फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma: कप्तान के तौर पर जीत प्रतिशत के मामले में सबसे आगे हैं रोहित शर्मा, पोंटिंग-कोहली भी रह गए पीछे

Mon, 10 Mar 2025 06:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोहित चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के विशेष क्लब में शामिल हो गए थे। रोहित भारत के लिए एक से अधिक आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे कप्तान बन गए।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा देश के सबसे सफल कप्तान में से एक हैं। भारत ने उनके नेतृत्व में पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन किया है और आठ महीने के भीतर दूसरा आईसीसी खिताब जीतने में सफल रहा है। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए पिछले साल टी20 विश्व कप जीता था और अब चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम ने लगातार पांच जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन

रोहित चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के विशेष क्लब में शामिल हो गए थे। रोहित भारत के लिए एक से अधिक आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे कप्तान बन गए। भारत को अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा आईसीसी खिताब दिलाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है जिन्होंने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती है। रोहित ने इस मामले में सौरव गांगुली और कपिल देव को पीछे छोड़ा था जिनकी कप्तानी में  भारत ने एक-एक आईसीसी खिताब जीते हैं। रोहित तीसरे ऐसे भारतीय कप्तान हैं जिसने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।

फाइनल में चला रोहित का बल्ला 
रोहित का बल्ला वनडे प्रारूप में जमकर चलता है और ऐसा ही इस बार भी देखा गया। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले रोहित के बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली थी, लेकिन समय पर कप्तान ने बल्ले से अपना दम दिखाया। रोहित शर्मा ने 41 गेंद में वनडे करियर का 58वां अर्धशतक लगाया और खिताबी मैच में अपना दम दिखाया। रोहित ने इसके साथ ही शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की और भारत की जीत की नींव रखी। वह 83 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए।    

कप्तान के तौर पर अच्छा है रोहित का रिकॉर्ड
रोहित का कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड ना सिर्फ आईपीएल बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा है। रोहित ने 142 मैचों में भारत की कप्तानी की है जिसमें से टीम 105 मैच जीतने में सफल रही है, जबकि 33 मैच में उसे हार मिली है। इस दौरान रोहित का जीत का प्रतिशत 73.94 प्रतिशत रहा है जो किसी भी कप्तान की तुलना में सर्वश्रेष्ठ है। रोहित के बाद रिकी पोंटिंग का नंबर आता है जिन्होंने 324 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली जिसमें टीम ने 220 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि 77 मुकाबले गंवाए। पोंटिंग का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर जीत का प्रतिशत 67.90 है। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सर्वश्रेष्ठ जीत प्रतिशत
कप्तान मैच जीत हार जीत प्रतिशत
रोहित शर्मा 142 105 33 73.94%
रिकी पोंटिंग 324 220 77 67.90%
स्टीव वॉ 163 108 44 66.25%
हैंसी क्रोंजे 191 126 46 65.96%
विराट कोहली 213 137 60 64.00%
क्लाइव लॉयड 158 100 30 63.00%
विज्ञापन

गिल के साथ भूमिका रही अहम
रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने चैंपियंस ट्रॉफी में प्रतिद्वंद्वी टीमों को पीछे छोड़कर भारत को खिताब दिलाने तक अहम भूमिका निभाई। रोहित के शॉट ने जहां दिखाया कि वह परिस्थिति के बारे में सोचे बिना या गेंद की स्थिति का आकलन किए बिना वह गेंदबाजों पर हावी होना चाह रहे थे, जबकि गिल ने मौके का इंतजार कर शॉट लगाने की इच्छा दिखाई। दोनों इसी तरह खेलते हैं। रोहित-गिल की सलामी साझेदारी बीते समय की सभी बेहतरीन जोड़ियों की तरह ही दिखी जिसमें एक बल्लेबाज आक्रामक खेल रहा है तो दूसरा उतना ही सहज और संयमित होकर शॉट लगा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें