टी नटराजन
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि चौथे टेस्ट में डेब्यू करने वाले नटराजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 78 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस दौरान इस तेज गेंदबाज ने मैथ्यू वेड, लाबुशेन और हेजलवुड को चलता किया। दरअसल, ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए। जवाब में भारत ने दूसरा दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। हालांकि, बारिश के कारण दूसरे दिन तीसरे सेशन का खेल नहीं हो सका।