फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: कंधों पर 140 करोड़ सपनों का भार, भारत मां को याद कर भावुक हुए कप्तान रोहित, भगवान से की प्रार्थना

Sun, 09 Mar 2025 03:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

मैच शुरू होते ही कप्तान रोहित जर्सी पर भारत लिखे हिस्से पर हाथ रखकर कुछ बोलते दिखे। वह भगवान को याद करते दिखे। इसका वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : JIO HOTSTAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मैच शुरू होते ही कप्तान रोहित शर्मा भारत मां को याद कर भावुक हो गए। आज भारतीय खिलाड़ियों के कंधे पर 140 करोड़ सपनों का भार है। टीम इंडिया 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतने उतरी है। पिछली बार भारतीय टीम ने 2013 में यह खिताब जीता था। 
विज्ञापन

मैच शुरू होते ही कप्तान रोहित जर्सी पर भारत लिखे हिस्से पर हाथ रखकर कुछ बोलते दिखे। वह भगवान को याद करते दिखे। इसका वीडियो सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रोहित की कप्तानी में भारत लगातार चौथे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में खेल रही है। इससे पहले टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021, 2023 वनडे विश्व कप फाइनल और 2024 टी20 विश्व कप का फाइनल खेल चुकी है।

भारत के खिलाफ फाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान कप्तान सैंटनर ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। मैट हेनरी चोटिल होने की वजह से मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को मौका दिया गया है। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह यहां पर पिछले कुछ दिनों से हैं और पहले और बाद में दोनों बल्लेबाजी कर चुके हैं। तो उन्हें फाइनल में बाद में बल्लेबाजी करने से उन्हें कोई नुकसान नहीं है। रोहित ने कहा कि उनकी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है। यानी भारत चार स्पिनर्स के साथ ही उतरा है। 

भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 15वां टॉस गंवाया है। टीम 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के मैच के बाद से कोई टॉस जीत नहीं सकी है। इस दौरान भारतीय टीम 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी पांच मैचों में टॉस गंवा चुकी है। रोहित की कप्तानी में वनडे में भारत ने 12वां टॉस गंवाया है।

दोनों टीमें
न्यूजीलैंड: विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरुर्के, नाथन स्मिथ।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें