फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो और कह दी ये बात

Thu, 14 Dec 2017 11:27 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को अपनी दूसरी मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर वन-डे क्रिकेट में अपना तीसरा दोहरा शतक जमाया और इसे पत्नी ऋतिका सजदेह को गिफ्ट के रूप में दिया। वैसे, रोहित के लिए सबसे अच्छी बात यह थी कि इस ऐतिहासिक हाल की गवाह उनकी पत्नी ऋतिका भी बनीं। 
विज्ञापन


रोहित की बल्लेबाजी के दौरान टेंशन और खुशी का भाव पत्नी ऋतिका के चेहरे पर स्पष्ट देखने को मिल रहा था। जब रोहित बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए तब ऋतिका के चेहरे पर टेंशन दिखी और जब भारतीय कप्तान ने शतक पूरा किया तब उनकी पत्नी के चेहरे पर खुशी का भाव था।

फिर जब रोहित ने दोहरा शतक पूरा किया तब पत्नी ऋतिका की आंखों से आंसू छलक पड़े। ऋतिका की खुशी के आंसू कैमरे में भी कैद हो गए।

मैच के बाद टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी पत्नी ऋतिका के साथ हैं और दोनों के चेहरों पर खुशी दिख रही हैं।
विज्ञापन


फोटो शेयर करते हुए रोहित ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है- 'यह अब हंस रही हैं'। रोहित शायद पत्नी उस पल को नहीं भूले थे जब उनकी डबल सेंचुरी पर स्टेडियम में बैठीं ऋतिका रो पड़ी थीं।
विज्ञापन

    She's all smiles now 😁#Happy✌🏻 A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on Dec 13, 2017 at 9:07am PST  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें