फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SLvENG: दूसरे दिन का खेल खत्म, रोशन सिल्वा ने श्रीलंका को दिलाई शानदार बढ़त

Thu, 15 Nov 2018 07:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Roshen Silva
विज्ञापन

रोशन सिल्वा की 85 रन की जुझारू पारी के दम पर श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त हासिल की। दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले श्रीलंका की पारी 336 रन पर खत्म हुई। कार्यवाहक कप्तान सुरंगा लकमल 15 रन बनाकर नाबाद रहे। 

विज्ञापन


पहली पारी में 290 रन बनाने वाले इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एक ओवर खेला और अभी खाता नहीं खोला है। नाइटवाचमैन जैक लीच ने दिलरूवान परेरा का दिन का अंतिम ओवर खेला। रोरी बर्न्स दूसरे छोर पर लीच का साथ निभाने उतरे।

आदिल राशिद (75 रन पर तीन विकेट) ने स्पिनरों के लिये मददगार पिच पर लंच के बाद दो विकेट चटकाकर इंग्लैंड की बढ़त हासिल करने की उम्मीदें जगाई लेकिन रोशन सिल्वा ने अकिला धनंजय (31) के साथ नौवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी सहित कुछ महत्वपूर्ण भागीदारियां निभाकर मेजबान टीम को बढ़त दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए थे 285 रन

दिलरूवान परेरा 15 रन बनाने के बाद लीच (70 रन पर तीन विकेट) की गेंद पर पगबाधा हुए। इंग्लैंड के गेंदबाजों को काफी परेशान करने के बाद धनंजय भी पगबाधा होकर पवेलियन लौटे। उन्हें मोईन अली ने आउट किया।

राशिद ने रोशन सिल्वा को मोईन के हाथों कैच कराकर श्रीलंका की पारी का अंत किया। उन्होंने 174 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का मारा। लंच से पहले इंग्लैंड ने बने स्टोक्स के शानदार क्षेत्ररक्षण से श्रीलंका को झटके दिए। 

दिमुथ करूणारत्ने (63) और धनंजय डिसिल्वा (59) ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। स्टोक्स ने गली से सटीक थ्रो पर करूणारत्ने को रन आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। स्टोक्स ने इसके बाद पहली स्लिप में बाएं हाथ के स्पिनर लीच की गेंद पर कुशाल मेंडिस का एक हाथ से शानदार कैच लपका।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे लेकिन श्रीलंका पर पांच अंक की पेनल्टी लगी जब अंपायरों ने पाया कि रोशन सिल्वा ने रन लेते समय बल्ला पूरी तरह से जमीन पर नहीं रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें