फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे 'हिटमैन' रोहित, दो शतक जड़कर रचा था इतिहास 

Tue, 08 Oct 2019 07:52 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : social media
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईसीसी टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक ठोका था। रोहित शर्मा बतौर ओपनर पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : social media
रोहित के नाम अब 28 टेस्ट में पांच शतक हैं, उन्होंने विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में 176 और 127 रन की पारियों से 36 पायदान की छलांग लगाई। इस मैच में भारत ने 203 रन से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।
विज्ञापन

3 of 6
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, दोहरा शतक जड़ने वाले मयंक अग्रवाल को 38 पायदान का फायदा हुआ है। वह करियर की सर्वश्रेष्ठ 25वीं रैंकिंग पर पहुंच गए। कप्तान विराट कोहली ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है, हालांकि वह जनवरी 2018 के बाद पहली बार 900 अंक से नीचे खिसके गए। उनके अब 899 अंक हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष रैंकिंग पर काबिज स्टीव स्मिथ से 38 अंक पीछे हैं।

4 of 6
आर अश्विन - फोटो : social Media
गेंदबाजों में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मैच में आठ विकेट चटकाने के बाद शीर्ष 10 में वापसी की। उन्होंने पहली पारी में 145 रन देकर सात विकेट झटके थे। पहले शीर्ष स्थान पर रह चुके अश्विन ने 14वें स्थान से चार पायदान की छलांग लगाई और वह ऑलराउंडर सूची में भी शीर्ष पांच में पहुंच गए।
विज्ञापन

5 of 6
शमी - फोटो : सोशल मीडिया
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी करियर के सर्वश्रेष्ठ 710 अंक से 18वें से 16वें स्थान पर पहुंच गए और वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 14वें स्थान से दो स्थान पीछे हैं। वहीं रविंद्र जडेजा बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को पछाड़कर आल राउंडर में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को विशाखापत्तनम में जीत से आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में 40 अंक का फायदा मिला और अब उसके 160 अंक हैं। उसने वेस्टइंडीज में सीरीज में 2-0 से जीतने के बाद पूरे 120 अंक हासिल किए थे। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ कराने के बाद 60-60 अंक हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से ड्रॉ के बाद 56-56 अंक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें