फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC ODI Rankings: संन्यास की अटकलों के बीच रोहित ने लगाई वनडे रैंकिंग में छलांग; शीर्ष-दो में गिल और हिटमैन

Wed, 13 Aug 2025 03:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिटमैन ने एक स्थान की छलांग लगाई और दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, बाबर हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। इसके फलस्वरूप वह तीसरे स्थान पर खिसक गए।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा पुरुषों की वनडे आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तरफ से जारी की गई नई रैंकिंग में हिटमैन ने एक स्थान की छलांग लगाई और दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, बाबर हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। इसके फलस्वरूप वह तीसरे स्थान पर खिसक गए।
विज्ञापन

गिल की बादशाहत बरकरार
आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। वह पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं, रोहित के 756 रेटिंग अंक हो गए हैं। शीर्ष पांच में गिल और रोहित के अलावा तीसरे भारतीय विराट कोहली हैं, जो चौथे पायदान पर हैं। उनके 736 रेटिंग अंक हैं। उल्लेखनीय है कि, भारतीय टीम अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
विज्ञापन

शीर्ष-15 में अय्यर और केएल
आईसीसी की तरफ से जारी की गई पुरुषों की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 15 में भारत के पांच खिलाड़ी शामिल हैं। श्रेयस अय्यर आठवें स्थान पर हैं, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 15वें स्थान पर हैं। रोहित और कोहली को आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में वनडे प्रारूप में खेलते देखा गया था। इसके बाद दोनों ने आईपीएल 2025 के बीच में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। दोनों के अगस्त में मैदान पर वापसी की उम्मीद थी लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ इसी महीने होने वाली द्विपक्षीय सीरीज अगले साल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अब रोहित और कोहली ने अभ्यास शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें