फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीए में खूब पसीना बहा रहे हैं रोहित, हैमस्ट्रिंग के साथ वजन कम करने पर भी कर रहे हैं काम 

Mon, 07 Dec 2020 06:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा चोट से उबर रहे हैं। हालांकि, वह अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। ऐसे में संदेह है कि वह टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मुकाबले खेल पाएंगे या नहीं। इसके लिए वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में खूब पसीना बहा रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @Karankk319
एनसीए में रोहित ना सिर्फ हैमस्ट्रिंग की चोट पर काम कर रहे हैं। साथ ही अपना वजन भी कम कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी किसी चोट से बचा जा सके। गौरतलब है कि आईपीएल के दौरान चोटिल हुए रोहित शर्मा चोट से उबरने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @mipaltan
चोट के बावजूद भी रोहित शर्मा ने आईपीएल में कुछ मैच खेले थे। इसी चोट की वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वन-डे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। इसके बाद वह टेस्ट मैच के शुरुआती मुकाबलों से भी बाहर हो चुके हैं। मगर अभी भी उनके तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में खेलने पर संदेह है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'जबतक फिजियो से हरी झंडी नहीं मिल जाती तब तक कोई खिलाड़ी किसी कठिन टेस्ट से नहीं गुजर सकता। लेकिन अगर वह अपनी लोअर-बॉडी की चोट से उबर रहा है तो वह अपने अपर-बॉडी पर काम कर सकता है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें