फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsIND: सिडनी से मेलबर्न रवाना हुए रोहित शर्मा, जानिए कब टीम से जुड़ेंगे

Mon, 28 Dec 2020 07:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा सोमवार को सिडनी से मेलबर्न के लिए रवाना हो चुके हैं। वह बुधवार को मेलबर्न में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। बता दें कि जिस दिन रोहित टीम के साथ जुड़ेंगे, वो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल होगा।

विज्ञापन


हालांकि, ये और बात है कि यह खेल पांचवें दिन तक चले या नहीं। पहले टेस्ट में आठ विकेट से करारी हार झेल चुकी टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में काफी मजबूत है। या यूं कहें कि बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया की जीत लगभग तय है। दरअसल, मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 326 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 131 रन की बढ़त मिली।

बता दें कि भारत ने मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर आउट कर दिया था। वहीं, दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में जैसे-तैसे 133/6 रन ही बना पाई। अब वह भारत से सिर्फ 2 रन ही आगे है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईपीएल के दौरान चोटिल हुए रोहित शर्मा 14 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए थे। मगर कोरोना नियमों के चलते उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटीन रहना पड़ा। 29 दिसंबर यानी कल (मंगलवार) उनका क्वारंटाइन समय पूरा होने वाला है।

इसके बाद वह मेलबर्न के लिए रवाना होंगे और बुधवार को टीम के साथ जुड़ेंगे। बता दें कि भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच सात जनवरी से खेला जाना है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिडनी में होने वाला यह मैच अब मेलबर्न में होना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें