फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: राजस्थान के लिए बारिश बनी बाधा, बैंगलोर के खिलाफ मैच रद्द

Wed, 01 May 2019 12:30 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान बनाम बैंगलोर
विज्ञापन

बैंगलोर और राजस्थान के बीच मंगलवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया इंडियन टी-20 लीग का 49वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने निर्धारित 5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 3.2 ओवर में 1 विकेट खोकर 41 रन ही बना पाई थी कि फिर से तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण मैच को रद्द करना पड़ा। मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया।

विज्ञापन


इस एक अंक के साथ राजस्थान की टीम 11 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर पहुंच गई हैं। वहीं, बैंगलोर की टीम 9 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है। इसके साथ ही बैंगलोर के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हुई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को संजू सैमसन और लियाम लिविंगस्टोन ने शानदार शुरुआत की, लेकिन 3.2 ओवर में युजवेंद्र चहल ने राजस्थान को पहला झटका दिया। चहल ने संजू सैमसन (28) को पवन नेगी के हाथों कैच आउच कराया।
विज्ञापन


इससे पहले कप्तान विराट कोहली (25) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बैंगलोर ने मंगलवार को इंडियन टी-20 लीग के 49वें मुकाबले में राजस्थान के सामने जीत के लिए 63 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने निर्धारित 5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए। विराट के अलावा डीवीलियर्स ने 10 रन बनाए। वहीं, राजस्थान की तरफ से श्रेयस गोपाल ने एक ओवर में 12 देकर हैट्रिक विकेट झटके।

विराट कोहली
बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर को विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की सलामी जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। मगर 1.4 ओवर में बैंगलोर को विराट कोहली (25) के रूप में पहला झटका लगा। श्रेयस गोपाल ने विराट को लियाम लिविंगस्टोन के हाथों कैच आउट कराया। इसके अगली ही गेंद पर गोपाल ने डीविलियर्स (10) को रियान पराग के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद तीसरी गेंद पर बल्लेबाजी करने आए ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (0) को स्मिथ के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। 

इसके कुछ ही देर बाद 2.5 ओवर में रियान पराग ने गुरकिरत सिंह मान (6) को लॉमरर के हाथों कैच आउट कराकर बैंगलोर को चौथा झटका दिया। इसके बाद 3.6 ओवर में बैंगलोर को पार्थिव पटेल (6) को पांचवां झटका लगा। जयदेव उनादकट ने पटेल को थोमास के हाथों कैच आउट कराया।

इससे पहले राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने मंगलवार को इंडियन टी-20 लीग के 49वें मुकाबले में बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बता दें कि भारी बारिश के कारण मैच 5-5 ओवर का कराया गया है।

मेहमान टीम राजस्थान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए एशन टर्नर की जगह महिपाल लॉमरर को शामिल किया है। वहीं, बैंगलोर ने अपनी टीम में दो बदलाव किया है। कप्तान विराट कोहली ने शिवम दूबे की जगह कुलवंत खेजरोलिया और वाशिंगटन सुंदर की जगह पवन नेगी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। 

बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल का यह सीजन अभी तक याद रखने जैसा नहीं रहा है। राजस्थान के खिलाफ बैंगलोर की कोशिश घर में जीत दर्ज कर शेष बची साख बचाने की रहेगी। बैंगलोर की उम्मीदें तो 12 में से आठ मैच हारकर पहले ही खत्म हो चुकी हैं।
 
विज्ञापन

rcb vs rr
दोनों टीमें इस प्रकार हैंः

बैंगलोरः पार्थिव पटेल, विराट कोहली, हेनरिच क्लासेन, एबी डीविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस, पवन नेगी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलवंत खेजरोलिया, युजवेंद्र चहल, गुरकिरत सिंह मान।

राजस्थानः अजिंक्य रहाणे, लियाम लिविंगस्टोन, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, महिपाल लॉमरर, रियान पराग, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, वरुण एरोन, ओशाने थॉमस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें