विराट कोहली भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं। वो अब किसी भी फॉर्मेट में भारत के कप्तान नहीं हैं। तीनों फॉर्मेट में विराट अब एक बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। विराट के कप्तानी छोड़ने के बाद क्रिकेट जगत में सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। टीम इंडिया टी-20 और वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रोहित ने कहा है कि वो विराट के इस फैसले से हैरान हैं। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कोहली को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
रोहित ने सोशल मीडिया पर विराट के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा "
चौंक गया !! लेकिन भारतीय कप्तान के रूप में एक सफल कार्यकाल के लिए बधाई। आगे के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएँ"
विराट के बाद रोहित को ही टी-20 और वनडे में भारत का कप्तान बनाया गया है। टेस्ट में भी रोहित फिलहाल टीम इंडिया के उपकप्तान हैं और उन्हें इस फॉर्मेट में भी भारत का कप्तान बनाया जा सकता है।