पाक के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की तारीफ सुनकर टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा उखड़ गए। उन्होंने आमिर का जिक्र करने से ही मना कर दिया।
मंगलवार को टीम इंडिया कोलकाता पहुंची। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान रोहित पहले तो खुश थे लेकिन अचानक ही आमिर का जिक्र होते ही उनका मूड बदल गया। रोहित ने कहा कि आमिर अच्छा नहीं साधारण गेंदबाज है।
रोहित ने आमिर की जगह जसप्रीत बुमराह की तारीफ की और कहा कि अगर तारीफ करनी ही है तो जसप्रीत की कीजिए, वह एक उभरता हुआ सितारा हैं।
उल्लखेनीय है कि रोहित शर्मा एशिया कप के दौरान भारत की ओर से खेले लगभग सभी मैचों में बल्ले से अच्छे फॉर्म में दिखे, हालांकि पाक के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला। आमिर ने पहले ही ओवर में रोहित को आउट किया था।
कोलकाता पहुंची टीम इंडिया के सदस्य रोहित ने कहा कि आमिर की बात करना बंद कीजिए। उनके अलावा पाक के अन्य पांच गेंदबाज भी हैं, उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। उन्होंने कहा, सिर्फ एक मैच में अच्छा प्रदर्शन से आप किसी गेंदबाज का आंकलन नहीं कर सकते।