फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की हुई माही से तुलना तो रोहित शर्मा बोले- धोनी जैसा कोई नहीं

Tue, 04 Aug 2020 04:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी
भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी 'अपनी तरह के अकेले' खिलाड़ी हैं। रोहित ने इस तरह दो बार के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान के साथ अपनी नेतृत्व शैली और धैर्य की तुलना को अधिक तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन

2 of 6
इंग्लैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप मैच के दौरान धोनी, रोहित और विराट - फोटो : ट्विटर
भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज सुरेश रैना ने सुपर ओवर पोडकास्ट में रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम का अगला महेंद्र सिंह धोनी कहा था। भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की अगुआई करने वाले रोहित ने अपनी नेतृत्व क्षमता की तुलना धोनी से करने पर प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

3 of 6
धोनी-रैना - फोटो : सोशल मीडिया
एक प्रशंसक के सवाल के जवाब में ट्विटर पर पोस्ट वीडियो में रोहित ने कहा, 'हां, मैंने सुरेश रैना की टिप्पणी सुनी है।' उन्होंने कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी अपनी तरह के अकेले हैं और कोई भी उनकी तरह नहीं हो सकता और मेरा मानना है कि इस तरह तुलना नहीं की जा सकती, प्रत्येक व्यक्ति अलग होता है और उसके अपने मजबूत पक्ष और कमजोरियां होती हैं।'

4 of 6
एमएस धोनी और सुरेश रैना - फोटो : twitter
रैना आईपीएल में रोहित की अगुआई में मुंबई इंडियंस के चार आईपीएल खिताब जीतने के रिकॉर्ड से प्रभावित हैं जो धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिताबों से एक अधिक है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित की अगुआई में भारत ने 2018 में श्रीलंका में निदाहस ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट और 50 ओवरों के एशिया कप का खिताब जीता।
विज्ञापन

5 of 6
सुरेश रैना और धोनी - फोटो : ट्विटर
रोहित ने 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का नेतृत्व किया और इस दौरान क्रमश: आठ और 15 मैच जीते। रैना ने कहा, 'मैंने उसे देखा है, वह धैर्यवान रहता है, उसे दूसरों की बात सुनना पसंद है.... जब हमने बांग्लादेश में एशिया कप जीता था तो मैं उसके नेतृत्व में खेला था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rohit Sharma- Ms Dhoni - फोटो : social Media
उन्होंने कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी शानदार था। उसने (रोहित ने) धोनी से अधिक आईपीएल खिताब जीते हैं, लेकिन दोनों में काफी समानता है। कप्तान के रूप में दोनों को दूसरों की बात सुनना पसंद है। जब आपका कप्तान सुन रहा हो तो आप काफी समस्याओं का हल निकाल सकते हो। इसलिए मेरी नजर में वे दोनों शानदार हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें