फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ro-Ko: 'रोहित-कोहली अब भी फिट', इस पूर्व कीवी बल्लेबाज ने Ro-Ko के वनडे विश्व कप में खेलने की उम्मीद जताई

Fri, 22 Aug 2025 05:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेलर ने रोहित और कोहली के भविष्य को लेकर अपनी राय रखी है और उनका कहना है कि रोहित और कोहली फिट हैं तथा रन बना रहे हैं। Ro-Ko की जोड़ी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया है और अब वे सिर्फ वनडे प्रारूप में ही भारत के लिए खेलते हैं।
विज्ञापन
रोहित-कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक हर हाल में खेलना चाहिए। भारत को अक्तूबर में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है और इससे पहले रोहित-कोहली को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को लेकर चल रही किसी भी अटकलों को खारिज किया है। 
विज्ञापन

रोहित-कोहली के भविष्य पर टेलर ने रखी राय 
टेलर ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है और उनका कहना है कि रोहित और कोहली फिट हैं तथा रन बना रहे हैं। Ro-Ko की जोड़ी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया है और अब वे सिर्फ वनडे प्रारूप में ही भारत के लिए खेलते हैं। रोहित और कोहली ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। 

टेलर ने एक कार्यक्रम के इतर कहा, आप विराट और रोहित को देख लीजिए, वे अभी भी पूरी तरह फिट हैं, रन भी बना रहे हैं, तो यह उन पर और उनकी इच्छा पर निर्भर करता है। इतना क्रिकेट खेलना उनके शरीर के लिए काफी भारी पड़ता है। वे दोनों पिता भी हैं और घर और बच्चों से काफी दूर रहते हैं। दुनिया उन्हें वहां देखना चाहती है और उम्मीद है कि विश्व क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट के नजरिए से वे दोनों 2027 में वनडे विश्व कप का हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन

आईपीएल डेब्यू को किया याद 
टेलर ने आईपीएल में अपने डेब्यू सीजन को भी याद किया, जहां उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेला था और पहली बार विराट कोहली से मिले थे। टेलर ने कहा, वह 18-19 साल का एक बहुत ही युवा, थोड़ा मोटा विराट कोहली था। कैमरन व्हाइट ने कहा, 'इस लड़के को देखो? यह विश्व स्तरीय बनने वाला है।' वह ठीक-ठाक लग रहा था। लेकिन वह एक शानदार खिलाड़ी निकला। जाहिर है आरसीबी के प्रति बहुत वफादार लेकिन साथ ही कोहली ने भारतीय क्रिकेट और विश्व क्रिकेट के लिए जो किया है वो शानदार है। मुझे लगता है मेरे मन में हमेशा से उसके लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर रहा है क्योंकि मैंने उसे किशोरावस्था से बड़ा होते देखा है। इसलिए जाहिर है कि आरसीबी के लिए इस साल जीत हासिल करना और आखिरकार आईपीएल जीतना अच्छी बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें