फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL 2nd Test: रोहित शर्मा के छक्के से टूटी फैन की नाक, अस्पताल में चल रहा इलाज

Sun, 13 Mar 2022 11:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

22 साल का एक फैन 'डी कॉरपोरेट बॉक्स' में बैठा हुआ था। गेंद लगने से फैन को गंभीर चोट आई और उसे प्राथमिक उपचार और एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ छक्का लगाते रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में डे-नाइट टेस्ट खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने छह विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन





पहले दिन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। उन्होंने 98 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 26 गेंदों पर 39 रन, हनुमा विहारी ने 31 रन और विराट कोहली ने 23 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर सके और 25 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए।
रोहित के छक्के से टूटी फैन की नाक
रोहित की पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल था। भारतीय कप्तान ने यह छक्का विश्वा फर्नांडो की गेंद पर लेग साइड में लगाया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जो छक्का रोहित ने लगाया था, उससे एक फैन की नाक टूट गई। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि 22 साल का एक फैन 'डी कॉरपोरेट बॉक्स' में बैठा हुआ था। गेंद लगने से फैन को गंभीर चोट आई और उसे प्राथमिक उपचार और एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया। 




रिपोर्ट के मुताबिक- एक्स-रे में नाक की हड्डी में फ्रैक्चर दिखाई दिया। नाक के ऊपर जो चोट लगी थी, उसका इलाज किया गया है और टांके लगाए गए। होसमत अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ अजीत बेनेडिक्ट रेयान ने भी इस घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन


भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच का हाल
भारत-श्रीलंका बेंगलुरु डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन कुल 16 विकेट गिरे। श्रीलंका की ओर से एम्बुलडेनिया और जयविक्रमा ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं, धनंजय डिसिल्वा को दो और सुरंगा लकमल को एक विकेट मिला। 

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट झटके हैं। वहीं, अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। आज दूसरे दिन भारत श्रीलंका को जल्दी आउट कर अच्छी लीड लेना चाहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें