भारत के सीमित ओवर के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए शुभकामनायें दी। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी के साथ की कई तस्वीरें साझा कीं और बधाइयां दी।
भारत के सीमित ओवर के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों बंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपनी चोट और फिटनेस पर काम कर रहे हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का उपकप्तान बनाया गया था लेकिन वह चोट की वजह से पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए। रोहित हालांकि वनडे सीरीज में टीम की कमान संभालेंगे और अगले साल दक्षिण अफ्रीका पहुंचेंगे।
विज्ञापन
रोहित फ़िलहाल परिवार से भी दूर हैं लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी रितिका सजदेह को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए शुभकामनायें दी। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी के साथ की कई तस्वीरें साझा कीं और बधाइयां दी। उन्होंने अपने बधाई संदेश में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार। तुम जैसी हो वैसी ही रहना।'
रोहित और रितिका ने एक हफ्ते पहले ही अपनी छठी शादी सालगिरह का जश्न मनाया था। उस समय रोहित ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह रितिका के साथ नजर आ रहे थे। वहीं रितिका ने भी रोहित को बधाई देते हुए उनकी तारीफ़ की थी।
विज्ञापन
बता दें कि रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है। जबकि हिटमैन की जगह प्रियांक पांचाल को बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से सेंचूरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है।