एबी डीविलियर्स 231
  3. एमएस धोनी 216
  4. रोहित शर्मा 201
 

05:06 PM, 25-Oct-2020

विराट-एबी रहे शिल्पकार

6.1 ओवर में 46 रन पर दो विकेट खोने के बाद विराट कोहली और एबी डीविलियर्स ने इस धीमी पिच पर मोर्चा संभाला। दोनों ने बड़े शॉट की बजाय भागकर रन लेने का फैसला लिया और 68 गेंदों में 82 रन की साझेदारी कर दी। इस दौरान पांच चौके और सिर्फ एक छक्के ही लगे।
 

05:02 PM, 25-Oct-2020

चेन्नई सुपरकिंग्स को 146 रन का लक्ष्य

आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 145 रन बनाए। आखिरी ओवर में दीपक चाहर ने सात रन देकर एक विकेट भी चटकाया।

05:01 PM, 25-Oct-2020

क्रिस मॉरिस आउट

दीपक चाहर ने आखिरी ओवर की तीसरी बॉल पर आरसीबी के खतरनाक बल्लेबाज मॉरिस का काम तमाम किया। शानदार यॉर्कर का अफ्रीकी बल्लेबाज के पास कोई जवाब नहीं था।
 

04:58 PM, 25-Oct-2020

विराट कोहली आउट

19वें ओवर की आखिरी बॉल पर विराट बड़ा शॉट मारना चाहते थे, लेकिन बाउंड्री के मास्टर फिल्डर फाफ डुप्लेसिस का अप्रतिम कैच। दौड़ते हुए आए और गेंद को अपनी मुट्ठी में भर लिया। 19 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 138/5 क्रिस मॉरिस (2)
 

04:56 PM, 25-Oct-2020

विराट कोहली का सीजन का तीसरा अर्धशतक

04:53 PM, 25-Oct-2020

RCB को लगातार झटके

नए बल्लेबाज मोईन अली भी आउट। दो गेंद में एक रन बनाकर लौटे। बड़े शॉट की फिराक में 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर विदाई।
 

04:51 PM, 25-Oct-2020

सिर्फ दो ओवर का खेल बचा

दीपक चाहर के ओवर से एबी के बड़े विकेट के साथ सिर्फ सात रन। 18 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 132/3 विराट कोहली (48) और मोईन अली (1)

04:48 PM, 25-Oct-2020

एबी डीविलियर्स आउट

दीपक चाहर ने लॉन्ग ऑन पर फाफ डुप्लेसिस के हाथों लपकवाया। धीमी गेंद को एबी सीमा पार भिजवाना चाहते थे, लेकिन असफल रहे।
 

04:45 PM, 25-Oct-2020

अब रनगति बढ़ाना चाहेंगे विराट-एबी

जडेजा के तीसरे ओवर में 11 रन। तीसरी बॉल पर विराट ने फ्लैट छक्का मारकर टूर्नामेंट में 200 सिक्सर पूरे किए। 17 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 125/2 विराट कोहली (42) और एबी डीविलियर्स (39)
 

04:40 PM, 25-Oct-2020

13 रन 16वें ओवर से

मोनू कुमार अपना दूसरा ओवर फेंकने आए। ये भी ओवर आठ गेंदों का। आखिरी गेंद में चौका और दो अतिरिक्त रन। 16 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 114/2 विराट कोहली (33) और एबी डीविलियर्स (37)
 

04:36 PM, 25-Oct-2020

आखिरी पांच ओवर में कितने रन बनेंगे?

15 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 101/2 विराट कोहली (30) और एबी डीविलियर्स (29)
 

04:31 PM, 25-Oct-2020

विराट-एबी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

इमरान ताहिर के आखिरी ओवर से 11 रन आए। एबी ने दूसरी तो विराट कोहली ने आखिरी गेंद में चौका मारा। चार ओवर के स्पैल में बिना किसी सफलता के 30 रन दिए। 14 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 97/2 विराट कोहली (28) और एबी डीविलियर्स (27)

04:28 PM, 25-Oct-2020

साझेदारी तोड़ने की जिम्मेदारी जडेजा पर

आरसीबी के लिए दोनों बल्लेबाज अच्छी साझेदारी करते हुए। इस पार्टनरशिप को नहीं तोड़ा गया तो सीएसके के लिए परेशानी का सबब ही बनेगा। धोनी ने गेंद जडेजा को सौंपी थी। ओवर से पांच रन आए। 13 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 86/2 विराट कोहली (24) और एबी डीविलियर्स (20)

04:25 PM, 25-Oct-2020

इमरान ताहिर के ओवर से छह रन

12 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 81/2 विराट कोहली (21) और एबी डीविलियर्स (18)

04:21 PM, 25-Oct-2020

सैंटनर ने चार ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया

11 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 75/2 विराट कोहली (17) और एबी डीविलियर्स (16)
 

04:18 PM, 25-Oct-2020

बढ़िया खेल रहे हैं विराट-एबी

10 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 72/2 विराट कोहली (15) और एबी डीविलियर्स (15)
 

04:13 PM, 25-Oct-2020

मिचेल सैंटनर के तीन ओवर पूरे

एक विकेट ले चुके मिचेल सैंटनर का अब सिर्फ एक ही ओवर शेष है। अपने तीसरे ओवर में उन्होंने आठ रन दिए। नौ ओवर के बाद RCB का स्कोर: 63/2 विराट कोहली (11) और एबी डीविलियर्स (10)

04:10 PM, 25-Oct-2020

विराट-एबी डीविलियर्स पर दारोमदार

धोनी शायद एक और विकेट की तलाश में हैं। तभी तो पिछले साल के पर्पल कैप विजेता इमरान ताहिर को गेंद सौंपी। ओवर से चार रन। आठ ओवर के बाद RCB का स्कोर: 55/2 विराट कोहली (9) और एबी डीविलियर्स (4)

04:06 PM, 25-Oct-2020

देवदत्त पडीक्कल आउट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का दूसरा विकेट गिरा। देवदत्त पडीक्कल ने 21 गेंदों में 22 रन जोड़े। सैंटनर को पहली गेंद पर छक्का मारने के लिए पडीक्कल का जोरदार शॉट, लेकिन लॉन्ग ऑन पर मुस्तैद फाफ डुप्लेसिस का उतना ही बेहतरीन जवाब। कैच पकड़कर गायकवाड़ को गेंद थमाई। दर्शनीय रिले कैच का उदाहरण। छह ओवर के बाद RCB का स्कोर: 51/2 विराट कोहली (7) और एबी डीविलियर्स (2)
 

04:01 PM, 25-Oct-2020

पावरप्ले का अंत

छह ओवर के बाद RCB का स्कोर: 46/1 देवदत्त पडीक्कल (22) और विराट कोहली (4)
 

03:57 PM, 25-Oct-2020

विराट कोहली आज कितने रन बनाएंगे?

मिचेल सैंटनर के पहले ओवर से सात रन आए। दूसरी गेंद पर पडीक्कल ने चौका जमाया। पांच ओवर के बाद RCB का स्कोर: 38/1 देवदत्त पडीक्कल (16) और विराट कोहली (2)

03:52 PM, 25-Oct-2020

आरोन फिंच एक बार फिर बड़े स्कोर से चूके। 11 गेंदों में 15 रन की पारी का अंत। सैम करन ने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद में धोनी को खुश होने का मौका दिया। चार ओवर के बाद RCB का स्कोर: 31/1 देवदत्त पडीक्कल (11) और विराट कोहली (0)
 

03:46 PM, 25-Oct-2020

पडीक्कल का करार छक्का

दीपक चाहर के दूसरे ओवर से कुल 8 रन। दूसरी ही गेंद में पडीक्कल ने दिग्गज सनत जयसूर्या की याद दिला दी। पॉइंट के ऊपर से बेहतरीन कट और गेंद मैदान के बाहर। तीन ओवर के बाद RCB का स्कोर: 26/0 आरोन फिंच (13) और देवदत्त पडीक्कल (9)

03:41 PM, 25-Oct-2020

डेब्यूटेंट मोनू सिंह का पहला ओवर

आठ गेंदों का ओवर। आखिरी गेंद में चौका और दो अतिरिक्त रन के साथ। ओवर से कुल सात रन। दो ओवर के बाद RCB का स्कोर: 18/0 आरोन फिंच (12) और देवदत्त पडीक्कल (2)

03:36 PM, 25-Oct-2020

पहले ओवर में दो चौके

दीपक चाहर की आखिरी दो गेंदों में आरोन फिंच ने गेंद सीमा रेखा के पारी की। ओवर से कुल 11 रन आए। एक ओवर के बाद RCB का स्कोर: 11/0 आरोन फिंच (8) और देवदत्त पडीक्कल (1)

03:29 PM, 25-Oct-2020

क्रीज पर पहुंचे दोनों बल्लेबाज

03:25 PM, 25-Oct-2020

जन जागरुकता के लिए हरी जर्सी

आरसीबी हर सीजन में एक मैच अपनी परंपरागत लाल जर्सी की बजाय हरे रंग की जर्सी में खेलती है। इसके पीछे मकसद लोगों को ग्रीन एंड क्लीन अर्थ के प्रति जागरूक करने का होता है।
 

03:20 PM, 25-Oct-2020

मिचेल सैंटनर खेलेंगे सीजन का पहला मैच

03:18 PM, 25-Oct-2020

मध्यम तेज गेंदबाज मोनू सिंह 2018 से अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे थे

03:15 PM, 25-Oct-2020

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

03:10 PM, 25-Oct-2020

RCB की प्लेइंग बदलाव

श्रीलंका के पेसर इसुरु उडाना की जगह इंग्लिश स्पिनर ऑलराउंडर मोईन अली आज का मैच खेल रहे हैं।
 

03:05 PM, 25-Oct-2020

सीएसके की प्लेइंग इलेवन

सीएसके ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ युवा ऋतुराज गायकवाड़ और नारायण जगदीशन को अंतिम 11 में शामिल किया गया था, आज आरसीबी के खिलाफ भी एक और युवा खिलाड़ी की टीम में एंट्री हुई है। आज शार्दुल ठाकुर की जगह मोनू सिंह तो जोश हेजलवुड के स्थान पर मिचेल सैंटनर पराक्रम दिखाते नजर आएंगे।

03:00 PM, 25-Oct-2020

RCB ने जीता टॉस

विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। यानी धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स गेंदबाजी करेगी।
 

02:57 PM, 25-Oct-2020

आज हरे कपड़ो के साथ खेलेगी आरसीबी

02:55 PM, 25-Oct-2020

चेन्नई की तैयारी पूरी

02:52 PM, 25-Oct-2020

IPL 2020: गायकवाड़ की फिफ्टी से जीता CSK, प्लेऑफ के लिए RCB का इंतजार बढ़ा

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आठ मुकाबले हारनेे के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच चुकी चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के बीच आज टक्कर है। सीएसके के नाम महज छह अंक है और टीम अपने तीनों मैचों को बड़े अंतर से जीत कर प्लेऑफ में अगर-मगर के फेर के साथ पहुंच सकती है। इसके लिए दूसरी टीमों के नतीजे भी उसके मुताबिक होने चाहिए।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें